Monday, July 13, 2026
BREAKING
महिला टेस्ट मैच: लॉर्ड्स में इंग्लैंड को 270 रन से रौंदकर भारत की बेटियों ने इतिहास रचा भारत-स्पेन के बीच व्यापार और निवेश बढ़ाने पर जोर, ईयू एफटीए को जल्द अंतिम रूप देने पर हुई चर्चा: पीयूष गोयल योजनाओं को समयबद्व ढंग से निर्धारित अवधि में करें पूरा : नायब सिंह सैनी जन शिकायतों का समयबद्ध समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : आरती सिंह राव हरियाणा संकट के दौर से गुजर रहा है, प्रधानमंत्री प्रदेश के लिए विशेष राहत पैकेज की घोषणा करें : राव नरेंद्र सिंह पीएम मोदी के जींद दौरे से पहले भाजपा ने शुरू किया स्वच्छता अभियान: डॉ. अर्चना गुप्ता हरियाणा में घोटालों की श्रृंखला थमने का नाम नहीं ले रही, अब मृतक किसानों के नाम पर फसल बीमा क्लेम का मामला सामने आया : सैलजा बालसमंद तहसील की 71 प्रतिभाओं को मिला 'अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस' पंजाब में निजी स्कूल 5 प्रतिशत से ज्यादा नहीं बढ़ा पाएंगे फीस, राज्यपाल की मंजूरी के बाद नया अध्यादेश लागू श्री आनंदपुर साहिब के टेंट सिटी में धमाका, लगी भीषण आग

हरियाणा

हरियाणा संकट के दौर से गुजर रहा है, प्रधानमंत्री प्रदेश के लिए विशेष राहत पैकेज की घोषणा करें : राव नरेंद्र सिंह

13 जुलाई, 2026 07:06 PM

चरखी दादरी : हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने आज चरखी दादरी जिला युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनिल धनखड़ के पिता स्वर्गीय सत्यवान धनखड़ के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने चरखी दादरी स्थित उनके निवास पर पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि आज हरियाणा अनेक गंभीर चुनौतियों से जूझ रहा है। प्रदेश का किसान, मजदूर, कर्मचारी, छात्र, युवा तथा आम नागरिक विभिन्न समस्याओं से परेशान है। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री के प्रस्तावित हरियाणा दौरे के दौरान प्रदेश की वास्तविक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए किसानों, मजदूरों, कर्मचारियों, युवाओं तथा अन्य सभी वर्गों के लिए विशेष राहत पैकेज की घोषणा की जानी चाहिए, ताकि प्रदेश के लोगों को वास्तविक राहत मिल सके। उन्होंने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हरियाणा में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं और कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि जब चुने हुए जनप्रतिनिधि स्वयं को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं, तब आम नागरिक की सुरक्षा का सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह विफल साबित हुई है।

राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि हरियाणा सहित पूरे देश में शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट का सामना कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 12 वर्षों के दौरान लगभग 100 बार विभिन्न परीक्षाओं के पेपर लीक होने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे करोड़ों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि नीट जैसी राष्ट्रीय परीक्षाओं में अव्यवस्था और अनियमितताओं के कारण देशभर में 21 प्रतिभाशाली छात्रों ने आत्महत्या की, जिनमें हरियाणा की एक बेटी भी शामिल है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को इस गंभीर विषय पर तत्काल प्रभाव से ठोस कदम उठाने चाहिए तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री को नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।
उन्होंने राम मंदिर में हुई कथित चोरी के मामले का उल्लेख करते हुए कहा कि इस प्रकरण में बड़े जिम्मेदार लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि वर्तमान ट्रस्ट को तत्काल भंग कर संत-महात्माओं का नया ट्रस्ट गठित किया जाए तथा पूरे मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के किसी वर्तमान (सिटिंग) न्यायाधीश की निगरानी में कराई जाए।

इस अवसर पर चरखी दादरी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील धानक, पूर्व विधायक धर्मपाल सांगवान, अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के कन्वीनर राजू मान, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव रोहतास खटीक, कोषाध्यक्ष सुनील डूरेजा, सचिव वीरेंद्र ढिल्लू, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चरखी दादरी के अध्यक्ष सुरेंद्र सांगवान, बोंद कला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सत्यवीर सिंह सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

योजनाओं को समयबद्व ढंग से निर्धारित अवधि में करें पूरा : नायब सिंह सैनी

योजनाओं को समयबद्व ढंग से निर्धारित अवधि में करें पूरा : नायब सिंह सैनी

जन शिकायतों का समयबद्ध समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : आरती सिंह राव

जन शिकायतों का समयबद्ध समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : आरती सिंह राव

पीएम मोदी के जींद दौरे से पहले भाजपा ने शुरू किया स्वच्छता अभियान: डॉ. अर्चना गुप्ता

पीएम मोदी के जींद दौरे से पहले भाजपा ने शुरू किया स्वच्छता अभियान: डॉ. अर्चना गुप्ता

हरियाणा में घोटालों की श्रृंखला थमने का नाम नहीं ले रही, अब मृतक किसानों के नाम पर फसल बीमा क्लेम का मामला सामने आया : सैलजा

हरियाणा में घोटालों की श्रृंखला थमने का नाम नहीं ले रही, अब मृतक किसानों के नाम पर फसल बीमा क्लेम का मामला सामने आया : सैलजा

बालसमंद तहसील की 71 प्रतिभाओं को मिला 'अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस'

बालसमंद तहसील की 71 प्रतिभाओं को मिला 'अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस'

जींद से हाइड्रोजन रेल सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ग्रीन मोबिलिटी के नए युग की होगी शुरुआत : धनखड़

जींद से हाइड्रोजन रेल सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ग्रीन मोबिलिटी के नए युग की होगी शुरुआत : धनखड़

गुरुग्राम में 'टॉवर ऑफ जस्टिस' का लोकार्पण, मुख्य न्यायाधीश बोले- आधुनिक न्यायिक ढांचा न्याय तक पहुंच करेगा आसान

गुरुग्राम में 'टॉवर ऑफ जस्टिस' का लोकार्पण, मुख्य न्यायाधीश बोले- आधुनिक न्यायिक ढांचा न्याय तक पहुंच करेगा आसान

हरियाणा कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद, संजय दत्त ने नेताओं से लिया फीडबैक : राव नरेंद्र सिंह

हरियाणा कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद, संजय दत्त ने नेताओं से लिया फीडबैक : राव नरेंद्र सिंह

हरियाणा कांग्रेस 19 जुलाई से शुरू करेगी जिला स्तरीय संगठनात्मक अभियान, संजय दत्त ने तैयार की रणनीति

हरियाणा कांग्रेस 19 जुलाई से शुरू करेगी जिला स्तरीय संगठनात्मक अभियान, संजय दत्त ने तैयार की रणनीति

संगठन से जुड़ा हर पदाधिकारी समाज का प्रतिनिधि : अशोक बुवानीवाला

संगठन से जुड़ा हर पदाधिकारी समाज का प्रतिनिधि : अशोक बुवानीवाला