Wednesday, September 23, 2026
BREAKING
नमो क्रिकेट लीग में मोहन लाल बड़ौली ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह दो लाख रुपये रिश्वत लेते परिवहन विभाग का सहायक रंगे हाथ गिरफ्तार चुनाव आयोग की आंतरिक कलह और मतदाता सूचियों में अनियमितताओं की रिपोर्ट बेहद चिंताजनक : राव नरेंद्र सिंह किसान की लागत घटे और आय बढ़े, वही तकनीक असली इनोवेशन : नायब सिंह सैनी हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस पर मुख्यमंत्री ने शहीद राव तुलाराम को किए श्रद्धा सुमन अर्पित महिला क्रिकेट टीम ने एशिया कप में स्वर्ण पदक जीत भारत के ताज में और सितारे लगा दिए हैंः अनिल विज Shimla: राज्यपाल ने सेना के लिए स्वदेशी ड्रोन तकनीक विकसित करने के लिए सर्वेश शर्मा को किया सम्मानित Shimla: एचआरटीसी खरीदेगा 350 नई बसें, पुरानी JNNURM बसों की होगी छुट्टी आखिरकार सरकार से बनी सहमति; शाहबाद में किसानों का धरना समाप्त, कल से शुरू होगी धान की खरीद BJP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, स्मृति ईरानी को हरियाणा का प्रभारी किया नियुक्त

हरियाणा

हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस पर मुख्यमंत्री ने शहीद राव तुलाराम को किए श्रद्धा सुमन अर्पित

23 सितंबर, 2026 08:25 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को चंडीगढ़ में 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक एवं अमर शहीद राव तुलाराम जी को उनके शहीदी दिवस पर नमन करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राव तुलाराम जी ने अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध संघर्ष में अदम्य साहस, वीरता और देशभक्ति का परिचय दिया। उनका जीवन और बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राव तुलाराम जी का हरियाणा के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में अंग्रेजी शासन के विरुद्ध संघर्ष में अतुलनीय योगदान रहा। उन्होंने मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया और 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में वीरता एवं नेतृत्व का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि राव तुलाराम जी ने विपरीत परिस्थितियों में भी अंग्रेजी हुकूमत के सामने झुकने के बजाय स्वतंत्रता के लिए संघर्ष का मार्ग चुना। उनका त्याग, साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण हम सभी को देशहित में कार्य करने की प्रेरणा देता है।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि राव तुलाराम जी की वीरगाथा हरियाणा के गौरवशाली इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय है। उनका बलिदान राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करने वाले असंख्य वीरों की स्मृति को जीवंत रखता है। उनकी वीरगाथा सदैव हमारे हृदय में राष्ट्रभक्ति की लौ प्रज्वलित करती रहेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा पीढ़ी को राव तुलाराम जी जैसे महान स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन, संघर्ष और आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए। उनके आदर्श हमें देश की एकता, अखंडता और सम्मान की रक्षा के लिए सदैव प्रेरित करते रहेंगे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

नमो क्रिकेट लीग में मोहन लाल बड़ौली ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

नमो क्रिकेट लीग में मोहन लाल बड़ौली ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

दो लाख रुपये रिश्वत लेते परिवहन विभाग का सहायक रंगे हाथ गिरफ्तार

दो लाख रुपये रिश्वत लेते परिवहन विभाग का सहायक रंगे हाथ गिरफ्तार

चुनाव आयोग की आंतरिक कलह और मतदाता सूचियों में अनियमितताओं की रिपोर्ट बेहद चिंताजनक : राव नरेंद्र सिंह

चुनाव आयोग की आंतरिक कलह और मतदाता सूचियों में अनियमितताओं की रिपोर्ट बेहद चिंताजनक : राव नरेंद्र सिंह

किसान की लागत घटे और आय बढ़े, वही तकनीक असली इनोवेशन : नायब सिंह सैनी

किसान की लागत घटे और आय बढ़े, वही तकनीक असली इनोवेशन : नायब सिंह सैनी

महिला क्रिकेट टीम ने एशिया कप में स्वर्ण पदक जीत भारत के ताज में और सितारे लगा दिए हैंः अनिल विज

महिला क्रिकेट टीम ने एशिया कप में स्वर्ण पदक जीत भारत के ताज में और सितारे लगा दिए हैंः अनिल विज

आखिरकार सरकार से बनी सहमति; शाहबाद में किसानों का धरना समाप्त, कल से शुरू होगी धान की खरीद

आखिरकार सरकार से बनी सहमति; शाहबाद में किसानों का धरना समाप्त, कल से शुरू होगी धान की खरीद

BJP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, स्मृति ईरानी को हरियाणा का प्रभारी किया नियुक्त

BJP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, स्मृति ईरानी को हरियाणा का प्रभारी किया नियुक्त

नायब सरकार के विकसित हरियाणा मॉडल में 9000 एकड़ की ‘नमो सिटी’, झज्जर-सोनीपत-रोहतक बेल्ट में जमीन जुटाने की प्रक्रिया शुरू

नायब सरकार के विकसित हरियाणा मॉडल में 9000 एकड़ की ‘नमो सिटी’, झज्जर-सोनीपत-रोहतक बेल्ट में जमीन जुटाने की प्रक्रिया शुरू

BJP प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने हाइड्रोजन ट्रेन में किया सफर, बोलीं- ‘रेलवे के कायाकल्प की नई कहानी लिख रहा भारत’

BJP प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने हाइड्रोजन ट्रेन में किया सफर, बोलीं- ‘रेलवे के कायाकल्प की नई कहानी लिख रहा भारत’

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवा-सुशासन को जन-जन तक पहुंचाने में जुटें कार्यकर्ता : नायब सिंह सैनी

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवा-सुशासन को जन-जन तक पहुंचाने में जुटें कार्यकर्ता : नायब सिंह सैनी