Sunday, June 28, 2026
BREAKING
ईरान और अमेरिका में फिर शुरू हुआ तनाव, ताजा हमलों के बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने दी चेतावनी पूर्व पीएम पीवी नरसिम्हा राव की जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की ‘फास्ट पेट्रोल वेसल’ सेशेल्‍स की समुद्री सुरक्षा मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम : पीएम मोदी कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर विदेश मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी की, आवश्यक दस्तावेज मिलने के बाद ही शुरू करें यात्रा भारत-यूके सीईटीए से दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और इनोवेशन में साझेदारी होगी मजबूत : पीयूष गोयल जापान के इवाते में 6.1 तीव्रता के भूकंप के झटके, सुनामी की कोई चेतावनी नहीं अमेरिका ने कमर्शियल शिप पर हुए हमले के बाद की जवाबी कार्रवाई, ईरान को बनाया निशाना भारत-अमेरिका मिलकर बनाएंगे भरोसेमंद टेक्नोलॉजी सप्लाई चेन, एआई और चिप्स पर मुख्य फोकस फीफा वर्ल्ड कप: डीआर कांगो ने रचा इतिहास, 52 साल बाद जीत दर्ज कर बनाई नॉकआउट स्टेज में जगह फीफा वर्ल्ड कप: पुर्तगाल के खिलाफ ड्रॉ के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहा कोलंबिया

हरियाणा

हरियाणा विधानसभा विशेष सत्र की तैयारियां तेज, स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक

26 अप्रैल, 2026 07:04 PM

हरियाणा विधान सभा के 27 अप्रैल को प्रस्तावित विशेष सत्र को लेकर विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने रविवार को विधान सभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में सत्र की सभी तैयारियों का विस्तृत आकलन किया गया और विभिन्न व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने पर चर्चा हुई। बैठक के दौरान विधान सभा अध्यक्ष ने अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश देते हुए कहा कि विशेष सत्र की समस्त व्यवस्थाएं समयबद्ध, सुव्यवस्थित और पारदर्शी ढंग से सुनिश्चित की जाएं, ताकि कार्यवाही सुचारु एवं निर्बाध रूप से संपन्न हो सके। उन्होंने विशेष रूप से तकनीकी संसाधनों की सुचारु उपलब्धता, सुदृढ़ सुरक्षा प्रबंध, सदस्यों की सुविधाओं तथा मीडिया समन्वय को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। विस अध्यक्ष कल्याण ने कहा कि विधान सभा का प्रत्येक सत्र लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है, ऐसे में इसकी गरिमा और प्रभावशीलता बनाए रखना सभी संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी सजगता, समन्वय और उत्तरदायित्व के साथ करें।

इससे पूर्व शुक्रवार को विधान सभा अध्यक्ष ने पुलिस महानिदेशक अजय सिंहल और एडीपीपी (सीआईडी) सौरभ सिंह के साथ बैठक कर विशेष सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की और पूर्व की तरह सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए, ताकि सदन की कार्यवाही शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

सहकारिता मंत्री डा अरविंद शर्मा ने कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता

सहकारिता मंत्री डा अरविंद शर्मा ने कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता

कांग्रेस परिवारवादी पार्टी है, कांग्रेस के पास न नेता और ना ही नीति है - डा. अर्चना गुप्ता

कांग्रेस परिवारवादी पार्टी है, कांग्रेस के पास न नेता और ना ही नीति है - डा. अर्चना गुप्ता

श्रीराम जी के चोरों का रावण जैसा हाल होगा… न छोड़ेंगे योगी, न छोड़ेंगे नरेंद्र मोदी – अनिल विज

श्रीराम जी के चोरों का रावण जैसा हाल होगा… न छोड़ेंगे योगी, न छोड़ेंगे नरेंद्र मोदी – अनिल विज

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, एचआरडी, जल प्रबंधन, नई शिक्षा नीति एवं आयुष्मान भारत योजना की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, एचआरडी, जल प्रबंधन, नई शिक्षा नीति एवं आयुष्मान भारत योजना की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

हरियाणा में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है : कुमारी सैलजा

हरियाणा में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है : कुमारी सैलजा

असंध के दो मिष्ठान भंडार मालिकों से बदमाशों द्वारा फिरौती की मांग करने से व्यापारी है भयभीत - अशोक बुवानीवाला

असंध के दो मिष्ठान भंडार मालिकों से बदमाशों द्वारा फिरौती की मांग करने से व्यापारी है भयभीत - अशोक बुवानीवाला

गांवों को शहरों जैसी सुविधाएं देना सरकार का लक्ष्य -कृष्ण कुमार बेदी

गांवों को शहरों जैसी सुविधाएं देना सरकार का लक्ष्य -कृष्ण कुमार बेदी

श्राइन बोर्ड के अधीन मंदिरों की स्पेशल ऑडिट की जाए : दुष्यंत चौटाला

श्राइन बोर्ड के अधीन मंदिरों की स्पेशल ऑडिट की जाए : दुष्यंत चौटाला

सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट के जज की निगरानी में हो बैंक घोटाले की जांच : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट के जज की निगरानी में हो बैंक घोटाले की जांच : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

राव मोहर सिंह के नाम पर जैव विविधता पार्क क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात : राव नरबीर सिंह

राव मोहर सिंह के नाम पर जैव विविधता पार्क क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात : राव नरबीर सिंह