Thursday, July 30, 2026
BREAKING
पेड़ लगाना ही नहीं, उन्हें बचाना भी हमारा कर्तव्य : अनिल विज सांसद रेखा शर्मा ने उठाया रेलवे में बचने वाले अतिरिक्त भोजन के सदुपयोग का मुद्दा सांसद दीपेन्द्र हुड्डा से UPSC प्रारम्भिक परीक्षा में हो रही गड़बड़ियों को लेकर अभ्यर्थियों का प्रतिनिधिमंडल किसानों के लिए छलावा साबित हुई फसल बीमा योजना- भूपेंद्र सिंह हुड्डा हरियाणा विधानसभा में महिला सशक्तीकरण को समर्पित होगा कल का युवा संवाद हरियाणा कांग्रेस के संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के अभियान को मिली नई गतिः संजय दत्त हरियाणा अब देश का स्पोर्टस पावर हाउस बनाः नायब सैनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अगस्त को करेंगे नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत- संकल्प अभियान का शुभारंभ अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर हरित, स्वच्छ औऱ समृद्ध भारत निर्माण में योगदान देंः बराला हरियाणाः हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने में भाजपा सरकार विफल- कुमारी सैलजा

हरियाणा

हरियाणा विधानसभा में महिला सशक्तीकरण को समर्पित होगा कल का युवा संवाद

30 जुलाई, 2026 07:13 PM

हरियाणा विधानसभा में शुक्रवार को महिला सशक्तीकरण विषय पर केंद्रित युवा संवाद का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण होंगे। शहीद उधम सिंह के शहीदी दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम का आयोजन स्वयंसेवी संस्था ‘राजधानी युवा संसद’ दिल्ली के सहयोग से किया जा रहा है।
इस युवा संवाद में हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, महाराष्ट्र तथा जम्मू-कश्मीर सहित देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 90 युवा प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। इनमें अधिकांश प्रतिभागी युवतियां होंगी। प्रतिभागियों का चयन तीन चरणों वाली कठोर चयन प्रक्रिया के माध्यम से किया गया है।

चयनित युवा दिल्ली, गुरुग्राम, चंडीगढ़, मोहाली, भिवानी, जींद, अंबाला, पानीपत, सोलन, सहारनपुर, संगमनेर, मुर्शिदाबाद, दीनानगर, फतेहाबाद, जयपुर, हिसार, लुधियाना, हमीरपुर, संगरूर, शिमला, सोनीपत, यमुनानगर, गन्नौर, झांसी, रोहतक, देहरादून, अयोध्या, झांसी और शाहजहांपुर सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों से आ रहे हैं। ये सभी विविध शैक्षणिक, व्यावसायिक और सामाजिक पृष्ठभूमि का प्रतिनिधित्व करते हैं।
संवाद का मुख्य विषय 'विकसित भारत 2047 के निर्माण में महिला नेतृत्व की भूमिका' रहेगा। युवा प्रतिनिधि महिला नेतृत्व, जमीनी स्तर पर महिला सशक्तीकरण, समान अवसर, नीति निर्माण में महिलाओं की भागीदारी तथा समावेशी विकास जैसे समकालीन विषयों पर अपने विचार और सुझाव प्रस्तुत करेंगे।

चर्चा के दौरान हरियाणा की परिस्थितियों, उपलब्धियों और संभावनाओं पर भी विशेष रूप से विचार किया जाएगा, ताकि प्रस्तुत सुझाव व्यवहारिक, प्रभावी और नीति निर्माण की दृष्टि से उपयोगी बन सकें। इसकी कार्यवाही विधान सभा की तरह ही चलेगी। प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा।
इन प्रतिभागियों का चयन चार सदस्यीय पैनल द्वारा किया जाएगा। इनमें पंजाब विधान सभा के पूर्व सचिव सुरेंद्र पाल भी शामिल होंगे। कार्यक्रम में राजधानी युवा संसद की सह-संस्थापक अधिवक्ता ईशा कपूर तथा सह-संस्थापक अधिवक्ता जय सैनी भी उपस्थित रहेंगे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पेड़ लगाना ही नहीं, उन्हें बचाना भी हमारा कर्तव्य : अनिल विज

पेड़ लगाना ही नहीं, उन्हें बचाना भी हमारा कर्तव्य : अनिल विज

सांसद रेखा शर्मा ने उठाया रेलवे में बचने वाले अतिरिक्त भोजन के सदुपयोग का मुद्दा

सांसद रेखा शर्मा ने उठाया रेलवे में बचने वाले अतिरिक्त भोजन के सदुपयोग का मुद्दा

सांसद दीपेन्द्र हुड्डा से UPSC प्रारम्भिक परीक्षा में हो रही गड़बड़ियों को लेकर अभ्यर्थियों का प्रतिनिधिमंडल

सांसद दीपेन्द्र हुड्डा से UPSC प्रारम्भिक परीक्षा में हो रही गड़बड़ियों को लेकर अभ्यर्थियों का प्रतिनिधिमंडल

किसानों के लिए छलावा साबित हुई फसल बीमा योजना- भूपेंद्र सिंह हुड्डा

किसानों के लिए छलावा साबित हुई फसल बीमा योजना- भूपेंद्र सिंह हुड्डा

हरियाणा कांग्रेस के संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के अभियान को मिली नई गतिः संजय दत्त

हरियाणा कांग्रेस के संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के अभियान को मिली नई गतिः संजय दत्त

हरियाणा अब देश का स्पोर्टस पावर हाउस बनाः नायब सैनी

हरियाणा अब देश का स्पोर्टस पावर हाउस बनाः नायब सैनी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अगस्त को करेंगे नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत- संकल्प अभियान का शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अगस्त को करेंगे नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत- संकल्प अभियान का शुभारंभ

अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर हरित, स्वच्छ औऱ समृद्ध भारत निर्माण में योगदान देंः बराला

अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर हरित, स्वच्छ औऱ समृद्ध भारत निर्माण में योगदान देंः बराला

हरियाणाः हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने में भाजपा सरकार विफल- कुमारी सैलजा

हरियाणाः हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने में भाजपा सरकार विफल- कुमारी सैलजा

गीता ज्ञान को घर-घर तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी

गीता ज्ञान को घर-घर तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी