Monday, August 17, 2026
BREAKING
यूपी में दिखता है बदलाव, कानून व्यवस्था में बढ़ा लोगों का भरोसा : नाना पाटेकर गाले टेस्ट: भारत के नाम रहा तीसरे दिन का पहला सेशन, लंच ब्रेक तक श्रीलंका ने 5 विकेट खोकर बनाए 99 रन भारत बनाम श्रीलंका: पहली पारी में 462 रन बनाकर ऑलआउट हुई टीम इंडिया, पडिक्कल ने खेली शतकीय पारी सिनसिनाटी ओपन: सैमसनोवा को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं कोको गॉफ, सबालेंका ने भी दर्ज की जीत ट्रेंट रॉकेट्स बनी महिला 'द हंड्रेड' 2026 की चैंपियन, फाइनल में सनराइजर्स लीड्स को हराकर पहली बार जीता खिताब मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने पहली बार जीता 'द हंड्रेड' का खिताब, फाइनल में ट्रेंट रॉकेट्स को 5 विकेट से हराया 'शायद यह मेरा आखिरी साल है': रोनाल्डो ने फुटबॉल से रिटायरमेंट का संकेत दिया एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा आकलन वर्ष 2026 में 100 करोड़ रुपए से अधिक आय दिखाने वाले करदाताओं की संख्या 39 प्रतिशत बढ़कर 576 हुई: रिपोर्ट आरबीआई स्वैप विंडो के जल्दी बंद करने के फैसले के बावजूद एफसीएनआर (बी) में निवेश 80 अरब डॉलर से अधिक हो सकता है: रिपोर्ट

हरियाणा

हरियाणा राज्यसभा चुनाव, INLD ने किया किनारा, अभय चौटाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया ऐलान

16 मार्च, 2026 06:58 PM

हरियाणा की दो राज्यसभा सीटों के लिए विधानसभा परिसर में सुबह 9 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। वोटिंग शाम 4 बजे तक चलेगी। शाम 5 बजे काउंटिंग होगी और इसके बाद रिजल्ट घोषित किया जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पहला वोट डाला। राज्यसभा चुनाव के लिए 01:02 PM बजे तक 68 वोट डाले गए थे। इनेलो ने राज्यसभा वोटिंग से किनारा कर लिया है। इसका ऐलान अभय चौटाला ने चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया।

अभय चौटाला ने चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया ऐलान

अभय चौटाला बोले-
इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला ने कहा कि जनता की आवाज पर फैसला लिया कि हमारे दोनों विधायक चुनाव से दूरी बनाएंगे। भाजपा का रवैया सही नहीं रहा। इन्होंने जात-पात, मजहब की राजनीति की। निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदल मुझसे मिले थे। मैंने साफ कह दिया था कि इस पर पार्टी का सामूहिक फैसला होगा।

इतने डाले गए थे वोट
12 बजकर 50 मिनट तक 50 से ज्यादा विधायक वोट डाल चुके थे।

सवा 12 बजे तक डाले गए थे 40 वोट
राज्यसभा चुनाव में सवा 12 बजे तक 40 वोट डाले गए हैं। ज्यादातर वोटिंग भाजपा विधायकों ने की है। थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा और कलायत विधायक विकास सहारन ने वोट डाल दिए हैं। सीनियर विधायक आफताब अहमद खुद विधायकों को लेकर वोटिंग कराने ले जा रहे हैं। अरोड़ा ने बताया कि अभी तक कांग्रेस के करीब 10 विधायक वोट कर चुके हैं।

अनिल विज ने भी डाला वोट
बता दें कि पिछले काफी समय से मंत्री विज के पैरों में प्लास्टर होने की वजह से विज अपने घर पर ही थे और आज वोटिंग की। इस बारे में जब विज से बात की गई तो मंत्री अनिल विज ने दोनों सीटों पर जीतने का दावा करते हुए कहा कि वोट डालने तो जाना ही है चाहे वे स्ट्रेचर पर जाएं या फिर व्हील चेयर पर।

  • विधानसभा पहुँचे कांग्रेस विधायक
  • कैबिनेट मंत्री आरती राव ने वोट डाला
  • भूपेंद्र हुड्डा के घर से विधानसभा रवाना हुए कांग्रेस MLA
  • सीएम सैनी ने पहला वोट डाला।
  • हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी व बीजेपी के 20 से ज्यादा विधायक विधानसभा पहुंच चुके हैं। 
  • बताया जा रहा है कि आफताब अहमद और बीबी बत्रा विधानसभा पहुंच गए है। आफताब अहमद और बीबी बत्रा को ऑब्जर्वर बनाया गया है। 

बता दें कि भाजपा ने संजय भाटिया और कांग्रेस ने कर्मवीर बौद्ध को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा भाजपा नेता सतीश नांदल निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। एक उम्मीदवार को जीत के लिए 31 कोटा वोट चाहिए।

राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपने विधायकों को चंडीगढ़ के फाइव स्टार होटल जेडब्ल्यू मैरियट में 14 और 15 मार्च को ट्रेनिंग दी। इन दो दिनों की ट्रेनिंग में विधायकों के 6 सेशन लगाए गए, जिसमें एक सेशन में तीन विधायकों के वोट रद्द हो गए। हालांकि बाद में दोबारा से उन्होंने सही वोटिंग की। कांग्रेस राज्यसभा चुनाव को लेकर पहले ही एक्टिव हो गई थी। 13 मार्च को ही उन्होंने अपने 31 विधायकों को शिमला के गलू स्थित ट्विन टावर होटल में भेज दिया। नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत 6 विधायक अलग-अलग कारणों से नहीं गए। वहीं निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदल के साथ तीन अन्य निर्दलीय विधायक, देवेंद्र कादियान, सावित्री जिंदल और राजेश जून हैं। नांदल सिर्फ क्रॉस वोटिंग के जरिए ही जीत सकते हैं।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित