Tuesday, October 06, 2026
BREAKING
• किसानों को मंडियों में सुचारू खरीद व्यवस्था उपलब्ध करवाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता : डिप्टी कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख • धान की सरकारी खरीद के दौरान किसानों, आढ़तियों व मिलरों को नहीं आने दी जा रही कोई दिक्कत : लाल चंद कटारूचक्क • एचबीपीई के चेयरमैन मोहन लाल बड़ौली ने किया कीर्ति का अभिनंदन, कहा - कीर्ति की उपलब्धि पर पूरे देश को गर्व • एशियाई खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 32 पदकों के साथ बढ़ाया प्रदेश का गौरव : गौरव गौतम • सिंगापुर में SING FORUM के मंच पर सीएम नायब सैनी, हरियाणा में निवेश के नए अवसरों पर कंपनियों से चर्चा • सोनीपत में कांग्रेस का ब्लॉक कार्यकर्ता सम्मेलन,संजय दत्त, राव नरेंद्र सिंह और दीपेंद्र हुड्डा ने किसानों, युवाओं और आम जनता के मुद्दों पर सरकार को घेरा • गन्नौर में 90 हजार रुपये की रिश्वत लेते हलका पटवारी गिरफ्तार, SV&ACB ने की कार्रवाई • पंजाब सीएम के कार्यालय से जुड़े निजी लोगों पर भ्रष्टाचार का आरोप, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने सीबीआई को सौंपी जांच • अमृतसर में जीआरपी के एएसआई पर जानलेवा हमला, कंधे को छूकर निकली गोली, भाजपा ने मान सरकार पर सवाल उठाए • Hamirpur: किसानों के हित में हिमाचल के साथ हमेशा खड़ी है मोदी सरकार : अनुराग

हरियाणा

हरियाणा में 8 अक्टूबर को INDIA गठबंधन का ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मार्च, सभी जिलों में कांग्रेस करेगी प्रदर्शन : राव नरेंद्र सिंह

04 अक्टूबर, 2026 08:20 PM

चंडीगढ़ : हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के मुद्दे पर प्रदेशव्यापी अभियान का ऐलान किया है। इसके तहत 2 से 8 अक्टूबर, 2026 तक ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ मनाया जा रहा है। अभियान के अंतिम दिन 8 अक्टूबर को हरियाणा के सभी जिलों में INDIA गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मार्च निकाले जाएंगे। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने बताया कि 30 सितंबर को नई दिल्ली स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में INDIA गठबंधन की बैठक हुई थी। बैठक में चुनावी प्रक्रिया, मतदाता सूचियों में कथित गड़बड़ियों, ‘वोट चोरी’ के आरोपों और इन मुद्दों पर आगे की संयुक्त रणनीति को लेकर चर्चा की गई। इसी बैठक में 2 से 8 अक्टूबर तक देशव्यापी जनजागरूकता एवं जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।

6 अक्टूबर को जिला स्तर पर समन्वय बैठकें
राव नरेंद्र सिंह ने बताया कि अभियान को प्रभावी बनाने के लिए सभी जिला कांग्रेस कमेटियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 6 अक्टूबर को प्रत्येक जिले में INDIA गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ संयुक्त समन्वय बैठक आयोजित की जाएगी। इसके बाद संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस भी होगी। संबंधित राज्य स्तरीय नेता अपने-अपने जिलों में जिला कांग्रेस कमेटियों के नेतृत्व के साथ बैठक में शामिल होंगे।

7 अक्टूबर को ब्लॉक स्तर पर तैयारियां
7 अक्टूबर को ब्लॉक स्तर पर INDIA गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ संयुक्त तैयारी बैठकें होंगी। इनमें मार्च की रूपरेखा, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय, निर्धारित मार्ग, समय और अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा की जाएगी, ताकि जिला मुख्यालयों पर होने वाले कार्यक्रम व्यवस्थित तरीके से आयोजित किए जा सकें।
इसी दिन चंडीगढ़ स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में INDIA गठबंधन के सहयोगी दलों की महत्वपूर्ण बैठक भी प्रस्तावित है। हरियाणा में कांग्रेस मामलों के प्रभारी संजय दत्त ने बताया कि गठबंधन के सहयोगी दलों के राज्य स्तरीय प्रमुखों से इस संबंध में बातचीत हो चुकी है।

8 अक्टूबर को सभी जिला मुख्यालयों पर मार्च
अभियान के अंतिम दिन 8 अक्टूबर को सभी जिलों में संयुक्त ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मार्च निकाले जाएंगे। मार्च का समापन डॉ. बी.आर. आंबेडकर की प्रतिमा, महात्मा गांधी की प्रतिमा अथवा संबंधित जिला उपायुक्त कार्यालय पर किया जा सकेगा।
निर्धारित स्थल पर संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की जाएगी। कार्यक्रम में राष्ट्रगान और भारतीय संविधान के अनुच्छेद 326 का सार्वजनिक वाचन भी प्रस्तावित है। इसके अलावा, कार्यक्रम के अंत में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन करने का कार्यक्रम रखा गया है।

जिलेवार पर्यवेक्षक नियुक्त, मार्च की जिम्मेदारी भी संभालेंगे
संजय दत्त ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए विभिन्न जिलों में जिलेवार पर्यवेक्षकों (Observers) की नियुक्ति की गई है। ये पर्यवेक्षक 6 और 7 अक्टूबर को होने वाली समन्वय बैठकों, प्रेस कॉन्फ्रेंस और अन्य कार्यक्रमों में आवश्यक तालमेल सुनिश्चित करेंगे। साथ ही, 8 अक्टूबर को जिला मुख्यालय पर जिला उपायुक्त कार्यालय तक निकाले जाने वाले मार्च का नेतृत्व भी करेंगे।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के उद्देश्य से चलाए जा रहे इस अभियान को जन-आंदोलन का रूप देने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता INDIA गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ व्यापक जनसंपर्क करेंगे और अधिक से अधिक नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

एचबीपीई के चेयरमैन मोहन लाल बड़ौली ने किया कीर्ति का अभिनंदन, कहा - कीर्ति की उपलब्धि पर पूरे देश को गर्व

एचबीपीई के चेयरमैन मोहन लाल बड़ौली ने किया कीर्ति का अभिनंदन, कहा - कीर्ति की उपलब्धि पर पूरे देश को गर्व

एशियाई खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 32 पदकों के साथ बढ़ाया प्रदेश का गौरव : गौरव गौतम

एशियाई खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 32 पदकों के साथ बढ़ाया प्रदेश का गौरव : गौरव गौतम

सिंगापुर में SING FORUM के मंच पर सीएम नायब सैनी, हरियाणा में निवेश के नए अवसरों पर कंपनियों से चर्चा

सिंगापुर में SING FORUM के मंच पर सीएम नायब सैनी, हरियाणा में निवेश के नए अवसरों पर कंपनियों से चर्चा

सोनीपत में कांग्रेस का ब्लॉक कार्यकर्ता सम्मेलन,संजय दत्त, राव नरेंद्र सिंह और दीपेंद्र हुड्डा ने किसानों, युवाओं और आम जनता के मुद्दों पर सरकार को घेरा

सोनीपत में कांग्रेस का ब्लॉक कार्यकर्ता सम्मेलन,संजय दत्त, राव नरेंद्र सिंह और दीपेंद्र हुड्डा ने किसानों, युवाओं और आम जनता के मुद्दों पर सरकार को घेरा

गन्नौर में 90 हजार रुपये की रिश्वत लेते हलका पटवारी गिरफ्तार, SV&ACB ने की कार्रवाई

गन्नौर में 90 हजार रुपये की रिश्वत लेते हलका पटवारी गिरफ्तार, SV&ACB ने की कार्रवाई

Cabinet Meeting: 10 अक्टूबर को होगी Haryana कैबिनेट की बड़ी बैठक, CM सैनी कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगा सकते हैं मुहर

Cabinet Meeting: 10 अक्टूबर को होगी Haryana कैबिनेट की बड़ी बैठक, CM सैनी कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगा सकते हैं मुहर

एंटी नारकोटिक्स सेल की बड़ी कामयाबी; 56 लाख की हेरोइन के साथ महिला समेत 2 आरोपी पकड़े, हिसार में करनी थी सप्लाई

एंटी नारकोटिक्स सेल की बड़ी कामयाबी; 56 लाख की हेरोइन के साथ महिला समेत 2 आरोपी पकड़े, हिसार में करनी थी सप्लाई

48 विधायकों की मौजूदगी में PM मोदी ने अनिल विज को दिया विशेष सम्मान, मोदी बोले- अनिल विज ‘बहुत पुराने’ और ‘बहुत अच्छे साथी’

48 विधायकों की मौजूदगी में PM मोदी ने अनिल विज को दिया विशेष सम्मान, मोदी बोले- अनिल विज ‘बहुत पुराने’ और ‘बहुत अच्छे साथी’

सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उद्योग और निवेश को लेकर रखी हरियाणा की प्राथमिकताएं

सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उद्योग और निवेश को लेकर रखी हरियाणा की प्राथमिकताएं

गुरुग्राम को मिलेगी ग्लोबल पहचान, 25 एकड़ में विकसित होगा विश्व स्तरीय कन्वेंशन सेंटर : नायब सिंह सैनी

गुरुग्राम को मिलेगी ग्लोबल पहचान, 25 एकड़ में विकसित होगा विश्व स्तरीय कन्वेंशन सेंटर : नायब सिंह सैनी