Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

हरियाणा

हरियाणा में राजस्थान से ज्यादा गर्मी : सिरसा में पारा 46 डिग्री पहुंचा, 29 मई से बारिश व ओलावृष्टि के आसार

27 मई, 2026 08:27 PM

हिसार : हरियाणा में नौतपा के शुरू होते ही भीषण गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। राजस्थान से आ रही गर्म दक्षिण-पश्चिमी हवाओं (थार की हीटवेव) के चलते प्रदेश का पारा रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। स्थिति यह है कि गर्मी के मामले में हरियाणा ने पड़ोसी राज्य राजस्थान को भी पीछे छोड़ दिया है। मंगलवार को सिरसा राज्य का सबसे गर्म शहर रहा, जहाँ अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, राजस्थान में सर्वाधिक तापमान कोटा में 45.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार, आज 27 मई को पूरे हरियाणा राज्य में लू (Heat Wave) का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। सिरसा, हिसार, रोहतक, भिवानी और महेंद्रगढ़ सहित लगभग सभी जिलों में दोपहर के समय झुलसाने वाली तेज हवाएं चलेंगी। 28 मई को भी दोपहर तक भीषण लू का प्रकोप जारी रहेगा, हालांकि शाम से मौसम की करवट बदलने की उम्मीद है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (हिसार) के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 29 मई की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय हो रहा है। इसके साथ ही राजस्थान के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र (Cyclonic Circulation) भी बनेगा।

इसके प्रभाव से 29 मई से 1 जून के बीच पूरे हरियाणा में धूल भरी तेज हवाएं (50-60 किमी/घंटा) चलने, गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी, हल्की बारिश और कई जगहों पर ओलावृष्टि होने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

भीषण गर्मी और नौतपा को लेकर किसानों और पशुपालकों को विशेष सलाहकृषि मौसम विज्ञान विभाग ने मौजूदा मौसम को देखते हुए किसानों के लिए जरूरी गाइडलाइंस जारी की हैं:
सिंचाई का समय: गन्ने, सब्जियों और फलदार पौधों में सिंचाई केवल सुबह जल्दी या देर शाम/रात को ही करें। सुबह 11 बजे से दोपहर 4:30 बजे के बीच पानी बिल्कुल न दें, क्योंकि इस समय मिट्टी का तापमान 46°C तक होने से फसलें खराब हो सकती हैं।

पशुधन व मछली पालन: दुधारू पशुओं को लू से बचाने के लिए शेड के नीचे रखें। उन्हें पर्याप्त पानी, हरा चारा और रोज 50-100 ग्राम खनिज मिश्रण दें। मछली पालक भी तालाबों में पानी का स्तर बनाए रखें।
खेतों की जुताई: जिन खेतों में रबी फसल कट चुकी है, वहां गहरी जुताई करें ताकि तेज धूप से मिट्टी के भीतर मौजूद हानिकारक कीटों के अंडे नष्ट हो सकें।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित