Sunday, June 28, 2026
BREAKING
ईरान और अमेरिका में फिर शुरू हुआ तनाव, ताजा हमलों के बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने दी चेतावनी पूर्व पीएम पीवी नरसिम्हा राव की जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की ‘फास्ट पेट्रोल वेसल’ सेशेल्‍स की समुद्री सुरक्षा मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम : पीएम मोदी कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर विदेश मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी की, आवश्यक दस्तावेज मिलने के बाद ही शुरू करें यात्रा भारत-यूके सीईटीए से दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और इनोवेशन में साझेदारी होगी मजबूत : पीयूष गोयल जापान के इवाते में 6.1 तीव्रता के भूकंप के झटके, सुनामी की कोई चेतावनी नहीं अमेरिका ने कमर्शियल शिप पर हुए हमले के बाद की जवाबी कार्रवाई, ईरान को बनाया निशाना भारत-अमेरिका मिलकर बनाएंगे भरोसेमंद टेक्नोलॉजी सप्लाई चेन, एआई और चिप्स पर मुख्य फोकस फीफा वर्ल्ड कप: डीआर कांगो ने रचा इतिहास, 52 साल बाद जीत दर्ज कर बनाई नॉकआउट स्टेज में जगह फीफा वर्ल्ड कप: पुर्तगाल के खिलाफ ड्रॉ के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहा कोलंबिया

हरियाणा

हरियाणा में पानी व बिजली संकट से जनता परेशान, गांवों में टैंकर ही बना मुख्य सहारा : कुमारी सैलजा

28 अप्रैल, 2026 07:43 PM

चंडीगढ़ : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री सीब्ल्यूसी की सदस्य एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि हरियाणा में गर्मी की शुरुआत के साथ ही पेयजल संकट ने गंभीर रूप ले लिया है। प्रदेश के अनेक जिलों, विशेषकर सिरसा के ऐलनाबाद क्षेत्र सहित विभिन्न हिस्सों में पानी की भारी कमी देखी जा रही है। स्थिति इतनी विकट हो चुकी है कि कई स्थानों पर पानी की राशनिंग तक लागू करनी पड़ रही है और लोगों को टैंकरों के माध्यम से पानी मंगवाने पर मजबूर होना पड़ रहा है। दूसरी ओर बिजली संकट कोढ़ में खाज सा काम कर रही है। सांसद सैलजा ने कहा कि जो हरियाणा अपने आप को विकसित राज्य बताता है, वहां आज गांवों और शहरों की पंचायतों की सबसे बड़ी मांग पेयजल टैंकर बन चुकी है। यह स्थिति सरकार की जल प्रबंधन व्यवस्था की गंभीर विफलता को दर्शाती है। उन्होंने बताया कि अपने सांसद कोटे से उन्होंने दर्जनों गांवों में पानी के टैंकर उपलब्ध करवाए हैं, लेकिन इसके बावजूद पानी की मांग लगातार बढ़ रही है। उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि वह तुरंत प्रभाव से पेयजल आपूर्ति को नियमित और सुचारू बनाने के लिए ठोस कदम उठाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। सैलजा ने प्रदेश में बढ़ते बिजली संकट पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि अभी से लंबे-लंबे बिजली कट लग रहे हैं, जिससे भीषण गर्मी में आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी और बिजली दोनों संकट मिलकर जनजीवन को प्रभावित कर रहे हैं। सांसद सैलजा ने कहा कि पेयजल और बिजली आपूर्ति को लेकर सरकार जरा भी गंभीर नहीं है। सिरसा के ऐलनाबाद और नाथुसरी चोपटा क्षेत्र के लोग राजस्थान से पेयजल जाकर गुजारा कर रहे है तो कुछ गंावों के लोगों को अभी से खरीदकर पानी लेकर आना पड़ रहा है। यमुना में जहां 8000 क्यूसेक पानी की जरूरत है वहां 1500 क्यूसेक मिल रहा है। राज्य में 38 बीसीएम (बिलियन क्यूसेक मीटर) की जरूरत पर नहरी और बरसाती पानी से ही 20 बीसीएम ही उपल्ब्ध है शेष 18 बीसीएम पानी की कमी भू जल के दोहन से होती है।

सांसद ने कहा कि हरियाणा सरकार को पंजाब पर अपने हिस्से के पानी के लिए दवाब बनाना चाहिए, हरियाणा को रावी-ब्यास नदी से 3.5 एमएएफ (मिलियन एकड़ फुट) पानी मिलना चाहिए पर मिल 1.88 एमएएफ ही रहा है। इस बार भीषण गर्मी की संभावना जताई जा रही है ऐसे में सरकार अभी से पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करें और बिजली आपूर्ति में सुधार करें, इसके साथ ही पशुओं के लिए जोहड़ों में पर्याप्त पानी भरा जाए। सांसद ने सरकार से अपील की कि वह इन बुनियादी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए तत्काल समाधान सुनिश्चित करे, ताकि प्रदेशवासियों को इस कठिन परिस्थिति से राहत मिल सके।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

सहकारिता मंत्री डा अरविंद शर्मा ने कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता

सहकारिता मंत्री डा अरविंद शर्मा ने कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता

कांग्रेस परिवारवादी पार्टी है, कांग्रेस के पास न नेता और ना ही नीति है - डा. अर्चना गुप्ता

कांग्रेस परिवारवादी पार्टी है, कांग्रेस के पास न नेता और ना ही नीति है - डा. अर्चना गुप्ता

श्रीराम जी के चोरों का रावण जैसा हाल होगा… न छोड़ेंगे योगी, न छोड़ेंगे नरेंद्र मोदी – अनिल विज

श्रीराम जी के चोरों का रावण जैसा हाल होगा… न छोड़ेंगे योगी, न छोड़ेंगे नरेंद्र मोदी – अनिल विज

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, एचआरडी, जल प्रबंधन, नई शिक्षा नीति एवं आयुष्मान भारत योजना की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, एचआरडी, जल प्रबंधन, नई शिक्षा नीति एवं आयुष्मान भारत योजना की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

हरियाणा में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है : कुमारी सैलजा

हरियाणा में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है : कुमारी सैलजा

असंध के दो मिष्ठान भंडार मालिकों से बदमाशों द्वारा फिरौती की मांग करने से व्यापारी है भयभीत - अशोक बुवानीवाला

असंध के दो मिष्ठान भंडार मालिकों से बदमाशों द्वारा फिरौती की मांग करने से व्यापारी है भयभीत - अशोक बुवानीवाला

गांवों को शहरों जैसी सुविधाएं देना सरकार का लक्ष्य -कृष्ण कुमार बेदी

गांवों को शहरों जैसी सुविधाएं देना सरकार का लक्ष्य -कृष्ण कुमार बेदी

श्राइन बोर्ड के अधीन मंदिरों की स्पेशल ऑडिट की जाए : दुष्यंत चौटाला

श्राइन बोर्ड के अधीन मंदिरों की स्पेशल ऑडिट की जाए : दुष्यंत चौटाला

सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट के जज की निगरानी में हो बैंक घोटाले की जांच : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट के जज की निगरानी में हो बैंक घोटाले की जांच : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

राव मोहर सिंह के नाम पर जैव विविधता पार्क क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात : राव नरबीर सिंह

राव मोहर सिंह के नाम पर जैव विविधता पार्क क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात : राव नरबीर सिंह