Friday, March 27, 2026
BREAKING
भगवंत मान सरकार द्वारा व्यापारियों की 1,386 शिकायतों की समीक्षा, पी.एस.टी.सी. के माध्यम से समयबद्ध समाधान पर जोर: हरपाल सिंह चीमा पीएम मोदी की यूएस एंबेसी ने की सराहना, विश्वास जताते हुए कहा- ‘आने वाले वर्षों में दोनों देशों के संबंध और मजबूत होंगे’ ईरान में युद्ध का कहर: 1500 से अधिक मौतें, 32 लाख लोग हुए बेघर पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कमी से उपभोक्ताओं को कीमतों में वृद्धि से सुरक्षा मिलेगी: वित्त मंत्री चैत्र रामनवमी पर महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ी आस्था की अविरल धारा संघर्ष के बीच ईरान का अल्टीमेटम, खाड़ी देशों के होटलों को अमेरिकी सैनिकों को ठहराने पर दी चेतावनी पेंटागन के शीर्ष अधिकारी का भारत दौरा संपन्न, शांति और रणनीतिक सहयोग पर जोर देश में LPG की कोई कमी नहीं, घरेलू रिफाइनरी उत्पादन में 40 प्रतिशत की वृद्धि देशभर में रामनवमी की धूम, योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं नवमी पर पीएम मोदी ने किया मां सिद्धिदात्री को नमन, देशवासियों के लिए मांगा लक्ष्य-सिद्धि का आशीर्वाद

हरियाणा

हरियाणा में पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव शुरू, 56 सरपंच, 829 पंच समेत विभिन्न पदों के लिए डाले जा रहे वोट

15 जून, 2025 01:33 PM

जींद/चंडीगढ़: हरियाणा में पंचायती राज संस्थाओं के रिक्त पदों को भरने के लिए आज उपचुनाव आयोजित किए जा रहे हैं। सुबह 8 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक मतदान जारी रहेगा। राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने बताया कि उपचुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।

चुनाव की प्रमुख बातें:

829 पंच, 81 सरपंच, 17 पंचायत समिति सदस्य और 1 जिला परिषद सदस्य के पदों के लिए मतदान

कई स्थानों पर उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती

आज 15 जून को मतदान क्षेत्रों में पेड हॉली-डे

कहां-कहां हो रहे हैं चुनाव?
चरखी दादरी जिले की बाढ़ड़ा खंड की ग्राम पंचायत हंसावास खुर्द, झज्जर जिले के बादली खंड की ग्राम पंचायत बादली, मुहम्मदपुरा माजरा और फैजाबाद में पंच और सरपंचों के चुनाव हो रहे हैं।

जींद जिला में खंड जींद, अलेवा, उचाना, पिल्लूखेड़ा, नरवाना, सफीदों, उझाना और जुलाना ब्लॉकों में उपचुनाव जारी हैं। यहां 75 पंच, 6 सरपंच और 2 पंचायत समिति सदस्य के पदों पर मतदान हो रहा है।

गांव थुआ, खेड़ी बुल्ला, काब्रछा व गांगोली में सरपंच पद के लिए मतदान हो रहा है, जबकि रोजखेड़ा में सरपंच सर्वसम्मति से चुन लिया गया है और फरैण कलां में कोई नामांकन नहीं हुआ, इसलिए वहां मतदान नहीं हो रहा।

मतदान केंद्रों की विस्तृत जानकारी:
जींद की ग्राम पंचायतों में कई मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं, जैसे:

किशनपुरा: 1 मतदान केंद्र – 1237 मतदाता

बिशनपुरा: 2 केंद्र – 2072 मतदाता

बिरोली: 2 केंद्र – 1940 मतदाता

थुआ: 4 केंद्र – 5550 मतदाता

खेड़ी बुल्ला: 1 केंद्र – 766 मतदाता

दूडाना: 1 केंद्र – 218 मतदाता

काब्रछा (उचाना): 3 केंद्र – 4080 मतदाता

गांगोली (पिल्लूखेड़ा): 4 केंद्र – 4484 मतदाता

मतगणना आज शाम को ही, परिणाम तुरंत
मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा, जिसके बाद तुरंत मतगणना शुरू होगी और परिणाम की घोषणा भी उसी समय की जाएगी। यदि किसी स्थान पर पुनर्मतदान की जरूरत पड़ी, तो वह 17 जून (मंगलवार) को कराया जाएगा।

कानून व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम
एसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि चुनाव को निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। एएसपी सोनाक्षी सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। संबंधित डीएसपी और थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल रहे हैं।

मतदाताओं के लिए पेड हॉली-डे
राज्य सरकार ने मतदान क्षेत्र में आने वाले सरकारी, प्राइवेट, फैक्ट्री व व्यवसायिक संस्थानों में काम करने वाले पंजीकृत मतदाताओं को सवैतनिक अवकाश (पेड हॉली-डे) देने के निर्देश दिए हैं, ताकि वे अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

प्रदेश में गैस और ईंधन की नहीं है कोई कमी : राजेश नागर

प्रदेश में गैस और ईंधन की नहीं है कोई कमी : राजेश नागर

बाल संरक्षण से जुड़े पाठ्यक्रमों की पढ़ाई के लिए गुरू जम्भेश्वर विश्वविद्यालय व सी-लैब में करार

बाल संरक्षण से जुड़े पाठ्यक्रमों की पढ़ाई के लिए गुरू जम्भेश्वर विश्वविद्यालय व सी-लैब में करार

पंचकूला में एचआईवी वायरल लोड टेस्टिंग लैब को मंजूरी, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा बड़ा बल : डॉ. सुमिता मिश्रा

पंचकूला में एचआईवी वायरल लोड टेस्टिंग लैब को मंजूरी, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा बड़ा बल : डॉ. सुमिता मिश्रा

नायब सिंह सैनी ने रबी सीजन 2026-27 की तैयारियों को दिया जोर, 550 करोड़ की खरीद में 80 करोड़ की बचत

नायब सिंह सैनी ने रबी सीजन 2026-27 की तैयारियों को दिया जोर, 550 करोड़ की खरीद में 80 करोड़ की बचत

महेंद्रगढ़ सरसों बारदाना घोटाला : भाजपा शासन में भ्रष्ट तंत्र की पोल खुली, घोटाले ने पार कीं नई हदें : राव नरेंद्र सिंह

महेंद्रगढ़ सरसों बारदाना घोटाला : भाजपा शासन में भ्रष्ट तंत्र की पोल खुली, घोटाले ने पार कीं नई हदें : राव नरेंद्र सिंह

महंगाई और गैस संकट से आम जनता पर बढ़ता बोझ, सरकार तुरंत कदम उठाए : कुमारी सैलजा

महंगाई और गैस संकट से आम जनता पर बढ़ता बोझ, सरकार तुरंत कदम उठाए : कुमारी सैलजा

नगर निगम पंचकूला FD घोटालाः कोटक महिंद्रा बैंक के रिलेशनशिप मैनेजर गिरफ्तार

नगर निगम पंचकूला FD घोटालाः कोटक महिंद्रा बैंक के रिलेशनशिप मैनेजर गिरफ्तार

विधान सभा चुनाव होते ही हरियाणा सरकार ने एक साल में काटे 1343474 राशन कार्ड : दीपेन्द्र हुड्डा

विधान सभा चुनाव होते ही हरियाणा सरकार ने एक साल में काटे 1343474 राशन कार्ड : दीपेन्द्र हुड्डा

केंद्र योजनाओं की राशि का समयबद्ध उपयोग सुनिश्चित करें अधिकारी : नायब सिंह सैनी

केंद्र योजनाओं की राशि का समयबद्ध उपयोग सुनिश्चित करें अधिकारी : नायब सिंह सैनी

किसानों पर 32.65 लाख करोड़ रुपयों का कर्ज चिंताजनक, एमएसपी की गारंटी नहीं, आय दोगुनी का वादा जुमला साबित : सैलजा

किसानों पर 32.65 लाख करोड़ रुपयों का कर्ज चिंताजनक, एमएसपी की गारंटी नहीं, आय दोगुनी का वादा जुमला साबित : सैलजा