Saturday, June 27, 2026
BREAKING
Delhi Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप तेज झटके, अफगानिस्तान था केंद्र सेशेल्स बोटैनिकल गार्डन में पीएम मोदी ने दुनिया के सबसे बुजुर्ग कछुए जोनाथन को खिलाया खाना धर्मेंद्र प्रधान की होगी छुट्टी? निर्मला सीतारमण का बदल सकता है मंत्रालय; मोदी कैबिनेट पर क्या अटकलें पंजाब, उत्तराखंड और मेघालय में इसी साल हो सकते हैं चुनाव, नवंबर में डाले जाएंगे वोट! मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी आईआईटी रोपड़ के निदेशक प्रो. राजीव अहूजा को थलसेना प्रमुख प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन *एस.सी. बहुल गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए पंजाब सरकार ने जारी किए 72.21 करोड़ रुपये : डॉ. बलजीत कौर* नशा मुक्त राज्य बनने की ओर बढ़ रहा पंजाब, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नशा छोड़ चुके नौजवानों को 'सूरमे' के रूप में किया सम्मानित

हरियाणा

हरियाणा में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है : कुमारी सैलजा

27 जून, 2026 06:47 PM

चंडीगढ़ : पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि हरियाणा में कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार बद से बदतर होती जा रही है। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब वे जनप्रतिनिधियों को भी खुलेआम जान से मारने की धमकियां देने लगे हैं और करोड़ों रुपये की फिरौती मांग रहे हैं।
कुमारी सैलजा ने कहा कि कुछ दिन पहले महम से कांग्रेस विधायक श्री बलराम दांगी के कार्यालय के बाहर फायरिंग की घटना हुई थी और अब उन्हें 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगते हुए जान से मारने की धमकी दी गई है। यह घटना केवल एक विधायक पर हमला नहीं, बल्कि पूरे लोकतांत्रिक तंत्र और कानून व्यवस्था को खुली चुनौती है।

सांसद ने कहा कि जब एक निर्वाचित विधायक ही स्वयं को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा, तो आम नागरिक की सुरक्षा का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। भाजपा सरकार के शासन में अपराधियों के मन से कानून का भय समाप्त हो चुका है और अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। हत्या, लूट, फिरौती, गोलीबारी और संगठित अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन सरकार प्रभावी कार्रवाई करने में विफल साबित हुई है।
कुमारी सैलजा ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना सरकार की पहली जिम्मेदारी होती है, लेकिन वर्तमान सरकार इस मूल दायित्व को निभाने में असफल रही है। प्रदेश में भय और असुरक्षा का वातावरण बन गया है, जिससे आम जनता स्वयं को असहाय महसूस कर रही है।

उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि महम विधायक को धमकी देने वाले अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए, मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए तथा प्रदेश में कानून का राज स्थापित करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। हरियाणा भय और अपराध से नहीं, बल्कि संविधान और कानून के शासन से चलना चाहिए।

कुमारी सैलजा ने कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व द्वारा संजय दत्त को हरियाणा कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किए जाने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। कुमारी सैलजा ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व एवं संगठनात्मक अनुभव से हरियाणा कांग्रेस को नई मजबूती मिलेगी तथा पार्टी की विचारधारा और जनहित के मुद्दों को और अधिक प्रभावी ढंग से जनता के बीच पहुंचाने में सफलता मिलेगी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत बनाने के लिए मिलकर कार्य करेंगे। हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी के रूप में बी. के. हरिप्रसाद द्वारा संगठन को दिए गए मार्गदर्शन, समर्पण एवं महत्वपूर्ण योगदान के लिए उनका हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

सहकारिता मंत्री डा अरविंद शर्मा ने कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता

सहकारिता मंत्री डा अरविंद शर्मा ने कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता

कांग्रेस परिवारवादी पार्टी है, कांग्रेस के पास न नेता और ना ही नीति है - डा. अर्चना गुप्ता

कांग्रेस परिवारवादी पार्टी है, कांग्रेस के पास न नेता और ना ही नीति है - डा. अर्चना गुप्ता

श्रीराम जी के चोरों का रावण जैसा हाल होगा… न छोड़ेंगे योगी, न छोड़ेंगे नरेंद्र मोदी – अनिल विज

श्रीराम जी के चोरों का रावण जैसा हाल होगा… न छोड़ेंगे योगी, न छोड़ेंगे नरेंद्र मोदी – अनिल विज

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, एचआरडी, जल प्रबंधन, नई शिक्षा नीति एवं आयुष्मान भारत योजना की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, एचआरडी, जल प्रबंधन, नई शिक्षा नीति एवं आयुष्मान भारत योजना की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

असंध के दो मिष्ठान भंडार मालिकों से बदमाशों द्वारा फिरौती की मांग करने से व्यापारी है भयभीत - अशोक बुवानीवाला

असंध के दो मिष्ठान भंडार मालिकों से बदमाशों द्वारा फिरौती की मांग करने से व्यापारी है भयभीत - अशोक बुवानीवाला

गांवों को शहरों जैसी सुविधाएं देना सरकार का लक्ष्य -कृष्ण कुमार बेदी

गांवों को शहरों जैसी सुविधाएं देना सरकार का लक्ष्य -कृष्ण कुमार बेदी

श्राइन बोर्ड के अधीन मंदिरों की स्पेशल ऑडिट की जाए : दुष्यंत चौटाला

श्राइन बोर्ड के अधीन मंदिरों की स्पेशल ऑडिट की जाए : दुष्यंत चौटाला

सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट के जज की निगरानी में हो बैंक घोटाले की जांच : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट के जज की निगरानी में हो बैंक घोटाले की जांच : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

राव मोहर सिंह के नाम पर जैव विविधता पार्क क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात : राव नरबीर सिंह

राव मोहर सिंह के नाम पर जैव विविधता पार्क क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात : राव नरबीर सिंह

नशे की रोकथाम के लिए ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में बनेगी ज्वाइंट टास्क फोर्स : मुख्यमंत्री सैनी

नशे की रोकथाम के लिए ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में बनेगी ज्वाइंट टास्क फोर्स : मुख्यमंत्री सैनी