Sunday, August 16, 2026
BREAKING
जसरंगी जुगलबंदी से हवेली संगीत तक, पंडित जसराज ने संगीत की दुनिया में किए 3 बड़े नवाचार 'भाई तेरा स्टार है' में 'मैंडी' का किरदार निकी वालिया के लिए क्यों था बड़ी चुनौती, एक्ट्रेस ने किया खुलासा विमल इलायची के विज्ञापन पर फंसे शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ, महाराष्ट्र एफडीए ने भेजा नोटिस डेविड धवन : एडिटिंग से डायरेक्शन तक, सपने के टूटने से 'किंग ऑफ कॉमेडी' का 'किस्मत कनेक्शन' बर्थडे स्पेशल : एयर होस्टेस से एक्टिंग का सफर, आज बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शामिल एफएसएसएआई के नोटिस के बाद खाद्य कंपनियों ने भ्रामक दावों को हटाया, लेबल और उत्पादों में किया बदलाव केंद्र ने रिफाइनरियों और उत्पादकों के लिए एलपीजी उत्पादन लक्ष्य तय किए, आपूर्ति संबंधी जोखिम को कम करने में मिलेगी मदद रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं, कहा- सही मायने में मिल रहा बहुत सम्मान ब्राह्मण चेहरों के अभाव में बसपा 2027 में कैसे साधेगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला? वोट बैंक के लालच में कांग्रेस ने वंदे मातरम को भुला दिया था, देश माफ नहीं करेगा : अमित शाह

हरियाणा

हरियाणा में कल से शुरू होगी SIR प्रक्रिया, BJP ने भेजे 15,808 BLA-2 आवेदन, कांग्रेस ने 12,858 भेजे

14 जून, 2026 08:47 PM

चंडीगढ़ : हरियाणा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) अभियान की शुरुआत सोमवार यानि कल से होगी। अभियान शुरू होने से पहले रविवार को हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) ए. श्रीनिवास ने प्रेस वार्ता कर तैयारियों की जानकारी दी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए निर्वाचन आयोग ने सभी राजनीतिक दलों से बूथ लेवल एजेंट (BLA-2) नियुक्त करने का आग्रह किया है। ये एजेंट मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची से संबंधित गतिविधियों की निगरानी और सत्यापन करेंगे।

BLA-2 नियुक्तियों के लिए अब तक सबसे अधिक आवेदन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से प्राप्त हुए हैं। भाजपा ने 15,808 बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करने के लिए आवेदन किए हैं। इसके बाद कांग्रेस ने 12,858 आवेदन जमा किए हैं। अन्य दलों में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) ने 270 तथा इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने 217 आवेदन प्रस्तुत किए हैं। वहीं जननायक जनता पार्टी (जजपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की ओर से अभी तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।

प्रदेश में कुल 20,629 मतदान केंद्र हैं

हरियाणा में कुल 20,629 मतदान केंद्र हैं। ऐसे में प्रदेश की दो प्रमुख पार्टियां भाजपा और कांग्रेस भी अभी तक प्रत्येक बूथ पर अपने एजेंट नियुक्त नहीं कर सकी हैं। इस संबंध में पूछे गए सवाल पर ए. श्रीनिवास ने कहा कि ये प्रारंभिक आंकड़े हैं और आने वाले दिनों में राजनीतिक दलों द्वारा और आवेदन जमा किए जाने की संभावना है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग का लक्ष्य प्रत्येक मतदान केंद्र पर सभी राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों की मौजूदगी सुनिश्चित करना है। इससे मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, विश्वसनीय और सभी पक्षों की निगरानी में संपन्न हो सकेगी।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

CM नायब सिंह सैनी ने अटल बिहारी वाजपेयी को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, बोले- ‘अटल जी के विचार सदैव मार्गदर्शन देते रहेंगे’

CM नायब सिंह सैनी ने अटल बिहारी वाजपेयी को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, बोले- ‘अटल जी के विचार सदैव मार्गदर्शन देते रहेंगे’

मुख्यमंत्री की विधानसभा के प्रत्येक नागरिक तक हर घर तिरंगा प्रदर्शनी पहुंचा रही राष्ट्रीय ध्वज की महत्वपूर्ण जानकारी : सुमन सैनी

मुख्यमंत्री की विधानसभा के प्रत्येक नागरिक तक हर घर तिरंगा प्रदर्शनी पहुंचा रही राष्ट्रीय ध्वज की महत्वपूर्ण जानकारी : सुमन सैनी

"खरगे जी,कांग्रेस ने देश को क्या दिया बताने के साथ विभाजन और 1984 का भी हिसाब बताये", अनिल विज ने जमकर साधा निशाना

हांसी में CM के प्रोग्राम का विरोध का मामला; पुलिस ने करीब 200 लोगों पर किया मामला दर्ज, जीवन कुंडू हत्याकांड का कर रहे थे विरोध

हांसी में CM के प्रोग्राम का विरोध का मामला; पुलिस ने करीब 200 लोगों पर किया मामला दर्ज, जीवन कुंडू हत्याकांड का कर रहे थे विरोध

Haryana में 29 गांवों में जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक, सरकार ने लिया बड़ा फैसला... जानिए क्या है वजह

Haryana में 29 गांवों में जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक, सरकार ने लिया बड़ा फैसला... जानिए क्या है वजह

आम जनता को  बड़ा तोहफा,  Independence Day पर हरियाणा के 23 जिलों में शुरू हुई मुफ्त एम्बुलेंस सेवा

आम जनता को बड़ा तोहफा, Independence Day पर हरियाणा के 23 जिलों में शुरू हुई मुफ्त एम्बुलेंस सेवा

पिछले 12 वर्षों में Haryana ने विकास के हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बोले CM सैनी

पिछले 12 वर्षों में Haryana ने विकास के हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बोले CM सैनी

छोटी उम्र में सफर शुरु किया...आज 96 की उम्र में बीन वादक हवा सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित; CM सैनी ने दी बधाई

छोटी उम्र में सफर शुरु किया...आज 96 की उम्र में बीन वादक हवा सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित; CM सैनी ने दी बधाई

तिरंगा हमारी आन, बान, मान, सम्मान और शान; तिरंगे को लेकर आज अम्बाला की जनता सड़कों पर झूमी : अनिल विज

तिरंगा हमारी आन, बान, मान, सम्मान और शान; तिरंगे को लेकर आज अम्बाला की जनता सड़कों पर झूमी : अनिल विज

हरियाणा व पंजाब के राज्यपालों सहित केंद्रीय मंत्रियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से की शिष्टाचार भेंट

हरियाणा व पंजाब के राज्यपालों सहित केंद्रीय मंत्रियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से की शिष्टाचार भेंट