Sunday, June 28, 2026
BREAKING
ईरान और अमेरिका में फिर शुरू हुआ तनाव, ताजा हमलों के बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने दी चेतावनी पूर्व पीएम पीवी नरसिम्हा राव की जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की ‘फास्ट पेट्रोल वेसल’ सेशेल्‍स की समुद्री सुरक्षा मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम : पीएम मोदी कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर विदेश मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी की, आवश्यक दस्तावेज मिलने के बाद ही शुरू करें यात्रा भारत-यूके सीईटीए से दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और इनोवेशन में साझेदारी होगी मजबूत : पीयूष गोयल जापान के इवाते में 6.1 तीव्रता के भूकंप के झटके, सुनामी की कोई चेतावनी नहीं अमेरिका ने कमर्शियल शिप पर हुए हमले के बाद की जवाबी कार्रवाई, ईरान को बनाया निशाना भारत-अमेरिका मिलकर बनाएंगे भरोसेमंद टेक्नोलॉजी सप्लाई चेन, एआई और चिप्स पर मुख्य फोकस फीफा वर्ल्ड कप: डीआर कांगो ने रचा इतिहास, 52 साल बाद जीत दर्ज कर बनाई नॉकआउट स्टेज में जगह फीफा वर्ल्ड कप: पुर्तगाल के खिलाफ ड्रॉ के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहा कोलंबिया

हरियाणा

हरियाणा निकाय चुनाव 2026 : भाजपा ने की चेयरमैन प्रत्याशियों की घोषणा

23 अप्रैल, 2026 06:40 PM

चंडीगढ़ : हरियाणा में नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने रेवाड़ी नगर परिषद और सांपला व धारूहेड़ा नगर पालिकाओं के लिए चेयरमैन (प्रधान) पद के उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही पार्टी ने पंचकूला नगर निगम के वार्ड पार्षद उम्मीदवारों के नामों का भी ऐलान किया है। पार्टी द्वारा जारी सूची के अनुसार, रेवाड़ी नगर परिषद से विनीता पीपल को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं धारूहेड़ा नगर पालिका से अजय जांगड़ा और सांपला नगर पालिका से प्रवीन कोच को चेयरमैन पद का प्रत्याशी घोषित किया गया है। यह घोषणा भाजपा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने की है। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से विचार-विमर्श के बाद इन नामों को अंतिम रूप दिया।

इसके अलावा पंचकूला नगर निगम के वार्ड पार्षद उम्मीदवारों की सूची भी जारी की गई है। वार्ड-1 से परमजीत कौर, वार्ड-2 से परमजीत कौर, वार्ड-3 से सुरेश वर्मा, वार्ड-4 से भारत हितेशी, वार्ड-5 से जय कौशिक, वार्ड-6 से पार्थ गुप्ता, वार्ड-7 से ज्योति प्रसाद, वार्ड-8 से राजकुमार जैन और वार्ड-9 से हरेन्द्र मलिक को उम्मीदवार बनाया गया है।

इसी तरह वार्ड-10 से शेखर पांडेय, वार्ड-11 से अनुराधा पुरी, वार्ड-12 से राकेश जगोता, वार्ड-13 से दीपक गर्ग, वार्ड-14 से राकेश गोयल, वार्ड-15 से प्रियंका, वार्ड-16 से निर्मला देवी, वार्ड-17 से सुदेश बिडला, वार्ड-18 से पूजा देवी, वार्ड-19 से मनीषा रानी और वार्ड-20 से गौतम राणा को प्रत्याशी घोषित किया गया है।

वहीं, अंबाला नगर निगम के वार्ड पार्षद उम्मीदवारों की सूची भी जारी कर दी गई है। जारी सूची में वार्ड-1 से विशाल राणा, वार्ड-2 से वरखा सहोता, वार्ड-3 से मनीष आनंद, वार्ड-4 से वरिंद्र नाथ, वार्ड-5 से राजेश मेहता, वार्ड-6 से अर्चना छिब्बर सहित कुल 20 वार्डों के उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।

उधर, हरियाणा राज्य चुनाव आयोग ने नगर निकाय चुनाव 2026 का पूरा कार्यक्रम भी जारी कर दिया है। आयोग के अनुसार, राज्य के विभिन्न नगर निगमों, परिषदों और पालिकाओं के लिए मतदान 10 मई को होगा जबकि मतगणना 13 मई को की जाएगी।
चुनाव कार्यक्रम के तहत नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इसकी अंतिम तिथि 25 अप्रैल तय की गई है। इसके बाद 27 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 28 अप्रैल तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

सहकारिता मंत्री डा अरविंद शर्मा ने कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता

सहकारिता मंत्री डा अरविंद शर्मा ने कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता

कांग्रेस परिवारवादी पार्टी है, कांग्रेस के पास न नेता और ना ही नीति है - डा. अर्चना गुप्ता

कांग्रेस परिवारवादी पार्टी है, कांग्रेस के पास न नेता और ना ही नीति है - डा. अर्चना गुप्ता

श्रीराम जी के चोरों का रावण जैसा हाल होगा… न छोड़ेंगे योगी, न छोड़ेंगे नरेंद्र मोदी – अनिल विज

श्रीराम जी के चोरों का रावण जैसा हाल होगा… न छोड़ेंगे योगी, न छोड़ेंगे नरेंद्र मोदी – अनिल विज

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, एचआरडी, जल प्रबंधन, नई शिक्षा नीति एवं आयुष्मान भारत योजना की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, एचआरडी, जल प्रबंधन, नई शिक्षा नीति एवं आयुष्मान भारत योजना की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

हरियाणा में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है : कुमारी सैलजा

हरियाणा में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है : कुमारी सैलजा

असंध के दो मिष्ठान भंडार मालिकों से बदमाशों द्वारा फिरौती की मांग करने से व्यापारी है भयभीत - अशोक बुवानीवाला

असंध के दो मिष्ठान भंडार मालिकों से बदमाशों द्वारा फिरौती की मांग करने से व्यापारी है भयभीत - अशोक बुवानीवाला

गांवों को शहरों जैसी सुविधाएं देना सरकार का लक्ष्य -कृष्ण कुमार बेदी

गांवों को शहरों जैसी सुविधाएं देना सरकार का लक्ष्य -कृष्ण कुमार बेदी

श्राइन बोर्ड के अधीन मंदिरों की स्पेशल ऑडिट की जाए : दुष्यंत चौटाला

श्राइन बोर्ड के अधीन मंदिरों की स्पेशल ऑडिट की जाए : दुष्यंत चौटाला

सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट के जज की निगरानी में हो बैंक घोटाले की जांच : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट के जज की निगरानी में हो बैंक घोटाले की जांच : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

राव मोहर सिंह के नाम पर जैव विविधता पार्क क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात : राव नरबीर सिंह

राव मोहर सिंह के नाम पर जैव विविधता पार्क क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात : राव नरबीर सिंह