Tuesday, June 30, 2026
BREAKING
CJI सूर्यकांत के पास पहुंचा INDIA गठबंधन, चुनाव आयोग की कर दी शिकायत Lock Upp2: आकांक्षा चमोला ने बताई गौरव खन्ना से तलाक लेने की वजह; क्या बिग बॉस 19 ने बिगाड़ी बात? आलिया-शरवरी से लेकर बॉबी देओल तक, 'अल्फा' के लिए किसे मिली कितनी मोटी फीस? कैबिनेट ने एनआईआईएफ में 30,000 करोड़ रुपए के अतिरिक्त निवेश को दी मंजूरी, इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार जेपी नड्डा ने लॉन्च कीं डिजिटल स्वास्थ्य सेवाएं, आयुष्मान सारथी चैटबॉट शुरू बीपीसीएल ने टीटीएसआईपीएल में 85 करोड़ रुपए में खरीदी 40 प्रतिशत हिस्सेदारी राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले का राजनीतिकरण करना ठीक नहीं : मायावती शिवराज सिंह चौहान आज गुवाहाटी में उच्चस्तरीय बैठक करेंगे, 1 जुलाई को अरुणाचल प्रदेश के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का करेंगे दौरा ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर तटरक्षक बल का अद्भुत साहसिक अभियान, छह मछुआरों को सुरक्षित बचाया

हरियाणा

हरियाणा को बनाया 'गैंग ऑफ वासेपुर' का माफिया लैंड: रणदीप सुरजेवाला का भाजपा सरकार पर तीखा हमला

20 जुलाई, 2025 04:33 PM

चंडीगढ़: कांग्रेस महासचिव और राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने हरियाणा की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। एक विस्तृत बयान जारी करते हुए सुरजेवाला ने राज्य को “गैंग ऑफ वासेपुर” का “माफिया लैंड” करार देते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पर गंभीर आरोप लगाए।

“हरियाणा माफियाओं के कब्ज़े में है”

सुरजेवाला ने कहा कि हरियाणा जो कभी “किसान, जवान, पहलवान और श्रीमद्भगवद गीता” की धरती के रूप में जाना जाता था, अब “गोलियों, फिरौती और संगठित अपराध” का केंद्र बन चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने हरियाणा को “माफियाओं और बदमाशों” के हवाले कर दिया है और सत्ता में बैठे लोग चुपचाप तमाशा देख रहे हैं।

> “हरियाणा में अब ‘गुंडों की बंदूकें’ शासन चला रही हैं और ‘सत्ता की चुप्पी’ उन्हें संरक्षण दे रही है,” – रणदीप सुरजेवाला

2014 से बिगड़े हालात का दिया विवरण

सुरजेवाला ने कहा कि 2014 से पहले हरियाणा की पहचान खिलाड़‍ियों, सैनिकों, उद्योग और निवेश से होती थी, लेकिन भाजपा सरकार के आने के बाद हेडलाइंस बदल गईं —
भर्तियों के पेपर लीक, रिश्वत, किसानों की मौतें, बेरोजगारी और अब अपराध।

संगठित अपराध के आंकड़े चौंकाने वाले

सुरजेवाला ने कहा कि खुद भाजपा सरकार की डीजीपी मीटिंग में स्वीकार किया गया कि राज्य में 80 सक्रिय गैंग हैं, जिनमें लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़, बंबीहा, कौशल चौधरी, रिंदा और अन्य बड़े नाम शामिल हैं।
उन्होंने नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) का हवाला देते हुए बताया:

2024 में 966 हत्याएं,

हर रोज़ 46 महिलाओें के खिलाफ अपराध,

2025 की पहली तिमाही में 4137 लापता लोग,

केवल करनाल में अब तक 872 लोग लापता।

हत्या की घटनाएं जिलेवार

रणदीप सुरजेवाला ने बताया कि जनवरी 2025 से अब तक 8 जिलों में बड़ी संख्या में हत्याएं दर्ज की गई हैं:

फरीदाबाद – 41

जींद – 38

गुड़गांव – 36

पानीपत – 25

कैथल – 21

करनाल – 20

कुरुक्षेत्र – 18

यमुनानगर – 15

सिरसा – 11

बेरोजगारी से जुड़ा गैंगस्टर कनेक्शन

सुरजेवाला का दावा है कि बेरोजगारी के कारण माफिया अबोध युवाओं को 5,000 से 20,000 रुपए देकर अपने आपराधिक कृत्यों में शामिल कर रहे हैं। “हरियाणा पुलिस भी इस दुरुपयोग को स्वीकार कर चुकी है,” उन्होंने कहा।

मुख्यमंत्री पर तंज

उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सैनी को “कॉमेडी और चुटकुलों” में व्यस्त बताते हुए कहा कि जब प्रदेश में हत्या, अपहरण और वसूली की घटनाएं हो रही हैं, तब सैनी प्रशासनिक विफलता का प्रतीक बने हुए हैं।

> “अगर कानून व्यवस्था नहीं संभाल सकते, तो नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दें,” – सुरजेवाला

रणदीप सुरजेवाला ने भाजपा सरकार को हरियाणा में बढ़ते अपराध, माफिया राज, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि अब वक्त आ गया है कि भाजपा को सत्ता से हटाया जाए।
उन्होंने कहा –
“भाजपा के राज में, हरियाणा डूबा अपराध में।”

यह बयान हरियाणा की राजनीति में एक नया सियासी तूफान ला सकता है, क्योंकि भाजपा की ओर से भी राजीव जेटली पहले ही सुरजेवाला पर पलटवार कर चुके हैं। आने वाले दिनों में यह मुद्दा राज्य की राजनीति की धुरी बन सकता है।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक

हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा

हरियाणा के 50 हजार युवाओं को जापान में मिलेगा रोजगार का अवसर, फुकुओका ने मांगा तकनीकी रूप से कुशल मानव संसाधन

हरियाणा के 50 हजार युवाओं को जापान में मिलेगा रोजगार का अवसर, फुकुओका ने मांगा तकनीकी रूप से कुशल मानव संसाधन

यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू, तीन दशक पुरानी पेयजल समस्या के समाधान का रास्ता साफ

यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू, तीन दशक पुरानी पेयजल समस्या के समाधान का रास्ता साफ

भाजपा पहले अपने 11 वर्ष 8 महीने का हिसाब दे, कांग्रेस पर टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार खो चुकी है: राव नरेंद्र सिंह

भाजपा पहले अपने 11 वर्ष 8 महीने का हिसाब दे, कांग्रेस पर टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार खो चुकी है: राव नरेंद्र सिंह

मनरेगा को कमजोर कर नई योजना लाना ग्रामीण गरीबों के हितों के खिलाफ, सरकार पुनर्विचार करे : कुमारी सैलजा

मनरेगा को कमजोर कर नई योजना लाना ग्रामीण गरीबों के हितों के खिलाफ, सरकार पुनर्विचार करे : कुमारी सैलजा

Good News : आर्थिक रूप से कमजोर ITI छात्रों को हर महीने 2000 रुपये...हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला

Good News : आर्थिक रूप से कमजोर ITI छात्रों को हर महीने 2000 रुपये...हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला

Haryana में 1 जुलाई से बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है बड़ी वजह...

Haryana में 1 जुलाई से बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है बड़ी वजह...

1 जुलाई से मनरेगा की जगह लेगी वीबीजीरामजी, अब मिलेगा 125 दिन का रोजगार

1 जुलाई से मनरेगा की जगह लेगी वीबीजीरामजी, अब मिलेगा 125 दिन का रोजगार

मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता

मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता