Thursday, August 06, 2026
BREAKING
रिश्वतखोरी मामले में फरीदाबाद के पटवारी और उसके निजी सहयोगी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल सोनीपत में एसआईआर पर 8 अगस्त को होगी कांग्रेस की राज्यस्तरीय कार्यशाला लाइन शिफ्ट करने के नाम पर 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते DHBVN का लाइनमैन रंगे हाथ गिरफ्तार HSSC का वार्षिक भर्ती कैलेंडर जल्द होगा जारी, युवाओं को भर्ती प्रक्रिया की समयबद्ध जानकारी मिलेगी: मुख्यमंत्री हरियाणाः एसीबी टीम ने ₹4,000 की रिश्वत लेते पटवारी पुनीत कुमार रंगे हाथों दबोचा अंबाला के पंजोखरा साहिब में बनेगा सीएचसी, रेवाड़ी के संगवाड़ी गांव में खुलेगा नया पीएचसी हरियाणा सरकार ने चंडीगढ़ और पंचकूला स्थित सरकारी मकानों के लिए मांगे आवेदन पोर्टलों के जाल में किसानों और आम जनता को उलझा रही सरकार : सैलजा पंजाब: विधानसभा में अवैध खनन के मुद्दे पर हंगामा, हाउस कमेटी बनाने की मांग महिलाओं का सम्मान हमारे संस्कार, शब्द से ठेस पहुंची तो खेद है: अश्वनी शर्मा

हरियाणा

हरियाणा के 66 शहरों में निकाय चुनावों की तैयारियां शुरू, इस आधार पर होगी नई वार्डबंदी ; नोटिफिकेशन जारी

06 अगस्त, 2026 07:16 PM

चंडीगढ़ : हरियाणा में अगले वर्ष होने वाले 20 नगर परिषदों और 46 नगर पालिकाओं के आम चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने सभी 66 निकायों में वार्डों के परिसीमन (वार्डबंदी) की प्रक्रिया शुरू करने का फैसला लिया है। इस बार वार्डों का निर्धारण एक अक्टूबर 2026 को परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) डाटा में दर्ज जनसंख्या को आधार बनाकर किया जाएगा।

शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव अशोक कुमार मीणा ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। निर्देशों के अनुसार प्रत्येक निकाय में जनसंख्या के अनुपात के आधार पर वार्डों की नई सीमाएं तय की जाएंगी। प्रारूप तैयार होने के बाद आमजन से आपत्तियां और सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे, जिनके निस्तारण के बाद अंतिम अधिसूचना जारी होगी। इसी वार्डबंदी के आधार पर आगामी निकाय चुनाव कराए जाएंगे।इस बार डोर-टू-डोर सर्वे की बजाय परिवार पहचान पत्र डाटा को आधार बनाया जाएगा। इसके अनुसार वार्डों और कॉलोनियों का पुनर्गठन कर जनसंख्या का संतुलन सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे प्रत्येक वार्ड में लगभग समान आबादी रहे।

इन निकायों में होंगे चुनाव
प्रदेश की 20 नगर परिषदों और 46 नगर पालिकाओं में आम चुनाव प्रस्तावित हैं। नगर परिषदों में चरखी दादरी, फतेहाबाद, टोहाना, सोहना, हांसी, बहादुरगढ़, जींद, नरवाना, कैथल, नारनौल, पलवल, होडल, मंडी डबवाली, गोहाना, कालका, झज्जर, नूंह, भिवानी, समालखा और बरवाला शामिल हैं। वहीं नगर पालिकाओं में कुंडली, सढ़ौरा, इस्माइलाबाद, नारायणगढ़, रतिया, भूना, सफीदों, उचाना, घरौंडा, तरावड़ी, असंध, निसिंग, शाहाबाद, लाडवा, पिहोवा, चीका, राजौंद, महेंद्रगढ़, नांगल चौधरी, फिरोजपुर झिरका, पुन्हाना, बावल, महम, ऐलनाबाद, रानियां और गन्नौर सहित अन्य निकायों में चुनाव होंगे।

अगले जून में पूरा होगा 46 निकायों का कार्यकाल
प्रदेश के 46 शहरी निकायों का वर्तमान कार्यकाल जून 2027 में समाप्त होगा। इनमें 18 नगर परिषद और 28 नगर पालिकाएं शामिल हैं। इन निकायों के चुनाव 19 जून 2022 को हुए थे। कार्यकाल समाप्त होने से पहले वार्डबंदी और मतदाता सूची से जुड़ी सभी औपचारिकताएं पूरी कर चुनाव कार्यक्रम घोषित किए जाने की तैयारी है। नई वार्डबंदी के जरिए जनसंख्या के अनुरूप प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने पर सरकार का विशेष जोर रहेगा।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

रिश्वतखोरी मामले में फरीदाबाद के पटवारी और उसके निजी सहयोगी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

रिश्वतखोरी मामले में फरीदाबाद के पटवारी और उसके निजी सहयोगी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

सोनीपत में एसआईआर पर 8 अगस्त को होगी कांग्रेस की राज्यस्तरीय कार्यशाला

सोनीपत में एसआईआर पर 8 अगस्त को होगी कांग्रेस की राज्यस्तरीय कार्यशाला

लाइन शिफ्ट करने के नाम पर 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते DHBVN का लाइनमैन रंगे हाथ गिरफ्तार

लाइन शिफ्ट करने के नाम पर 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते DHBVN का लाइनमैन रंगे हाथ गिरफ्तार

HSSC का वार्षिक भर्ती कैलेंडर जल्द होगा जारी, युवाओं को भर्ती प्रक्रिया की समयबद्ध जानकारी मिलेगी: मुख्यमंत्री

HSSC का वार्षिक भर्ती कैलेंडर जल्द होगा जारी, युवाओं को भर्ती प्रक्रिया की समयबद्ध जानकारी मिलेगी: मुख्यमंत्री

हरियाणाः एसीबी टीम ने ₹4,000 की रिश्वत लेते पटवारी पुनीत कुमार रंगे हाथों दबोचा

हरियाणाः एसीबी टीम ने ₹4,000 की रिश्वत लेते पटवारी पुनीत कुमार रंगे हाथों दबोचा

अंबाला के पंजोखरा साहिब में बनेगा सीएचसी, रेवाड़ी के संगवाड़ी गांव में खुलेगा नया पीएचसी

अंबाला के पंजोखरा साहिब में बनेगा सीएचसी, रेवाड़ी के संगवाड़ी गांव में खुलेगा नया पीएचसी

हरियाणा सरकार ने चंडीगढ़ और पंचकूला स्थित सरकारी मकानों के लिए मांगे आवेदन

हरियाणा सरकार ने चंडीगढ़ और पंचकूला स्थित सरकारी मकानों के लिए मांगे आवेदन

पोर्टलों के जाल में किसानों और आम जनता को उलझा रही सरकार : सैलजा

पोर्टलों के जाल में किसानों और आम जनता को उलझा रही सरकार : सैलजा

Haryana : गेस्ट टीचर्स नियमितीकरण पर हाईकोर्ट का नया रुख, सरकार को 2 माह में फैसला लेने के दिए निर्देश

Haryana : गेस्ट टीचर्स नियमितीकरण पर हाईकोर्ट का नया रुख, सरकार को 2 माह में फैसला लेने के दिए निर्देश

मॉडर्न पब्लिक स्कूल दिल्ली के विद्यार्थियों ने किया हरियाणा विधानसभा का भ्रमण

मॉडर्न पब्लिक स्कूल दिल्ली के विद्यार्थियों ने किया हरियाणा विधानसभा का भ्रमण