Thursday, July 09, 2026
BREAKING
SIR पर हरियाणा कांग्रेस सक्रिय, प्रभारी संजय दत्त ने जिला अध्यक्षों को दिए दिशा-निर्देश हरियाणा के 16 नए सब-डिवीजनल अस्पतालों में भी जल्द शुरू होगी नि:शुल्क डायलिसिस सेवा : आरती सिंह राव बीजेपी जानबूझकर करती है पेपरों में धांधली, ताकि भर्तियां ना करनी पड़ें- भूपेंद्र सिंह हुड्डा प्रधानमंत्री मोदी जींद में आएं तो मेडिकल कॉलेज में ओपीडी शुरू करवा कर जाएंः दुष्यंत चौटाला 'सतलुज' फिल्म पर सियासत: दलजीत सिंह चीमा बोले- अभिव्यक्ति की आजादी पर रोक गलत 343 उम्मीदवारों की भर्ती पर पंजाब सरकार घिरी, अकाली दल ने नियुक्ति पत्र जारी करने की उठाई मांग हरियाणा में ग्रुप A और B अधिकारियों के लिए अहम खबर,अब बिना इस मंजूरी के नहीं होगा प्रमोशन 'अब आपकी बारी है मेरा साथ देने की'...हुड्डा के जवाब पर सुरजेवाला के पलटवार से कांग्रेस नेताओं में दिखी खींचतान हरियाणा के होनहार छात्रों के लिए खुशखबरी, Super-100 में बढ़ा सीटों का दायरा...नए दाखिलों का शेड्यूल जारी ड्रोन धारक किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, ड्रोन पर मिलेगा पूरा मालिकाना हक... 1 लाख की सिक्योरिटी होगी वापिस

हरियाणा

हरियाणा के होनहार छात्रों के लिए खुशखबरी, Super-100 में बढ़ा सीटों का दायरा...नए दाखिलों का शेड्यूल जारी

09 जुलाई, 2026 07:20 PM

चंडीगढ़ : प्रदेश के होनहारों की प्रतिभा को परखने का सुपर-100 नया मंच साबित हो रहा है। नायब सरकार ने सुपर-100 के प्रति विद्यार्थियों के रुझान को देखते हुए दायरा बढ़ाने का फैसला लिया है, अब 100 सीटों पर नए दाखिले होंगे, जिसकी प्रक्रिया आवेदन 9 जुलाई गुरुवार से शुरू हो गई है।

शिक्षा निदेशालय की ओर से सुपर-100 की नई 100 सीटों पर होने वाले दाखिले को लेकर शेड्यूल जारी कर दिया है। सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को सुपर-100 के लिए होनहार विद्यार्थियों का पंजीकरण कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही प्रवेश परीक्षा और कक्षाएं शुरू होने के कार्यक्रम बारे अवगत कराया गया है।

शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया 9 जुलाई से शुरू होगी और अभ्यार्थी 12 जुलाई से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। चयन प्रक्रिया दो चरणों में आयोजित होगी। पहले स्तर की प्रवेश परीक्षा 14 जुलाई को आयोजित की जाएगी, जबकि इसका परिणाम 17 जुलाई को घोषित होगा।

पहले चरण में सफल अभ्यर्थी 19 जुलाई को होने वाली दूसरे स्तर की परीक्षा में शामिल होंगे। दूसरे चरण का परिणाम 23 जुलाई को जारी किया जाएगा और चयनित विद्यार्थियों की कक्षाएं 25 जुलाई से शुरू कर दी जाएंगी।
बता दें कि अब नई 100 सीटों के साथ सुपर-100 में सीटों की संख्या 500 से बढ़कर 600 हो गई है। प्रदेश में कुरुक्षेत्र जिले के बारना गांव में सुपर-100 में चयनित विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है।

मुख्यमंत्री ने 2026-27 के बजट में की थी सीटें बढ़ाने की घोषणा
मुख्यमंत्री की वर्ष 2026-27 के बजट में सुपर-100 कार्यक्रम के तहत 100 अतिरिक्त सीटें बढ़ाने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री की घोषणा को अमलीजामा पहनाते हुए शिक्षा विभाग की ओर से नई 100 सीटों पर दाखिले का शेड्यूल जारी किया गया है।

सरकार का मानना है कि सुपर-100 कार्यक्रम के विस्तार से आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आईआईटी-जेईई, नीट सहित अन्य राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की गुणवत्तापूर्ण तैयारी का अवसर मिलेगा। अहम पहलू यह भी है कि शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए आयोजित हुई सुपर-100 कार्यक्रम के तहत 2113 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुई थी।

स्कूल मुखियाओं को अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश
शिक्षा निदेशालय की ओर से जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने जिलों के सभी सरकारी विद्यालयों तक सूचना का प्रसारण करें। साथ ही स्कूल मुखियाओं को हिदायत दी जाए कि पात्र विद्यार्थियों की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित की जाए, ताकि कोई भी योग्य छात्र इस अवसर से वंचित न रहे, ताकि अतिरिक्त सीटों के जरिए अधिक संख्या में मेधावी विद्यार्थियों को सुपर-100 की महत्वाकांक्षी योजना का लाभ मिल सके।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

SIR पर हरियाणा कांग्रेस सक्रिय, प्रभारी संजय दत्त ने जिला अध्यक्षों को दिए दिशा-निर्देश

SIR पर हरियाणा कांग्रेस सक्रिय, प्रभारी संजय दत्त ने जिला अध्यक्षों को दिए दिशा-निर्देश

हरियाणा के 16 नए सब-डिवीजनल अस्पतालों में भी जल्द शुरू होगी नि:शुल्क डायलिसिस सेवा : आरती सिंह राव

हरियाणा के 16 नए सब-डिवीजनल अस्पतालों में भी जल्द शुरू होगी नि:शुल्क डायलिसिस सेवा : आरती सिंह राव

बीजेपी जानबूझकर करती है पेपरों में धांधली, ताकि भर्तियां ना करनी पड़ें- भूपेंद्र सिंह हुड्डा

बीजेपी जानबूझकर करती है पेपरों में धांधली, ताकि भर्तियां ना करनी पड़ें- भूपेंद्र सिंह हुड्डा

प्रधानमंत्री मोदी जींद में आएं तो मेडिकल कॉलेज में ओपीडी शुरू करवा कर जाएंः दुष्यंत चौटाला

प्रधानमंत्री मोदी जींद में आएं तो मेडिकल कॉलेज में ओपीडी शुरू करवा कर जाएंः दुष्यंत चौटाला

हरियाणा में ग्रुप A और B अधिकारियों के लिए अहम खबर,अब बिना इस मंजूरी के नहीं होगा प्रमोशन

हरियाणा में ग्रुप A और B अधिकारियों के लिए अहम खबर,अब बिना इस मंजूरी के नहीं होगा प्रमोशन

'अब आपकी बारी है मेरा साथ देने की'...हुड्डा के जवाब पर सुरजेवाला के पलटवार से कांग्रेस नेताओं में दिखी खींचतान

'अब आपकी बारी है मेरा साथ देने की'...हुड्डा के जवाब पर सुरजेवाला के पलटवार से कांग्रेस नेताओं में दिखी खींचतान

ड्रोन धारक किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, ड्रोन पर मिलेगा पूरा मालिकाना हक... 1 लाख की सिक्योरिटी होगी वापिस

ड्रोन धारक किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, ड्रोन पर मिलेगा पूरा मालिकाना हक... 1 लाख की सिक्योरिटी होगी वापिस

सरकारी मकानों वाले हरियाणा कर्मियों के लिए बड़ी खबर, आज ही करें ये काम ...कल है आखिरी तारीख!

सरकारी मकानों वाले हरियाणा कर्मियों के लिए बड़ी खबर, आज ही करें ये काम ...कल है आखिरी तारीख!

बड़ी खबर: हरियाणा में अब बदलेगा तबादलों का पूरा सिस्टम! सरकार ने 10 दिन की डेडलाइन के साथ जारी किए निर्देश

बड़ी खबर: हरियाणा में अब बदलेगा तबादलों का पूरा सिस्टम! सरकार ने 10 दिन की डेडलाइन के साथ जारी किए निर्देश

हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त का कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, संगठनात्मक मजबूती पर दिया जोर

हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त का कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, संगठनात्मक मजबूती पर दिया जोर