Thursday, November 26, 2026
BREAKING
• गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी • जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड • संविधान रक्षा मार्च को लेकर कालका में कांग्रेस की अहम बैठक, 26 नवंबर से पंचकूला में शुरू होगा अभियान • संविधान और विकसित हरियाणा पर सार्थक चर्चा होगी : हरविन्द्र कल्याण • घोषणाओं से नहीं होता खिलाड़ियों का सम्मान, समय पर मिले पुरस्कार राशि और सुविधाएं : सैलजा • पंजाब में नशा और अपराध रोकने में आप नाकाम, भाजपा-अकाली दल बनाएंगे सरकार: बिक्रम मजीठिया • श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर फिर बढ़ा विवाद, 30 नवंबर को होगी अहम बैठक • पंजाब में भाजपा-शिअद गठबंधन का खाता नहीं खुलेगा, फिर 'आप' की सरकार बनेगी: हरपाल सिंह चीमा • Solan: महिलाओं को 1500 रुपए देने में सरकार विफल : जयराम • Shimla: एचआरटीसी बसों की कमी होगी पूरी, 350 बसों की खरीद प्रक्रिया शुरू

हरियाणा

हरियाणा के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में डॉक्टरों का भारी टोटा : दुष्यंत चौटाला

20 सितंबर, 2026 07:34 PM

हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश की खराब मेडिकल व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में डॉक्टरों के दो तिहाई से ज्यादा पद रिक्त होने के चलते मेडिकल शिक्षा और सुविधाएं ठप है। डॉक्टरों के लिए मेडिकल कॉलेज में पढ़ाने और ओपीडी चलाने के लिए 3500 से ज्यादा सीटें है, लेकिन इनमें से 2500 से ज्यादा पद खाली ही पड़े है। सरकार द्वारा पीजीआई, मेडिकल कॉलेजों, सरकारी अस्पतालों में मेडिकल ऑफिसर और सहायक स्टाफ के भी बड़ी संख्या में पद नहीं भरे गए है। दुष्यंत ने इसका बड़ा कारण बताते हुए कहा कि सरकार की खराब नीतियों की वजह से डॉक्टर ज्वाइनिंग नहीं कर रहे है। ऐसे में न तो प्रदेश में बेहतर तरीके से मेडिकल विद्यार्थियों की डॉक्टरी की ट्रेनिंग हो रही है और न ही मरीजों का उचित उपचार हो रहा।


दुष्यंत चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार का फोकस मेडिकल सेवाएं सुधारने की बजाय केवल जनता पर रोजाना नए-नए टैक्स लगाकर अपना खजाना भरने का है। रविवार को पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला फरीदाबाद जिले में जनसंपर्क अभियान के दौरान स्थानीय लोगों से रूबरू थे। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि मेडिकल कॉलेजों की बिल्डिंग बनाने या फिर खाली घोषणाएं करने से जनता को स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिलती। उन्होंने कहा कि जनता को स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए मेडिकल कॉलेजों और नई बनी इमारतों के अंदर डॉक्टरों, स्टाफ नर्सों और अन्य कर्मियों की तैनाती होती है, तभी लोगों को मेडिकल सुविधा मिलती हैं, लेकिन अफसोस की बात यह है कि प्रदेश में अधिकांश डॉक्टरों के पद खाली पड़े है। दुष्यंत ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री को बताना चाहिए कि बिना डॉक्टरों के जनता को चिकित्सा सुविधा कैसे मिलेगी ? नए मेडिकल कॉलेजों के हालात ये है कि जींद में 559 पदों में से 555 पद, महेंद्रगढ़ में 559 में से 492, भिवानी में 552 में से 477, नूंह में 362 में से 197 पद तो वहीं पीजीआई रोहतक में 852 में 341 पद खाली है।


इसके उपरांत पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पृथला में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हुए कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने, एसआईआर के दौरान मतदाता सूचियों की बारीकी से जांच करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा पृथला विधानसभा क्षेत्र में करीब 45 हजार वोटों को आपत्ति के दायरे में डाल दिया गया है, जो कि बेहद चिंताजनक विषय है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक मतदाता के अधिकारों की रक्षा होना जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मतदाता सूचियों की गहन जांच करने और जिन मतदाताओं के नाम सूची से गायब है, उनकी जानकारी संबंधित अधिकारियों तक तुरंत पहुंचाने का आह्वान किया।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी

गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी

जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड

जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड

संविधान रक्षा मार्च को लेकर कालका में कांग्रेस की अहम बैठक, 26 नवंबर से पंचकूला में शुरू होगा अभियान

संविधान रक्षा मार्च को लेकर कालका में कांग्रेस की अहम बैठक, 26 नवंबर से पंचकूला में शुरू होगा अभियान

संविधान और विकसित हरियाणा पर सार्थक चर्चा होगी : हरविन्द्र कल्याण

संविधान और विकसित हरियाणा पर सार्थक चर्चा होगी : हरविन्द्र कल्याण

घोषणाओं से नहीं होता खिलाड़ियों का सम्मान, समय पर मिले पुरस्कार राशि और सुविधाएं : सैलजा

घोषणाओं से नहीं होता खिलाड़ियों का सम्मान, समय पर मिले पुरस्कार राशि और सुविधाएं : सैलजा

सक्षम पंचायत और जवाबदेह नगरपालिका ही विकसित हरियाणा की मजबूत नींव : नायब सिंह सैनी

सक्षम पंचायत और जवाबदेह नगरपालिका ही विकसित हरियाणा की मजबूत नींव : नायब सिंह सैनी

भाजपा-अकाली गठबंधन की पंजाब में बनेगी शत प्रतिशत सरकार : अनिल विज

भाजपा-अकाली गठबंधन की पंजाब में बनेगी शत प्रतिशत सरकार : अनिल विज

हरियाणा में पानी की बर्बादी रोकने के लिए बनेगा कानून, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई: मंत्री रणबीर गंगवा

हरियाणा में पानी की बर्बादी रोकने के लिए बनेगा कानून, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई: मंत्री रणबीर गंगवा

हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुरूप पात्र अतिथि अध्यापकों को नियमित करे सरकार : सैलजा

हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुरूप पात्र अतिथि अध्यापकों को नियमित करे सरकार : सैलजा

हरियाणा में अब अधिकारियों की ACR में जुड़ेगा स्कूलों के दौरे और निरीक्षण का ब्योरा, गोद लिए स्कूलों का भी देना होगा पूरा रिकॉर्ड

हरियाणा में अब अधिकारियों की ACR में जुड़ेगा स्कूलों के दौरे और निरीक्षण का ब्योरा, गोद लिए स्कूलों का भी देना होगा पूरा रिकॉर्ड