Tuesday, June 16, 2026
BREAKING
युवाओं के लिए खुशखबरी: हरियाणा की ITI में शुरू होंगे इंडस्ट्री आधारित नए कोर्स...14 दिन में बनेगी रूपरेखा IAS cadre of Haryana: साढ़े सात साल बाद बढ़ा हरियाणा का IAS कैडर, 215 से बढ़कर हुआ इतना Shimla: सुप्रीम कोर्ट से सुक्खू सरकार को बड़ी राहत, हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश पर रोक हिमाचल के तीन पारंपरिक उत्पादों को मिला जीआई टैग, सांस्कृतिक विरासत को मिलेगा बढ़ावा Shimla: नव-निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी ने दिलाई शपथ शिमला मर्डर मिस्ट्री : बहन की लव मैरिज से नाराज था भाई, स्कूल संचालिका की हत्या मामले में सामने आया नया एंगल Punjab में जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़, सेना की मूवमेंट पर नजर रखने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार बठिंडा पुलिस ने भारी मात्रा में अफीम सहित दो तस्कर दबोचे, झारखंड से जुड़ रहे तार दीनानगर नगर कौंसिल वार्ड नंबर 6 में कांग्रेस की बड़ी जीत, AAP उम्मीदवार दूसरे स्थान पर मजीठा थाने मामले में बिक्रम मजीठिया को बड़ी राहत, Court ने दी अंतरिम जमानत

हरियाणा

हरियाणा के मुद्दों से ध्यान हटाकर पंजाब की राजनीति में क्यों व्यस्त हैं मुख्यमंत्री? : राव नरेंद्र सिंह

15 जून, 2026 08:09 PM

चंडीगढ़ : हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि मुख्यमंत्री हरियाणा की समस्याओं से अधिक पंजाब की राजनीति में रुचि ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता यह जानना चाहती है कि हरियाणा में किसानों, युवाओं, कर्मचारियों, व्यापारियों और आम नागरिकों से जुड़े गंभीर मुद्दों को छोड़कर मुख्यमंत्री का ध्यान बार-बार पंजाब की ओर क्यों केंद्रित हो रहा है। राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि हरियाणा में बेरोजगारी, महंगाई, कानून-व्यवस्था, किसानों की समस्याएं और विकास कार्यों से जुड़े अनेक प्रश्न आज भी समाधान की प्रतीक्षा कर रहे हैं। प्रदेश सरकार इन चुनौतियों का प्रभावी समाधान प्रस्तुत करने में असफल रही है। ऐसे में मुख्यमंत्री का अधिकांश समय पड़ोसी राज्य की राजनीति में व्यतीत होना उनकी प्राथमिकताओं पर सवाल खड़ा करता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा सरकार अपनी उपलब्धियों के दम पर जनता का विश्वास जीतने में सफल नहीं हो पाई है। यही कारण है कि अब मुख्यमंत्री पंजाब में भाजपा के संगठन को मजबूत करने और राजनीतिक जमीन तलाशने में अधिक सक्रिय दिखाई दे रहे हैं। लेकिन पंजाब की सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक पहचान सदैव भाईचारे, सद्भाव और पंजाबियत की भावना पर आधारित रही है, जहां विभाजनकारी और सांप्रदायिक राजनीति को कभी स्वीकार नहीं किया गया।


राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री को सबसे पहले हरियाणा की जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए। प्रदेश की जनता ने उन्हें हरियाणा के विकास और समस्याओं के समाधान के लिए चुना है, न कि दूसरे राज्यों की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश के जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी और भाजपा सरकार को उसकी जनविरोधी नीतियों तथा प्रशासनिक विफलताओं के लिए जनता के बीच जवाबदेह बनाएगी।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

युवाओं के लिए खुशखबरी: हरियाणा की ITI में शुरू होंगे इंडस्ट्री आधारित नए कोर्स...14 दिन में बनेगी रूपरेखा

युवाओं के लिए खुशखबरी: हरियाणा की ITI में शुरू होंगे इंडस्ट्री आधारित नए कोर्स...14 दिन में बनेगी रूपरेखा

IAS cadre of Haryana: साढ़े सात साल बाद बढ़ा हरियाणा का IAS कैडर, 215 से बढ़कर हुआ इतना

IAS cadre of Haryana: साढ़े सात साल बाद बढ़ा हरियाणा का IAS कैडर, 215 से बढ़कर हुआ इतना

अम्बाला छावनी के प्रत्येक वार्ड में विकास कार्यों के लिए मिलेगा एक-एक करोड़ रुपये : अनिल विज

अम्बाला छावनी के प्रत्येक वार्ड में विकास कार्यों के लिए मिलेगा एक-एक करोड़ रुपये : अनिल विज

भाजपा करोड़ों कार्यकर्ताओं की तपस्या और परिश्रम से चलने वाला संगठन है: डा. अर्चना गुप्ता

भाजपा करोड़ों कार्यकर्ताओं की तपस्या और परिश्रम से चलने वाला संगठन है: डा. अर्चना गुप्ता

युद्ध के बजाए समझौते से मामले का हल हो यह अच्छी बात है : अनिल विज

युद्ध के बजाए समझौते से मामले का हल हो यह अच्छी बात है : अनिल विज

हरियाणा सरकार रोहतक आगजनी से पीड़ित परिवारों और व्यापारियों के साथ मजबूती से खड़ी : नायब सिंह सैनी

हरियाणा सरकार रोहतक आगजनी से पीड़ित परिवारों और व्यापारियों के साथ मजबूती से खड़ी : नायब सिंह सैनी

हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने अमेरिका-ईरान समझौते का किया स्वागत, कहा-इससे लोगों को मिलेगी राहत

हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने अमेरिका-ईरान समझौते का किया स्वागत, कहा-इससे लोगों को मिलेगी राहत

यमुनानगर में ऑनलाइन निवेश के नाम पर 50 लाख की ठगी, 44 लोग शिकार

यमुनानगर में ऑनलाइन निवेश के नाम पर 50 लाख की ठगी, 44 लोग शिकार

मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी हो, किसी पात्र मतदाता का वोट न कटे : कुमारी सैलजा

मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी हो, किसी पात्र मतदाता का वोट न कटे : कुमारी सैलजा

रोहतक में सनसनी: तीन दिन से लापता व्यक्ति का शव जोहड़ से बरामद, हत्या के आरोप

रोहतक में सनसनी: तीन दिन से लापता व्यक्ति का शव जोहड़ से बरामद, हत्या के आरोप