Thursday, November 26, 2026
BREAKING
• गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी • जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड • संविधान रक्षा मार्च को लेकर कालका में कांग्रेस की अहम बैठक, 26 नवंबर से पंचकूला में शुरू होगा अभियान • संविधान और विकसित हरियाणा पर सार्थक चर्चा होगी : हरविन्द्र कल्याण • घोषणाओं से नहीं होता खिलाड़ियों का सम्मान, समय पर मिले पुरस्कार राशि और सुविधाएं : सैलजा • पंजाब में नशा और अपराध रोकने में आप नाकाम, भाजपा-अकाली दल बनाएंगे सरकार: बिक्रम मजीठिया • श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर फिर बढ़ा विवाद, 30 नवंबर को होगी अहम बैठक • पंजाब में भाजपा-शिअद गठबंधन का खाता नहीं खुलेगा, फिर 'आप' की सरकार बनेगी: हरपाल सिंह चीमा • Solan: महिलाओं को 1500 रुपए देने में सरकार विफल : जयराम • Shimla: एचआरटीसी बसों की कमी होगी पूरी, 350 बसों की खरीद प्रक्रिया शुरू

हरियाणा

हरियाणा के मंत्री बोले- 'राज्य की जनता सेवा संकल्प कार्यक्रम को लेकर उत्साहित, गांव-गांव चलाएंगे अभियान'

09 सितंबर, 2026 07:51 PM

पंचकूला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 17 सितंबर से देशभर में एक महीने का 'सेवा संकल्प अभियान' शुरू करेगी। हरियाणा में भी भाजपा इस अभियान को चलाएगी। राज्य सरकार में मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि हरियाणा में करीब 3 करोड़ लोग 'सेवा संकल्प अभियान' के लिए उत्साहित हैं। हरियाणा सरकार में मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने समाचार एजेंसी समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा, "17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर के लोग 'सेवा संकल्प अभियान' को बहुत उत्साह के साथ मनाएंगे। आपने हरियाणा में भी 'सेवा संकल्प अभियान' देखा है। हरियाणा में करीब 3 करोड़ लोग 'सेवा संकल्प अभियान' को मनाने के लिए उत्साहित हैं। अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बच्चे, महिलाएं और युवा भी इसमें शामिल हो रहे हैं।" मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने आगे कहा, "मैं उम्मीद करता हूं कि एक महीने यह ऐसा कार्यक्रम रहने वाला है, हर देशवासी मन और तन से इसमें जुड़ेगा।"


मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा, "प्रधानमंत्री का जन्मदिन 17 सितंबर को है। उस दिन से 'सेवा संकल्प अभियान' शुरू होगा और 17 अक्टूबर तक चलेगा। इस महीने के दौरान सभी मंत्रियों और विधायकों को उनके संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। वे इस संकल्प अभियान को सभी गांवों तक ले जाएंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि लोगों को सभी लाभ मिलें।"
वहीं, राज्य सरकार में मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि कि देश में 2014 से पहले पॉलिसी पैरालिसिस सरकार थी। जब से इस देश के प्रधानमंत्री ने पद संभाला है, उन्होंने अपनी बेदाग छवि बनाए रखी है। वे दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में उभरे हैं।

गौरव गौतम ने कहा, "प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे हो रहे हैं। युवाओं को इस बात से प्रेरणा लेनी चाहिए कि एक नेता को 25 वर्षों तक कैसा आचरण करना चाहिए।"

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी

गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी

जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड

जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड

संविधान रक्षा मार्च को लेकर कालका में कांग्रेस की अहम बैठक, 26 नवंबर से पंचकूला में शुरू होगा अभियान

संविधान रक्षा मार्च को लेकर कालका में कांग्रेस की अहम बैठक, 26 नवंबर से पंचकूला में शुरू होगा अभियान

संविधान और विकसित हरियाणा पर सार्थक चर्चा होगी : हरविन्द्र कल्याण

संविधान और विकसित हरियाणा पर सार्थक चर्चा होगी : हरविन्द्र कल्याण

घोषणाओं से नहीं होता खिलाड़ियों का सम्मान, समय पर मिले पुरस्कार राशि और सुविधाएं : सैलजा

घोषणाओं से नहीं होता खिलाड़ियों का सम्मान, समय पर मिले पुरस्कार राशि और सुविधाएं : सैलजा

सक्षम पंचायत और जवाबदेह नगरपालिका ही विकसित हरियाणा की मजबूत नींव : नायब सिंह सैनी

सक्षम पंचायत और जवाबदेह नगरपालिका ही विकसित हरियाणा की मजबूत नींव : नायब सिंह सैनी

भाजपा-अकाली गठबंधन की पंजाब में बनेगी शत प्रतिशत सरकार : अनिल विज

भाजपा-अकाली गठबंधन की पंजाब में बनेगी शत प्रतिशत सरकार : अनिल विज

हरियाणा में पानी की बर्बादी रोकने के लिए बनेगा कानून, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई: मंत्री रणबीर गंगवा

हरियाणा में पानी की बर्बादी रोकने के लिए बनेगा कानून, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई: मंत्री रणबीर गंगवा

हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुरूप पात्र अतिथि अध्यापकों को नियमित करे सरकार : सैलजा

हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुरूप पात्र अतिथि अध्यापकों को नियमित करे सरकार : सैलजा

हरियाणा में अब अधिकारियों की ACR में जुड़ेगा स्कूलों के दौरे और निरीक्षण का ब्योरा, गोद लिए स्कूलों का भी देना होगा पूरा रिकॉर्ड

हरियाणा में अब अधिकारियों की ACR में जुड़ेगा स्कूलों के दौरे और निरीक्षण का ब्योरा, गोद लिए स्कूलों का भी देना होगा पूरा रिकॉर्ड