Thursday, November 26, 2026
BREAKING
• गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी • जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड • संविधान रक्षा मार्च को लेकर कालका में कांग्रेस की अहम बैठक, 26 नवंबर से पंचकूला में शुरू होगा अभियान • संविधान और विकसित हरियाणा पर सार्थक चर्चा होगी : हरविन्द्र कल्याण • घोषणाओं से नहीं होता खिलाड़ियों का सम्मान, समय पर मिले पुरस्कार राशि और सुविधाएं : सैलजा • पंजाब में नशा और अपराध रोकने में आप नाकाम, भाजपा-अकाली दल बनाएंगे सरकार: बिक्रम मजीठिया • श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर फिर बढ़ा विवाद, 30 नवंबर को होगी अहम बैठक • पंजाब में भाजपा-शिअद गठबंधन का खाता नहीं खुलेगा, फिर 'आप' की सरकार बनेगी: हरपाल सिंह चीमा • Solan: महिलाओं को 1500 रुपए देने में सरकार विफल : जयराम • Shimla: एचआरटीसी बसों की कमी होगी पूरी, 350 बसों की खरीद प्रक्रिया शुरू

हरियाणा

हरियाणा के खिलाड़ियों का विश्व स्तर पर खेलों में बजा है डंका- विपुल गोयल

01 अगस्त, 2026 08:35 PM

चंडीगढ़, । हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि हरियाणा को पहले जवानों और किसानों के प्रदेश से जाना जाता था, लेकिन अब खेल और खिलाड़ियों से भी जाना जाता है। हमारे हरियाणा के खिलाड़ियों का खेलों में विश्व स्तर पर डंका बजा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की खेल नीति से प्रदेश में खेलों के लिए एक अनुकूल इको सिस्टम बना है, जिससे खिलाड़ियों का भविष्य उज्ज्वल है। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल शनिवार को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित स्पोर्टस फिटनेस और इन्फ्रास्ट्रक्चर एक्सपो में बोल रहे थे। इस दौरान शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने हरियाणा पैवेलियन का अवलोकन किया। पैवेलियन में मौजूद अधिकारियों, कोच और खिलाड़ियों से बातचीत की। उन्होंने हरियाणा पैवेलियन में लगाए गए स्पोर्टस स्टार की तस्वीरों और उनकी उपलब्धियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने हरियाणा पैवेलियन की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि इस आयोजन में बड़ी संख्या में खिलाड़ी, युवा और कोच पहुंचे। खेल और खिलाड़ी हरियाणा की उपलब्धि हैं, ऐसे में हरियाणा से जुड़ी खेल नीति और खेल उपलब्धियों के बारे में लोगों ने जाना, यह बेहद सराहनीय है।
मेडल लेकर आने में हम नंबर वन
शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि क्षेत्रफल के हिसाब से हरियाणा देश में महज 2 प्रतिशत है, लेकिन मेडल लेकर आने में हम नंबर वन हैं। इसके पीछे हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की सोच और हरियाणा प्रदेश की खेल नीति का अहम योगदान है। प्रदेश की खेल नीति खेल और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखकर बनाई गई है। इसका युवा खिलाड़ी लाभ उठा रहे हैं।

खिलाड़ी मेडल लाने पर रखें फोकस, सरकार उनके साथ है

शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि खिलाड़ी अपने खेल पर फोकस होकर मेडल लाने पर ध्यान दें। सरकार उनके साथ है, हर सुविधा दी जाएगी, फिर चाहे स्टेडियम बनाने की बात हो, पुरस्कार देने की बात हो, इन्फ्रास्ट्रक्चर या स्पोर्टस इक्यूपमेंट की बात हो। उन्होंने कहा कि हमारे खिलाड़ी कामनवेल्थ गेम्स में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। हरियाणा सरकार ने खिलाड़ियों को सुविधाएं दी हैं, खिलाड़ी दिल से खेलें और देश व प्रदेश का नाम रोशन करें।
इस मौके पर खेल विभाग के रोहतक मंडल की उपनिदेशक सुनीता खत्री, सोनीपत के जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार, खेल विभाग के कोच और अन्य अधिकारी व खिलाड़ी मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी

गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी

जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड

जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड

संविधान रक्षा मार्च को लेकर कालका में कांग्रेस की अहम बैठक, 26 नवंबर से पंचकूला में शुरू होगा अभियान

संविधान रक्षा मार्च को लेकर कालका में कांग्रेस की अहम बैठक, 26 नवंबर से पंचकूला में शुरू होगा अभियान

संविधान और विकसित हरियाणा पर सार्थक चर्चा होगी : हरविन्द्र कल्याण

संविधान और विकसित हरियाणा पर सार्थक चर्चा होगी : हरविन्द्र कल्याण

घोषणाओं से नहीं होता खिलाड़ियों का सम्मान, समय पर मिले पुरस्कार राशि और सुविधाएं : सैलजा

घोषणाओं से नहीं होता खिलाड़ियों का सम्मान, समय पर मिले पुरस्कार राशि और सुविधाएं : सैलजा

सक्षम पंचायत और जवाबदेह नगरपालिका ही विकसित हरियाणा की मजबूत नींव : नायब सिंह सैनी

सक्षम पंचायत और जवाबदेह नगरपालिका ही विकसित हरियाणा की मजबूत नींव : नायब सिंह सैनी

भाजपा-अकाली गठबंधन की पंजाब में बनेगी शत प्रतिशत सरकार : अनिल विज

भाजपा-अकाली गठबंधन की पंजाब में बनेगी शत प्रतिशत सरकार : अनिल विज

हरियाणा में पानी की बर्बादी रोकने के लिए बनेगा कानून, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई: मंत्री रणबीर गंगवा

हरियाणा में पानी की बर्बादी रोकने के लिए बनेगा कानून, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई: मंत्री रणबीर गंगवा

हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुरूप पात्र अतिथि अध्यापकों को नियमित करे सरकार : सैलजा

हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुरूप पात्र अतिथि अध्यापकों को नियमित करे सरकार : सैलजा

हरियाणा में अब अधिकारियों की ACR में जुड़ेगा स्कूलों के दौरे और निरीक्षण का ब्योरा, गोद लिए स्कूलों का भी देना होगा पूरा रिकॉर्ड

हरियाणा में अब अधिकारियों की ACR में जुड़ेगा स्कूलों के दौरे और निरीक्षण का ब्योरा, गोद लिए स्कूलों का भी देना होगा पूरा रिकॉर्ड