Friday, September 11, 2026
BREAKING
मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा ने राज्य स्तरीय जनगणना समन्वय कमेटी की बैठक में तैयारियों की समीक्षा की युवाओं के ज्ञान और शोध से मजबूत बनेगा हरियाणा : नायब सिंह सैनी हड़ताली सफाई कर्मचारियों के समर्थन में उतरी जेजेपी, धरना स्थलों पर पहुंचे कार्यकर्ता आईडीएफसी बैंक मामला - सीबीआई ने आईएफएस अधिकारी और उसकी पत्नी के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट 18 तक भुगतान नहीं हुआ तो 21 सितंबर से काम बंद करेंगे हरियाणा के पीडब्ल्यूडी ठेकेदार हरियाणा की जेलों में एक माह तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’: डॉ. अरविंद शर्मा HIV नियंत्रण में हरियाणा की बड़ी उपलब्धि, 95-95-95 लक्ष्यों में देश के शीर्ष राज्यों में शामिल : डॉ. सुमिता मिश्रा मोदी को बदनाम करने की स्क्रिप्ट लेकर घूम रही कांग्रेस, सेवा और तपस्या के 25 साल नहीं झुठला पाएगी : नायब सिंह सैनी बीपीएल सत्यापन पर सरकार घिरी, राव नरेंद्र सिंह बोले- बिना सर्वे गांव वालों से आय पूछना महज खानापूर्ति 75 लाख के जीएसटी नोटिस को रफा-दफा करने के लिए मांगी 5 लाख की रिश्वत, सीए और ईटीओ गिरफ्तार

हरियाणा

हरियाणा की जेलों में एक माह तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’: डॉ. अरविंद शर्मा

11 सितंबर, 2026 08:13 PM

हरियाणा के सहकारिता, कारागार, पर्यटन, विरासत एवं निर्वाचन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रदेश की जेलों में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। इस दौरान जेलों में पौधारोपण, रक्तदान शिविर, योग, स्वास्थ्य एवं आध्यात्मिक गतिविधियों के साथ-साथ शिक्षा और सुधार से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। अभियान में अधिक से अधिक बंदियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। सेवा और सकारात्मक सोच का संदेश जेलों तक पहुंचाना उद्देश्य डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सेवा को प्राथमिकता देते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग को राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनाने पर जोर दिया है। सेवा संकल्प अभियान के दौरान इसी संदेश को जेलों तक पहुंचाया जाएगा। पौधारोपण से पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान से सेवा, योग से स्वास्थ्य और आध्यात्मिक गतिविधियों से सकारात्मक सोच का संदेश दिया जाएगा।

जेलवार कार्यक्रम तैयार करने के निर्देश
कारागार मंत्री ने प्रदेश के सभी जेल अधिकारियों को अभियान को प्रभावी ढंग से पूरा करने के लिए जेलवार कार्यक्रम तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रत्येक जेल में अलग-अलग गतिविधियों की रूपरेखा पहले से तैयार की जाए, ताकि पूरे एक माह के दौरान निरंतर कार्यक्रम आयोजित किए जा सकें। अभियान को किसी एक आयोजन तक सीमित न रखते हुए जेलों में उपलब्ध सुविधाओं और बंदियों की भागीदारी को ध्यान में रखकर गतिविधियों का स्वरूप तय किया जाए।

युवा बंदियों से होगा संवाद
अभियान के दौरान जेलों में शिक्षा प्राप्त कर रहे युवा बंदियों के साथ विशेष संवाद भी किया जाएगा। इस दौरान सेवा, शिक्षा, भविष्य, कौशल और समाज की मुख्यधारा में वापसी जैसे विषयों पर उनके विचार साझा किए जाएंगे और उन्हें अपनी बात एवं सुझाव रखने का अवसर दिया जाएगा। कारागार मंत्री ने अधिकारियों को ऐसे बंदियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

शिक्षा और सुधार से जुड़ी गतिविधियों पर रहेगा जोर
डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि जेलों में शिक्षा और सुधार से जुड़ी गतिविधियां पहले से संचालित की जा रही हैं और सेवा संकल्प अभियान के दौरान इन गतिविधियों से जुड़े बंदियों की भागीदारी को और बढ़ाया जाएगा। प्रदेश की जेलों में आईटीआई के विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण के साथ इग्नू, मुक्त विद्यालयी शिक्षा और साक्षरता से संबंधित कार्यक्रम भी चल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य जेलों में सकारात्मक वातावरण को और मजबूत करना तथा बंदियों को सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और आध्यात्मिक गतिविधियों के माध्यम से समाज की मुख्यधारा से जुड़ने के लिए प्रेरित करना है।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

युवाओं के ज्ञान और शोध से मजबूत बनेगा हरियाणा : नायब सिंह सैनी

युवाओं के ज्ञान और शोध से मजबूत बनेगा हरियाणा : नायब सिंह सैनी

हड़ताली सफाई कर्मचारियों के समर्थन में उतरी जेजेपी, धरना स्थलों पर पहुंचे कार्यकर्ता

हड़ताली सफाई कर्मचारियों के समर्थन में उतरी जेजेपी, धरना स्थलों पर पहुंचे कार्यकर्ता

आईडीएफसी बैंक मामला - सीबीआई ने आईएफएस अधिकारी और उसकी पत्नी के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

आईडीएफसी बैंक मामला - सीबीआई ने आईएफएस अधिकारी और उसकी पत्नी के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

18 तक भुगतान नहीं हुआ तो 21 सितंबर से काम बंद करेंगे हरियाणा के पीडब्ल्यूडी ठेकेदार

18 तक भुगतान नहीं हुआ तो 21 सितंबर से काम बंद करेंगे हरियाणा के पीडब्ल्यूडी ठेकेदार

HIV नियंत्रण में हरियाणा की बड़ी उपलब्धि, 95-95-95 लक्ष्यों में देश के शीर्ष राज्यों में शामिल : डॉ. सुमिता मिश्रा

HIV नियंत्रण में हरियाणा की बड़ी उपलब्धि, 95-95-95 लक्ष्यों में देश के शीर्ष राज्यों में शामिल : डॉ. सुमिता मिश्रा

मोदी को बदनाम करने की स्क्रिप्ट लेकर घूम रही कांग्रेस, सेवा और तपस्या के 25 साल नहीं झुठला पाएगी : नायब सिंह सैनी

मोदी को बदनाम करने की स्क्रिप्ट लेकर घूम रही कांग्रेस, सेवा और तपस्या के 25 साल नहीं झुठला पाएगी : नायब सिंह सैनी

बीपीएल सत्यापन पर सरकार घिरी, राव नरेंद्र सिंह बोले- बिना सर्वे गांव वालों से आय पूछना महज खानापूर्ति

बीपीएल सत्यापन पर सरकार घिरी, राव नरेंद्र सिंह बोले- बिना सर्वे गांव वालों से आय पूछना महज खानापूर्ति

75 लाख के जीएसटी नोटिस को रफा-दफा करने के लिए मांगी 5 लाख की रिश्वत, सीए और ईटीओ गिरफ्तार

75 लाख के जीएसटी नोटिस को रफा-दफा करने के लिए मांगी 5 लाख की रिश्वत, सीए और ईटीओ गिरफ्तार

हरियाणा सरकार ने ग्रामीण स्वच्छता कर्मियों के लिए ज्यादा मासिक मानदेय और बेहतर सुविधाओं की घोषणा की

हरियाणा सरकार ने ग्रामीण स्वच्छता कर्मियों के लिए ज्यादा मासिक मानदेय और बेहतर सुविधाओं की घोषणा की

नमो सिटी पर ब्रेक: 6355 एकड़ जमीन की जरूरत, किसानों ने मांगी 10 करोड़ प्रति एकड़ कीमत...

नमो सिटी पर ब्रेक: 6355 एकड़ जमीन की जरूरत, किसानों ने मांगी 10 करोड़ प्रति एकड़ कीमत...