Sunday, July 12, 2026
BREAKING
वियतनाम नाव हादसा: फंसे हुए सभी तेलुगु पर्यटक सुरक्षित, रविवार रात हैदराबाद पहुंचेंगे सीनेटर ग्राहम के निधन से दुखी नेतन्याहू, बोले- इजरायल ने अपना मित्र खो दिया जींद से हाइड्रोजन रेल सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ग्रीन मोबिलिटी के नए युग की होगी शुरुआत : धनखड़ गुरुग्राम में 'टॉवर ऑफ जस्टिस' का लोकार्पण, मुख्य न्यायाधीश बोले- आधुनिक न्यायिक ढांचा न्याय तक पहुंच करेगा आसान हरियाणा कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद, संजय दत्त ने नेताओं से लिया फीडबैक : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा कांग्रेस 19 जुलाई से शुरू करेगी जिला स्तरीय संगठनात्मक अभियान, संजय दत्त ने तैयार की रणनीति संगठन से जुड़ा हर पदाधिकारी समाज का प्रतिनिधि : अशोक बुवानीवाला भाजपा के वादों पर कुमारी सैलजा का हमला, राम मंदिर फंड की न्यायिक जांच की उठाई मांग बड़ी खबर : Haryana के स्कूलों में बच्चों की टाई पर लगेगी रोक, HSCPCR ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या है वजह... यमुनानगर में खूनी खेल: टायर शोरूम पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पर्ची छोड़ बदमाश बोले- "अगली गोली दिमाग में आएगी"

हरियाणा

हरियाणा कांग्रेस 19 जुलाई से शुरू करेगी जिला स्तरीय संगठनात्मक अभियान, संजय दत्त ने तैयार की रणनीति

12 जुलाई, 2026 07:34 PM

चंडीगढ़ : हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी संजय दत्त ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव में पार्टी के पराजित उम्मीदवारों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर चुनावी अनुभव, संगठन की मौजूदा स्थिति और भविष्य की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक के दौरान संजय दत्त ने घोषणा की कि हरियाणा कांग्रेस 19 जुलाई से 23 जुलाई तक जिला स्तरीय संगठनात्मक दौरा शुरू करेगी। इस अभियान के पहले चरण में पांच जिलों का दौरा किया जाएगा। इस दौरान हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह भी उनके साथ मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि प्रत्येक जिले में जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी के साथ विस्तृत बैठक होगी। इसके अलावा विधानसभा क्षेत्रों के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ वन-टू-वन संवाद कर संगठन की वास्तविक स्थिति और कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया जाएगा।

संजय दत्त ने कहा कि इन बैठकों में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की भूमिका, जनसंपर्क अभियान और आगामी राजनीतिक गतिविधियों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर अधिक सक्रिय और मजबूत बनाना है, ताकि जनता से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जा सके।

पहले चरण का दौरा कार्यक्रम
19 जुलाई: पंचकूला एवं यमुनानगर
20 जुलाई: यमुनानगर एवं अंबाला
21 जुलाई: अंबाला एवं कुरुक्षेत्र
22 जुलाई: कुरुक्षेत्र एवं करनाल
23 जुलाई: करनाल

दौरे के दौरान संबंधित जिले में रात्रि विश्राम भी किया जाएगा।
संजय दत्त ने कहा कि यह अभियान केवल औपचारिक बैठकों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि प्रत्येक स्तर के कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद कर संगठन की वास्तविक स्थिति का आकलन किया जाएगा और उसे और अधिक सशक्त बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि इस अभियान से हरियाणा कांग्रेस को नई ऊर्जा मिलेगी और संगठन आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए बेहतर तरीके से तैयार होगा।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

जींद से हाइड्रोजन रेल सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ग्रीन मोबिलिटी के नए युग की होगी शुरुआत : धनखड़

जींद से हाइड्रोजन रेल सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ग्रीन मोबिलिटी के नए युग की होगी शुरुआत : धनखड़

गुरुग्राम में 'टॉवर ऑफ जस्टिस' का लोकार्पण, मुख्य न्यायाधीश बोले- आधुनिक न्यायिक ढांचा न्याय तक पहुंच करेगा आसान

गुरुग्राम में 'टॉवर ऑफ जस्टिस' का लोकार्पण, मुख्य न्यायाधीश बोले- आधुनिक न्यायिक ढांचा न्याय तक पहुंच करेगा आसान

हरियाणा कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद, संजय दत्त ने नेताओं से लिया फीडबैक : राव नरेंद्र सिंह

हरियाणा कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद, संजय दत्त ने नेताओं से लिया फीडबैक : राव नरेंद्र सिंह

संगठन से जुड़ा हर पदाधिकारी समाज का प्रतिनिधि : अशोक बुवानीवाला

संगठन से जुड़ा हर पदाधिकारी समाज का प्रतिनिधि : अशोक बुवानीवाला

भाजपा के वादों पर कुमारी सैलजा का हमला, राम मंदिर फंड की न्यायिक जांच की उठाई मांग

भाजपा के वादों पर कुमारी सैलजा का हमला, राम मंदिर फंड की न्यायिक जांच की उठाई मांग

बड़ी खबर : Haryana के स्कूलों में बच्चों की टाई पर लगेगी रोक, HSCPCR ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या है वजह...

बड़ी खबर : Haryana के स्कूलों में बच्चों की टाई पर लगेगी रोक, HSCPCR ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या है वजह...

यमुनानगर में खूनी खेल: टायर शोरूम पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पर्ची छोड़ बदमाश बोले-

यमुनानगर में खूनी खेल: टायर शोरूम पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पर्ची छोड़ बदमाश बोले- "अगली गोली दिमाग में आएगी"

चुनाव ड्यूटी में बदतमीजी करने वालों की खैर नहीं! हरियाणा चुनाव आयोग ने दी खुली चेतावनी... जाएंगे सीधे जेल

चुनाव ड्यूटी में बदतमीजी करने वालों की खैर नहीं! हरियाणा चुनाव आयोग ने दी खुली चेतावनी... जाएंगे सीधे जेल

नागरिकों के डेटा पर नहीं लगेगा सेंध! हरियाणा सरकार का 'डिजिटल कवच' प्लान तैयार... AI तकनीक से लैस होगा ढांचा

नागरिकों के डेटा पर नहीं लगेगा सेंध! हरियाणा सरकार का 'डिजिटल कवच' प्लान तैयार... AI तकनीक से लैस होगा ढांचा

भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का इतिहास - दो नाम हमेशा याद रहेंगे- पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नायब सिंह सैनी

भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का इतिहास - दो नाम हमेशा याद रहेंगे- पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नायब सिंह सैनी