Sunday, July 12, 2026
BREAKING
वियतनाम नाव हादसा: फंसे हुए सभी तेलुगु पर्यटक सुरक्षित, रविवार रात हैदराबाद पहुंचेंगे सीनेटर ग्राहम के निधन से दुखी नेतन्याहू, बोले- इजरायल ने अपना मित्र खो दिया जींद से हाइड्रोजन रेल सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ग्रीन मोबिलिटी के नए युग की होगी शुरुआत : धनखड़ गुरुग्राम में 'टॉवर ऑफ जस्टिस' का लोकार्पण, मुख्य न्यायाधीश बोले- आधुनिक न्यायिक ढांचा न्याय तक पहुंच करेगा आसान हरियाणा कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद, संजय दत्त ने नेताओं से लिया फीडबैक : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा कांग्रेस 19 जुलाई से शुरू करेगी जिला स्तरीय संगठनात्मक अभियान, संजय दत्त ने तैयार की रणनीति संगठन से जुड़ा हर पदाधिकारी समाज का प्रतिनिधि : अशोक बुवानीवाला भाजपा के वादों पर कुमारी सैलजा का हमला, राम मंदिर फंड की न्यायिक जांच की उठाई मांग बड़ी खबर : Haryana के स्कूलों में बच्चों की टाई पर लगेगी रोक, HSCPCR ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या है वजह... यमुनानगर में खूनी खेल: टायर शोरूम पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पर्ची छोड़ बदमाश बोले- "अगली गोली दिमाग में आएगी"

हरियाणा

हरियाणा कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद, संजय दत्त ने नेताओं से लिया फीडबैक : राव नरेंद्र सिंह

12 जुलाई, 2026 07:36 PM

चंडीगढ़ : हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त के पांच दिवसीय दौरे को लेकर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से प्रदेश प्रभारी लगातार पार्टी के नेताओं, विधायकों, सांसदों, पूर्व विधायकों और चुनाव लड़ चुके उम्मीदवारों से संवाद कर रहे हैं। राव नरेंद्र सिंह ने बताया कि आठ जुलाई से चंडीगढ़ स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में बैठकों का दौर जारी था, जिसका समापन 12 जुलाई को हो रहा है। इस दौरान कांग्रेस से जुड़े सभी प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रभारी संजय दत्त के सामने अपनी बात रखी और संगठन को मजबूत बनाने के लिए सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि इन बैठकों का उद्देश्य हरियाणा में कांग्रेस के संगठन को और प्रभावी बनाना है, ताकि पार्टी की पहुंच बूथ स्तर तक मजबूत हो सके। आने वाले समय में पंचायत स्तर, मंडल स्तर और ब्लॉक स्तर पर जो समितियां बनाई जा रही हैं, उन्हें और सक्रिय करने की दिशा में भी चर्चा हुई है।


राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि संजय दत्त का संगठन में लंबा अनुभव रहा है और उनके अनुभव का लाभ हरियाणा कांग्रेस को मिलेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य एक मजबूत संगठन तैयार करना है, जो आने वाले राजनीतिक कार्यक्रमों और चुनावी चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना कर सके।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इन बैठकों की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि नेताओं और कार्यकर्ताओं को व्यक्तिगत रूप से अपनी बात रखने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि कई बार सार्वजनिक मंचों पर लोग अपनी बात खुलकर नहीं कह पाते, लेकिन बंद कमरे की वन-टू-वन बैठकों में वे अपनी समस्याएं, सुझाव और अनुभव सीधे प्रभारी के सामने रख सकते हैं।
उन्होंने बताया कि पार्टी नेताओं को यह भी बताया जा रहा है कि बूथ स्तर पर बीएलओ और अन्य कार्यकर्ताओं के साथ किस तरह बेहतर तालमेल बनाकर काम किया जाए। उन्होंने कहा कि जिला अध्यक्षों, ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पार्टी के कार्यक्रमों को जनता तक पहुंचाने की दिशा में मार्गदर्शन दिया गया है।


उन्होंने कहा कि कांग्रेस हाईकमान की ओर से जो भी कार्यक्रम दिए जाएंगे, उन्हें मजबूती के साथ लोगों के बीच ले जाने की जिम्मेदारी संगठन के सभी पदाधिकारियों की होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति, जनता की समस्याएं, कानून व्यवस्था और सरकार के प्रति लोगों की राय जैसी जानकारियां भी प्रदेश प्रभारी जुटा रहे हैं।
राव नरेंद्र सिंह ने बताया कि 12 तारीख का दिन विधानसभा और लोकसभा चुनाव लड़ चुके उन उम्मीदवारों के लिए रखा गया था, जो चुनाव में हार गए थे। उन्होंने कहा कि प्रभारी ने उनसे भी वन-टू-वन बातचीत की और चुनाव परिणामों को लेकर फीडबैक लिया।


उन्होंने कहा कि इस दौरान उम्मीदवारों से पूछा गया कि उनकी हार के क्या कारण रहे, किन परिस्थितियों में पार्टी को नुकसान हुआ और किन मुद्दों पर काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों ने अपने अनुभव साझा किए और चुनाव के दौरान आई चुनौतियों के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि इस तरह की बातचीत से नेताओं के मन की बातें सामने आती हैं और संगठन को वास्तविक स्थिति समझने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि अगर किसी सीट पर कोई कमी रही, किसी स्तर पर तालमेल की समस्या रही या कोई अन्य कारण रहा, तो उसकी जानकारी संगठन तक पहुंचती है।


हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी वर्गों और नेताओं को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के लिए यह सौभाग्य की बात है कि पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारियां मिली हुई हैं।
उन्होंने कहा कि कुमारी सैलजा राष्ट्रीय महासचिव हैं और उन्हें उत्तराखंड की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं रणदीप सिंह सुरजेवाला राष्ट्रीय महासचिव हैं और उन्हें कर्नाटक की जिम्मेदारी मिली हुई है। उन्होंने कहा कि दीपेंद्र सिंह हुड्डा को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है और भूपेंद्र सिंह हुड्डा पार्टी में अहम भूमिका निभा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन में सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास करती है। दलित, पिछड़ा वर्ग, सामान्य वर्ग और अन्य समुदायों को साथ लेकर चलना पार्टी की नीति रही है।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

जींद से हाइड्रोजन रेल सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ग्रीन मोबिलिटी के नए युग की होगी शुरुआत : धनखड़

जींद से हाइड्रोजन रेल सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ग्रीन मोबिलिटी के नए युग की होगी शुरुआत : धनखड़

गुरुग्राम में 'टॉवर ऑफ जस्टिस' का लोकार्पण, मुख्य न्यायाधीश बोले- आधुनिक न्यायिक ढांचा न्याय तक पहुंच करेगा आसान

गुरुग्राम में 'टॉवर ऑफ जस्टिस' का लोकार्पण, मुख्य न्यायाधीश बोले- आधुनिक न्यायिक ढांचा न्याय तक पहुंच करेगा आसान

हरियाणा कांग्रेस 19 जुलाई से शुरू करेगी जिला स्तरीय संगठनात्मक अभियान, संजय दत्त ने तैयार की रणनीति

हरियाणा कांग्रेस 19 जुलाई से शुरू करेगी जिला स्तरीय संगठनात्मक अभियान, संजय दत्त ने तैयार की रणनीति

संगठन से जुड़ा हर पदाधिकारी समाज का प्रतिनिधि : अशोक बुवानीवाला

संगठन से जुड़ा हर पदाधिकारी समाज का प्रतिनिधि : अशोक बुवानीवाला

भाजपा के वादों पर कुमारी सैलजा का हमला, राम मंदिर फंड की न्यायिक जांच की उठाई मांग

भाजपा के वादों पर कुमारी सैलजा का हमला, राम मंदिर फंड की न्यायिक जांच की उठाई मांग

बड़ी खबर : Haryana के स्कूलों में बच्चों की टाई पर लगेगी रोक, HSCPCR ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या है वजह...

बड़ी खबर : Haryana के स्कूलों में बच्चों की टाई पर लगेगी रोक, HSCPCR ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या है वजह...

यमुनानगर में खूनी खेल: टायर शोरूम पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पर्ची छोड़ बदमाश बोले-

यमुनानगर में खूनी खेल: टायर शोरूम पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पर्ची छोड़ बदमाश बोले- "अगली गोली दिमाग में आएगी"

चुनाव ड्यूटी में बदतमीजी करने वालों की खैर नहीं! हरियाणा चुनाव आयोग ने दी खुली चेतावनी... जाएंगे सीधे जेल

चुनाव ड्यूटी में बदतमीजी करने वालों की खैर नहीं! हरियाणा चुनाव आयोग ने दी खुली चेतावनी... जाएंगे सीधे जेल

नागरिकों के डेटा पर नहीं लगेगा सेंध! हरियाणा सरकार का 'डिजिटल कवच' प्लान तैयार... AI तकनीक से लैस होगा ढांचा

नागरिकों के डेटा पर नहीं लगेगा सेंध! हरियाणा सरकार का 'डिजिटल कवच' प्लान तैयार... AI तकनीक से लैस होगा ढांचा

भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का इतिहास - दो नाम हमेशा याद रहेंगे- पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नायब सिंह सैनी

भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का इतिहास - दो नाम हमेशा याद रहेंगे- पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नायब सिंह सैनी