Thursday, July 30, 2026
BREAKING
पेड़ लगाना ही नहीं, उन्हें बचाना भी हमारा कर्तव्य : अनिल विज सांसद रेखा शर्मा ने उठाया रेलवे में बचने वाले अतिरिक्त भोजन के सदुपयोग का मुद्दा सांसद दीपेन्द्र हुड्डा से UPSC प्रारम्भिक परीक्षा में हो रही गड़बड़ियों को लेकर अभ्यर्थियों का प्रतिनिधिमंडल किसानों के लिए छलावा साबित हुई फसल बीमा योजना- भूपेंद्र सिंह हुड्डा हरियाणा विधानसभा में महिला सशक्तीकरण को समर्पित होगा कल का युवा संवाद हरियाणा कांग्रेस के संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के अभियान को मिली नई गतिः संजय दत्त हरियाणा अब देश का स्पोर्टस पावर हाउस बनाः नायब सैनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अगस्त को करेंगे नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत- संकल्प अभियान का शुभारंभ अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर हरित, स्वच्छ औऱ समृद्ध भारत निर्माण में योगदान देंः बराला हरियाणाः हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने में भाजपा सरकार विफल- कुमारी सैलजा

हरियाणा

हरियाणा कांग्रेस के संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के अभियान को मिली नई गतिः संजय दत्त

30 जुलाई, 2026 07:11 PM

फरीदाबाद : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा मामलों के प्रभारी संजय दत्त एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने आज फरीदाबाद जिले की छह विधानसभा क्षेत्रों—फरीदाबाद, पृथला, बड़खल, तिगांव, बल्लभगढ़ और फरीदाबाद एनआईटी में संगठनात्मक बैठकों को संबोधित किया।
बैठकों में जिला, ब्लॉक, मंडल और बूथ स्तर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से विस्तृत चर्चा की गई। संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर कांग्रेस की सक्रियता बढ़ाने, जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से जनता के बीच ले जाने तथा आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।

इस अवसर पर प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि कांग्रेस का सबसे बड़ा आधार उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। पार्टी का लक्ष्य हर बूथ को मजबूत बनाकर संगठन को और अधिक प्रभावी बनाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच निरंतर सक्रिय रहने, लोगों की समस्याओं को सुनने तथा कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
संजय दत्त ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि संसद लोकतंत्र का सर्वोच्च मंच है, लेकिन लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को अपनी बात रखने का पूरा अवसर नहीं दिया गया, जो लोकतांत्रिक परंपराओं के विपरीत है। उन्होंने कहा कि विपक्ष की आवाज़ को दबाना लोकतंत्र को कमजोर करने जैसा है और सरकार को संसद में स्वस्थ एवं सार्थक चर्चा का वातावरण सुनिश्चित करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले छात्रों और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज सभी मुकदमे तत्काल वापस लिए जाने चाहिए। लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी बात शांतिपूर्ण ढंग से रखना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है और उसे अपराध की तरह नहीं देखा जाना चाहिए।
संजय दत्त ने कहा कि छात्रों पर किए गए लाठीचार्ज की घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण थी। उन्होंने सवाल उठाया कि निर्दोष छात्रों पर बल प्रयोग के बावजूद अब तक सरकार की ओर से किसी ने माफी तक नहीं मांगी। उन्होंने कहा कि युवाओं की आवाज़ को लाठियों से नहीं, संवाद और संवेदनशीलता से सुना जाना चाहिए तथा दोषियों की जवाबदेही तय की जानी चाहिए।

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश के हर वर्ग की आवाज़ बनकर संघर्ष कर रही है। संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर कांग्रेस हरियाणा में मजबूत विकल्प के रूप में उभर रही है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने तथा जनसरोकारों के मुद्दों पर लगातार सक्रिय रहने का आग्रह किया।
बैठकों के दौरान कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े संगठनात्मक सुझाव भी साझा किए। पार्टी नेतृत्व ने सभी सुझावों को गंभीरता से सुना और संगठन को अधिक प्रभावी एवं मजबूत बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का भरोसा दिलाया।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पेड़ लगाना ही नहीं, उन्हें बचाना भी हमारा कर्तव्य : अनिल विज

पेड़ लगाना ही नहीं, उन्हें बचाना भी हमारा कर्तव्य : अनिल विज

सांसद रेखा शर्मा ने उठाया रेलवे में बचने वाले अतिरिक्त भोजन के सदुपयोग का मुद्दा

सांसद रेखा शर्मा ने उठाया रेलवे में बचने वाले अतिरिक्त भोजन के सदुपयोग का मुद्दा

सांसद दीपेन्द्र हुड्डा से UPSC प्रारम्भिक परीक्षा में हो रही गड़बड़ियों को लेकर अभ्यर्थियों का प्रतिनिधिमंडल

सांसद दीपेन्द्र हुड्डा से UPSC प्रारम्भिक परीक्षा में हो रही गड़बड़ियों को लेकर अभ्यर्थियों का प्रतिनिधिमंडल

किसानों के लिए छलावा साबित हुई फसल बीमा योजना- भूपेंद्र सिंह हुड्डा

किसानों के लिए छलावा साबित हुई फसल बीमा योजना- भूपेंद्र सिंह हुड्डा

हरियाणा विधानसभा में महिला सशक्तीकरण को समर्पित होगा कल का युवा संवाद

हरियाणा विधानसभा में महिला सशक्तीकरण को समर्पित होगा कल का युवा संवाद

हरियाणा अब देश का स्पोर्टस पावर हाउस बनाः नायब सैनी

हरियाणा अब देश का स्पोर्टस पावर हाउस बनाः नायब सैनी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अगस्त को करेंगे नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत- संकल्प अभियान का शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अगस्त को करेंगे नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत- संकल्प अभियान का शुभारंभ

अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर हरित, स्वच्छ औऱ समृद्ध भारत निर्माण में योगदान देंः बराला

अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर हरित, स्वच्छ औऱ समृद्ध भारत निर्माण में योगदान देंः बराला

हरियाणाः हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने में भाजपा सरकार विफल- कुमारी सैलजा

हरियाणाः हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने में भाजपा सरकार विफल- कुमारी सैलजा

गीता ज्ञान को घर-घर तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी

गीता ज्ञान को घर-घर तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी