Monday, October 05, 2026
BREAKING
• ये रिश्ता क्या कहलाता है स्टार मोहसिन खान ने कर ली शादी, पत्नी संग शेयर की पहली वेडिंग फोटो • Bigg Boss 20 : सलमान खान ने आसिफ खान के मर्दानगी कमेंट पर लगाई क्लास, बोले- तुम जैसे कई… • गुरुग्राम को मिलेगी ग्लोबल पहचान, 25 एकड़ में विकसित होगा विश्व स्तरीय कन्वेंशन सेंटर : नायब सिंह सैनी • हरियाणा में 8 अक्टूबर को INDIA गठबंधन का ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मार्च, सभी जिलों में कांग्रेस करेगी प्रदर्शन : राव नरेंद्र सिंह • हरियाणा कांग्रेस में फिर CM फेस की चर्चा, कुलदीप शर्मा ने कांग्रेस अध्यक्ष को पत्र लिख सामूहिक नेतृत्व पर चुनाव लड़ने का दिया सुझाव • अम्बाला के लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी सौगात, सिविल अस्पताल के विस्तार के लिए आगे आए कैबिनेट मंत्री अनिल विज • हरियाणा के राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत, प्रदेश के करीब 39.89 लाख बीपीएल और एएवाई परिवारों को मिलेगा इस योजना का लाभ... • मैड संधू की ह*त्या के मामले को लेकर बड़ी अपडेट, पुलिस कमिश्नर ने खोले राज • केंद्र की वित्तीय मदद पर राजनीति कर रही हिमाचल सरकार : जयराम • Hamirpur: 153वें आईपीयू सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे अनुराग ठाकुर

हरियाणा

हरियाणाः हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने में भाजपा सरकार विफल- कुमारी सैलजा

30 जुलाई, 2026 07:05 PM

चंडीगढ़ : पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने हरियाणा में पेयजल की गुणवत्ता को लेकर सामने आई रिपोर्ट पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने में विफल रही है। प्रदेश के विभिन्न जिलों, विशेषकर सीमावर्ती गांवों से लगातार प्रदूषित पेयजल और पानी की कमी की शिकायतें मिल रही हैं। वर्षा ऋतु के दौरान भी अनेक गांवों में पेयजल संकट बना हुआ है, जो बेहद चिंताजनक है।

कुमारी सैलजा ने कहा कि हाल ही में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार हरियाणा में जांचे गए प्रत्येक 11वें पेयजल नमूने में गुणवत्ता संबंधी खामियां पाई गई हैं। रिपोर्ट के अनुसार 855 गांवों में पेयजल में बैक्टीरिया तथा 247 गांवों में रासायनिक प्रदूषण मिला है। यह स्थिति प्रदेश की पेयजल व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। दूषित पानी के कारण डायरिया, टाइफाइड, पीलिया और अन्य जलजनित बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है।
कुमारी सैलजा ने कहा कि हरियाणा का दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र लंबे समय से गंभीर स्वास्थ्य चुनौतियों का सामना कर रहा है, इसलिए सरकार को प्रभावित क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने चाहिए।

कुमारी सैलजा ने कहा कि सरकार प्रभावित गांवों की सूची सार्वजनिक करे, जल स्रोतों की नियमित जांच, पाइपलाइन की मरम्मत, क्लोरीनेशन तथा जहां आवश्यक हो वहां वैकल्पिक रूप से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाए। स्वच्छ पेयजल प्रत्येक नागरिक का अधिकार है और इस विषय पर किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जा सकती।

राहुल गांधी के सवालों का जवाब दे सरकार
सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती सत्ता और विपक्ष दोनों को समान अवसर मिलने में है, यदि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी छात्रों से जुड़े गंभीर मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगते हैं, तो सरकार को तथ्यों के आधार पर स्पष्ट उत्तर देना चाहिए, न कि विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास करना चाहिए।
सैलजा ने कहा कि युवाओं और छात्रों से जुड़े मामलों में पारदर्शिता, जवाबदेही और संवाद लोकतंत्र की मूल भावना है। सरकार को टकराव के बजाय लोकतांत्रिक परंपराओं का सम्मान करते हुए सदन और देश के सामने सभी तथ्यों को स्पष्ट करना चाहिए।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

गुरुग्राम को मिलेगी ग्लोबल पहचान, 25 एकड़ में विकसित होगा विश्व स्तरीय कन्वेंशन सेंटर : नायब सिंह सैनी

गुरुग्राम को मिलेगी ग्लोबल पहचान, 25 एकड़ में विकसित होगा विश्व स्तरीय कन्वेंशन सेंटर : नायब सिंह सैनी

हरियाणा में 8 अक्टूबर को INDIA गठबंधन का ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मार्च, सभी जिलों में कांग्रेस करेगी प्रदर्शन : राव नरेंद्र सिंह

हरियाणा में 8 अक्टूबर को INDIA गठबंधन का ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मार्च, सभी जिलों में कांग्रेस करेगी प्रदर्शन : राव नरेंद्र सिंह

हरियाणा कांग्रेस में फिर CM फेस की चर्चा, कुलदीप शर्मा ने कांग्रेस अध्यक्ष को पत्र लिख सामूहिक नेतृत्व पर चुनाव लड़ने का दिया सुझाव

हरियाणा कांग्रेस में फिर CM फेस की चर्चा, कुलदीप शर्मा ने कांग्रेस अध्यक्ष को पत्र लिख सामूहिक नेतृत्व पर चुनाव लड़ने का दिया सुझाव

अम्बाला के लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी सौगात, सिविल अस्पताल के विस्तार के लिए आगे आए कैबिनेट मंत्री अनिल विज

अम्बाला के लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी सौगात, सिविल अस्पताल के विस्तार के लिए आगे आए कैबिनेट मंत्री अनिल विज

हरियाणा के राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत, प्रदेश के करीब 39.89 लाख बीपीएल और एएवाई परिवारों को मिलेगा इस योजना का लाभ...

हरियाणा के राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत, प्रदेश के करीब 39.89 लाख बीपीएल और एएवाई परिवारों को मिलेगा इस योजना का लाभ...

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी 3 दिवसीय सिंगापुर दौरे पर, जंगल सफारी और इंफ्रास्ट्रक्चर मॉडल का करेंगे अवलोकन

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी 3 दिवसीय सिंगापुर दौरे पर, जंगल सफारी और इंफ्रास्ट्रक्चर मॉडल का करेंगे अवलोकन

करप्शन : सब्जी विक्रेता से हर महीने मांग रहा था घूस, एसीबी ने सहायक सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

करप्शन : सब्जी विक्रेता से हर महीने मांग रहा था घूस, एसीबी ने सहायक सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

2 साल से भर्तियों के इंतजार में ओवर एज हो रहे युवा, सीईटी तक नहीं करवा पाई सरकार: भूपेंद्र हुड्डा

2 साल से भर्तियों के इंतजार में ओवर एज हो रहे युवा, सीईटी तक नहीं करवा पाई सरकार: भूपेंद्र हुड्डा

हरियाणा CMO में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अरुण गुप्ता की रिटायरमेंट के बाद जानें किसे मिली जिम्मेदारी

हरियाणा CMO में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अरुण गुप्ता की रिटायरमेंट के बाद जानें किसे मिली जिम्मेदारी

हरियाणा STF का बड़ा एक्शन; 5 लाख के इनामी वांछित आरोपी को अवैध हथियारों सहित पकड़ा...हत्या के बाद था फरार

हरियाणा STF का बड़ा एक्शन; 5 लाख के इनामी वांछित आरोपी को अवैध हथियारों सहित पकड़ा...हत्या के बाद था फरार