Friday, July 10, 2026
BREAKING
जीरकपुर में देसी दवाओं की वैन में लगी रहस्यमयी आग; लाखों का नुकसान, जांच में जुटी पुलिस घग्गर नदी में पानी का तेज बहाव, विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने मुबारकपुर कॉजवे का इस्तेमाल न करने की अपील जीरकपुर में अवैध कब्जों के खिलाफ नगर परिषद अध्यक्ष सख्त प्रशासनिक लापरवाही की भेंट चढ़ा करोड़ों का विकास -जीरकपुर-नगला सड़क पर जलभराव और धंसी टाइलें हादसों को दे रही हैं न्योता लुधियाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 किलो हेरोइन समेत भारी मात्रा में नशीले पदार्थ नष्ट किए गए पार्कों में जलभराव की समस्या से निजात पाने के लिए लगाए जाएं रिचार्ज वेलः मुख्यमंत्री पानी की 40 वर्ष पुरानी समस्या के स्थायी समाधान पर कारसिंधु के ग्रामीणों ने सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी का जताया आभार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जींद दौरा हरियाणा के विकास की नई इबारत लिखेगाः सुभाष बराला हरियाणा: कांग्रेस के सभी फ्रंटल संगठनों को सक्रिय और मजबूत बनाने पर जोर हरियाणाः एचटेट परीक्षा की अव्यवस्था ने भर्ती प्रणाली पर खड़े किए सवाल- कुमारी सैलजा

हरियाणा

हरियाणाः एचटेट परीक्षा की अव्यवस्था ने भर्ती प्रणाली पर खड़े किए सवाल- कुमारी सैलजा

10 जुलाई, 2026 08:31 PM

चंडीगढ़ : सिरसा सांसद कुमारी सैलजा ने हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) में सामने आई व्यापक आपत्तियों और परीक्षा संचालन में सामने आई गंभीर खामियों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह केवल एक परीक्षा की त्रुटि नहीं, बल्कि प्रदेश की भर्ती व्यवस्था पर जनता के भरोसे को कमजोर करने वाला मामला है।
कुमारी सैलजा ने कहा कि मीडिया रिपोर्टों के अनुसार एचटेट के तीनों स्तरों की परीक्षा में लगभग 17 हजार आपत्तियां दर्ज हुई हैं। अनेक अभ्यर्थियों ने प्रश्नों के गलत विकल्प, प्रश्न संख्या में त्रुटियां तथा अन्य तकनीकी कमियों की शिकायत की है। यदि इतनी बड़ी संख्या में आपत्तियां सामने आती हैं तो यह परीक्षा प्रणाली की गुणवत्ता और पारदर्शिता पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाता है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश का युवा वर्षों तक तैयारी करता है, आर्थिक बोझ उठाता है और मानसिक तनाव झेलता है। ऐसे में परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसियों और सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि प्रश्नपत्र, मूल्यांकन और पूरी प्रक्रिया त्रुटिरहित हो। यदि गलतियां प्रशासन की हैं तो उनकी सजा युवाओं को नहीं मिलनी चाहिए।
कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस की स्पष्ट नीति है कि योग्य अभ्यर्थियों के साथ किसी प्रकार का अन्याय नहीं होना चाहिए। सरकार को स्वतंत्र विषय विशेषज्ञों से निष्पक्ष जांच करानी चाहिए और जिन प्रश्नों में त्रुटियां सिद्ध हों, वहां ऐसा निर्णय लिया जाए जिससे किसी भी अभ्यर्थी का नुकसान न हो। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार किए जाएं तथा जवाबदेही भी तय की जाए।
उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से हरियाणा में भर्ती परीक्षाएं, पेपर लीक, परीक्षा प्रबंधन की अव्यवस्था और चयन प्रक्रियाओं को लेकर लगातार विवाद सामने आते रहे हैं। इससे लाखों युवाओं का सरकार पर विश्वास कमजोर हुआ है। भाजपा सरकार को युवाओं के भविष्य के साथ प्रयोग करना बंद कर पारदर्शी, विश्वसनीय और समयबद्ध भर्ती व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए।

पहली बारिश में डूब गई मिलेनियम सिटी
कुमारी सैलजा ने कहा कि हर साल मानसून आता है और हर साल गुरुग्राम जलभराव, ट्रैफिक जाम और बदइंतजामी की तस्वीरों से सुर्खियों में आ जाता है। इस बार भी मात्र एक घंटे की बारिश ने तथाकथित "स्मार्ट सिटी" मॉडल की पूरी हकीकत जनता के सामने ला दी।
सांसद ने कहा कि दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जलभराव और सड़क धंसने जैसी घटनाएं, कई किलोमीटर लंबे जाम, हजारों लोगों का घंटों फंसे रहना तथा बच्चों को स्कूल से गोद में उठाकर घर ले जाने की नौबत यह साबित करती है कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद शहरी आधारभूत ढांचा बेहद कमजोर है।
कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा सरकार ने गुरुग्राम को स्मार्ट सिटी बनाने के बड़े-बड़े दावे किए, लेकिन हर मानसून में वही समस्याएं दोहराई जाती हैं। जनता को विकास के दावे नहीं, स्थायी समाधान चाहिए। सरकार को जिम्मेदारी तय कर जल निकासी व्यवस्था, सड़क निर्माण और शहरी नियोजन में तत्काल सुधार करना चाहिए, ताकि हर वर्ष लोगों को ऐसी परेशानियों का सामना न करना पड़े।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पार्कों में जलभराव की समस्या से निजात पाने के लिए लगाए जाएं रिचार्ज वेलः मुख्यमंत्री

पार्कों में जलभराव की समस्या से निजात पाने के लिए लगाए जाएं रिचार्ज वेलः मुख्यमंत्री

पानी की 40 वर्ष पुरानी समस्या के स्थायी समाधान पर कारसिंधु के ग्रामीणों ने सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी का जताया आभार

पानी की 40 वर्ष पुरानी समस्या के स्थायी समाधान पर कारसिंधु के ग्रामीणों ने सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी का जताया आभार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जींद दौरा हरियाणा के विकास की नई इबारत लिखेगाः सुभाष बराला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जींद दौरा हरियाणा के विकास की नई इबारत लिखेगाः सुभाष बराला

हरियाणा: कांग्रेस के सभी फ्रंटल संगठनों को सक्रिय और मजबूत बनाने पर जोर

हरियाणा: कांग्रेस के सभी फ्रंटल संगठनों को सक्रिय और मजबूत बनाने पर जोर

हरियाणाः कांग्रेस ने गरीबों को आंसू दिए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके आंसू पोछने का काम किया- मुख्यमंत्री

हरियाणाः कांग्रेस ने गरीबों को आंसू दिए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके आंसू पोछने का काम किया- मुख्यमंत्री

बड़ी खबर: हरियाणा कांग्रेस के बड़े नेता बीरेंद्र सिंह की BJP प्रभारी से मुलाकात

बड़ी खबर: हरियाणा कांग्रेस के बड़े नेता बीरेंद्र सिंह की BJP प्रभारी से मुलाकात

अंबाला में टांगरी नदी उफान पर: मैदानी इलाकों में बढ़ा बाढ़ का खतरा...कई घरों में घुसा पानी

अंबाला में टांगरी नदी उफान पर: मैदानी इलाकों में बढ़ा बाढ़ का खतरा...कई घरों में घुसा पानी

SIR पर हरियाणा कांग्रेस सक्रिय, प्रभारी संजय दत्त ने जिला अध्यक्षों को दिए दिशा-निर्देश

SIR पर हरियाणा कांग्रेस सक्रिय, प्रभारी संजय दत्त ने जिला अध्यक्षों को दिए दिशा-निर्देश

हरियाणा के 16 नए सब-डिवीजनल अस्पतालों में भी जल्द शुरू होगी नि:शुल्क डायलिसिस सेवा : आरती सिंह राव

हरियाणा के 16 नए सब-डिवीजनल अस्पतालों में भी जल्द शुरू होगी नि:शुल्क डायलिसिस सेवा : आरती सिंह राव

बीजेपी जानबूझकर करती है पेपरों में धांधली, ताकि भर्तियां ना करनी पड़ें- भूपेंद्र सिंह हुड्डा

बीजेपी जानबूझकर करती है पेपरों में धांधली, ताकि भर्तियां ना करनी पड़ें- भूपेंद्र सिंह हुड्डा