Tuesday, October 06, 2026
BREAKING
• सीबीआई रेड पर भड़के भगवंत मान, बोले- भाजपा ने शुरू कर दी चुनाव की तैयारी • हरियाणाः विधानसभा अध्यक्ष ने दिवंगत कर्मचारियों के परिजनों को सहायता राशि के चेक किए भेंट • पलवल में 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते बिल्डिंग इंस्पेक्टर गिरफ्तार • हरविन्द्र कल्याण ने ‘सदस्य परिचय 2024’ पुस्तक का किया विमोचन, 90 विधायकों की विस्तृत जानकारी संकलित • हरियाणा के हर परिवार को मिलेगी गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा : आरती सिंह राव • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर कंपनियों के साथ राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस, सेमीकंडक्टर से ग्रीन एनर्जी तक निवेश पर विस्तृत चर्चा • सुप्रीम कोर्ट के नोटिस के बाद प्रदर्शन की क्या जरूरत, क्या विपक्ष सुप्रीम कोर्ट पर दबाव बनाना चाहता है : अनिल विज • Kangra: 58 साल की पक्की नौकरी देने की बातें करने वाली सरकार आऊटसोर्स कर्मियों की नौकरियां छीन रही : जयराम • Bilaspur: ग्रामीण व दुर्गम क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना एम्स बिलासपुर की बड़ी जिम्मेदारी : राष्ट्रपति • खेड़ां वतन पंजाब दीयां-2026 के तहत जालंधर में 10 से 17 अक्तूबर तक होंगे राज्य स्तरीय खेल मुकाबले

हरियाणा

हरविन्द्र कल्याण ने ‘सदस्य परिचय 2024’ पुस्तक का किया विमोचन, 90 विधायकों की विस्तृत जानकारी संकलित

06 अक्टूबर, 2026 08:52 PM

चंडीगढ़ : हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मंगलवार को विधान सभा सचिवालय की ओर से प्रकाशित पुस्तक ‘सदस्य परिचय 2024’ का विमोचन किया। पुस्तक में 15वीं हरियाणा विधान सभा के लिए निर्वाचित 90 विधायकों का विस्तृत परिचय संकलित किया गया है। पुस्तक में विधायकों की जन्म एवं पारिवारिक पृष्ठभूमि, शैक्षणिक योग्यता, भाषा ज्ञान, वर्तमान व्यवसाय, सामाजिक कार्यों, खेल एवं अभिरुचियां, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं और शासकीय निकायों में उनकी भूमिका, सम्मेलनों में भागीदारी, रुचि के विषय, खानपान तथा विधानसभा चुनाव के परिणामों से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई है। विमोचन समारोह को संबोधित करते हुए विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने विधायकों को उनके दायित्वों का बोध कराते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों की भूमिका केवल अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास तक सीमित नहीं है। उन्हें समाज को नागरिक कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने में भी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि विकास के साथ-साथ नागरिकों में जिम्मेदारी की भावना मजबूत करना भी लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए आवश्यक है।
दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में गत माह आयोजित राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) सम्मेलन के अनुभव साझा करते हुए हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि विधायी विषयों के क्षेत्र में भारत लगातार आदर्श स्थिति की ओर आगे बढ़ रहा है। देश की लोकतांत्रिक संस्थाएं मजबूत हैं और उनका मुख्य उद्देश्य जनकल्याण है।

उन्होंने कहा कि बदलते समय के साथ भविष्य की चुनौतियों को समझने और उनसे निपटने के लिए प्रभावी उपाय तलाशना जरूरी है। इसके लिए नीति-निर्माताओं, जनप्रतिनिधियों और समाज को मिलकर काम करना होगा।
विस अध्यक्ष ने प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि अब प्राकृतिक खेती की दिशा में तेजी से आगे बढ़ने की जरूरत है। इस क्षेत्र में अभी व्यापक स्तर पर कार्य किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा के क्षेत्र में भी सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए बड़े स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग और टिकाऊ विकास आने वाले समय की महत्वपूर्ण प्राथमिकताएं हैं। जनप्रतिनिधियों को इन विषयों के प्रति आमजन को जागरूक करने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हाल ही में हुई मुलाकात के संबंध में संवाददाताओं के सवाल पर हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि यह मुलाकात राजनीति से इतर दूरगामी दायित्वों और मार्गदर्शन से जुड़ी थी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की तीन दिशाओं में हरियाणा की सीमाएं लगती हैं और प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। ऐसे में ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने में हरियाणा की विशिष्ट और महत्वपूर्ण भूमिका है।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

हरियाणाः विधानसभा अध्यक्ष ने दिवंगत कर्मचारियों के परिजनों को सहायता राशि के चेक किए भेंट

हरियाणाः विधानसभा अध्यक्ष ने दिवंगत कर्मचारियों के परिजनों को सहायता राशि के चेक किए भेंट

पलवल में 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते बिल्डिंग इंस्पेक्टर गिरफ्तार

पलवल में 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते बिल्डिंग इंस्पेक्टर गिरफ्तार

हरियाणा के हर परिवार को मिलेगी गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा : आरती सिंह राव

हरियाणा के हर परिवार को मिलेगी गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा : आरती सिंह राव

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर कंपनियों के साथ राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस, सेमीकंडक्टर से ग्रीन एनर्जी तक निवेश पर विस्तृत चर्चा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर कंपनियों के साथ राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस, सेमीकंडक्टर से ग्रीन एनर्जी तक निवेश पर विस्तृत चर्चा

सुप्रीम कोर्ट के नोटिस के बाद प्रदर्शन की क्या जरूरत, क्या विपक्ष सुप्रीम कोर्ट पर दबाव बनाना चाहता है : अनिल विज

सुप्रीम कोर्ट के नोटिस के बाद प्रदर्शन की क्या जरूरत, क्या विपक्ष सुप्रीम कोर्ट पर दबाव बनाना चाहता है : अनिल विज

एचबीपीई के चेयरमैन मोहन लाल बड़ौली ने किया कीर्ति का अभिनंदन, कहा - कीर्ति की उपलब्धि पर पूरे देश को गर्व

एचबीपीई के चेयरमैन मोहन लाल बड़ौली ने किया कीर्ति का अभिनंदन, कहा - कीर्ति की उपलब्धि पर पूरे देश को गर्व

एशियाई खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 32 पदकों के साथ बढ़ाया प्रदेश का गौरव : गौरव गौतम

एशियाई खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 32 पदकों के साथ बढ़ाया प्रदेश का गौरव : गौरव गौतम

सिंगापुर में SING FORUM के मंच पर सीएम नायब सैनी, हरियाणा में निवेश के नए अवसरों पर कंपनियों से चर्चा

सिंगापुर में SING FORUM के मंच पर सीएम नायब सैनी, हरियाणा में निवेश के नए अवसरों पर कंपनियों से चर्चा

सोनीपत में कांग्रेस का ब्लॉक कार्यकर्ता सम्मेलन,संजय दत्त, राव नरेंद्र सिंह और दीपेंद्र हुड्डा ने किसानों, युवाओं और आम जनता के मुद्दों पर सरकार को घेरा

सोनीपत में कांग्रेस का ब्लॉक कार्यकर्ता सम्मेलन,संजय दत्त, राव नरेंद्र सिंह और दीपेंद्र हुड्डा ने किसानों, युवाओं और आम जनता के मुद्दों पर सरकार को घेरा

गन्नौर में 90 हजार रुपये की रिश्वत लेते हलका पटवारी गिरफ्तार, SV&ACB ने की कार्रवाई

गन्नौर में 90 हजार रुपये की रिश्वत लेते हलका पटवारी गिरफ्तार, SV&ACB ने की कार्रवाई