Thursday, March 26, 2026
BREAKING
विदेश मंत्री जयशंकर और अमेरिकी अंडर सेक्रेटरी एलब्रिज कोल्बी की मुलाकात, जियोपॉलिटिकल हालात पर चर्चा 28,840 करोड़ रुपए की संशोधित उड़ान योजना को मंजूरी, क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा राम नवमी की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं कैबिनेट ने संशोधित उड़ान स्कीम को 28,840 करोड़ रुपए के परिव्यय के साथ मंजूरी दी, 100 एयरपोर्ट्स विकसित होंगे घरेलू PNG कनेक्शन भारत सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता, डीज़ल-पेट्रोल की कोई कमी नहीं : पेट्रोलियम मंत्रालय कृषि मंत्री की बड़ी बैठक: खाद आपूर्ति सुचारू रखने और जमाखोरी व कालाबाजारी रोकने के निर्देश रणनीतिक गठजोड़ का असर: IMEC को भारत-इजरायल सहयोग से मिली नई ताकत नई संसद में भारी उद्योग मंत्रालय की बैठक, ‘विकसित भारत-2047’ पर फोकस को-ऑपरेटिव डिविडेंड इनकम पर बड़ा ऐलान, तीन साल तक मिलेगी टैक्स छूट गुजरात में UCC बिल पास होने पर अमित शाह बोले- देश समान कानून से चले, ये हमारा संकल्प

खेल

हरमनप्रीत सिंह-प्रवीण कुमार को खेल रत्न अवॉर्ड

23 दिसंबर, 2024 12:25 PM

नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह को खेल रत्न अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। उनकी कप्तानी में भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक 2024 में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। उनके अलावा पेरिस पैरालंपिक में स्वर्ण जीतने वाले हाईजंपर प्रवीण कुमार के नाम की सिफारिश देश के सर्वोच्च खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद खेल रत्न के लिए की गई है। पेरिस ओलंपिक में ही पदक जीतने वाले शूटर स्वप्निल कुसाले और पहलवान अमन सेहरावत को अर्जुन अवॉर्ड देने की सिफारिश की गई है। वहीं, पेरिस ओलंपिक में दो पदक जीतने वाले मनु भाकर के नाम की सिफारिश शीर्ष खेल पुरस्कार के लिए नहीं की गई है। बताया जाता है कि मनु ने खेल रत्न के लिए आवेदन नहीं किया, लेकिन खेल मंत्रालय ने भी इस पुरस्कार के लिए उनके नाम पर खुद संज्ञान नहीं लिया। हालांकि मनु के पिता रामकिशन भाकर का कहना है कि मनु ने खेल रत्न के लिए आवेदन किया था।

पैरा तैराक मुरलीकांत को मिलेगा लाइफटाइम अर्जुन अवॉर्ड

सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत जज जस्टिस वी रामासुब्रमण्यम की अगवाई वाली 12 सदस्यीय अवॉर्ड कमेटी ने पेरिस ओलंपिक में पदक जीतने वाले सात खिलाडिय़ों (हॉकी के पांच) और 17 पेरिस पैरालंपिक के पदक जीतने वाले खिलाडिय़ों के नाम की सिफारिश अर्जुन अवॉर्ड के लिए की है। इनके अलावा छह अन्य खिलाडिय़ों के नाम की सिफारिश अर्जुन अवॉर्ड के लिए हुई है। टोटल 30 खिलाडिय़ों को अर्जुन अवॉर्ड दिया जाएगा। देश को पैरालंपिक में पहला पदक दिलाने वाले पैरा तैराक मुरलीकांत पेटकर के नाम की सिफारिश लाइफ टाइम अर्जुन अवॉर्ड के लिए की गई है। इस वर्ग के लिए दो खिलाड़ी चुने गए हैं।

पैराशूटिंग कोच सुभाष राणा को द्रोणाचार्य अवार्ड

द्रोणाचार्य अवॉर्ड के नियमित वर्ग के लिए चार और लाइफटाइम वर्ग के लिए दो के नाम की सिफारिश की गई है। इनमें पैराशूटिंग कोच सुभाष राणा, पैरा एथलेटिक कोच अमित सरोहा भी शामिल हैं। बतौर खिलाड़ी खेलने के नाते सरोहा के नाम पर मंत्रालय के समक्ष आपत्ति जताई गई है। अर्जुन अवॉर्ड के लिए सिफारिश किए गए नामों जर्मनप्रीत सिंह, संजय, राजकुमार पाल, अभिषेक और सुखजीत सिंह के अलावा पैरा एथलीट नवदीप सिंह (भाला फेंक), धर्मबीर, अजीत सिंह, सचिन खिलारी, प्रणव सूरमा, प्रीति पाल, सिमरन, होकातो, दीप्ति जीवनजी, नितेश कुमार, पैरा शटलर नितेश कुमार, मनीषा रामदास, तुलसीमति, नित्या सिवन, पैरा शूटर मोना अग्रवाल, रुबीना फ्रांसिस, पैरा जुडोका कपिल परमार प्रमुख हैं।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

मियामी ओपन: कोको गॉफ ने बेलिंडा बेनकिक को हराया, सेमीफाइनल में कैरोलिना मुचोवा से मुकाबला

मियामी ओपन: कोको गॉफ ने बेलिंडा बेनकिक को हराया, सेमीफाइनल में कैरोलिना मुचोवा से मुकाबला

न्यूजीलैंड ने 4-1 से जीती सीरीज, 5वें टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 92 रन से हराया

न्यूजीलैंड ने 4-1 से जीती सीरीज, 5वें टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 92 रन से हराया

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ का छत्तीसगढ़ में आज करेंगे शुभारंभ

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ का छत्तीसगढ़ में आज करेंगे शुभारंभ

साउथ अफ्रीका से मुकाबले के लिए न्यूजीलैंड की महिला वनडे टीम का ऐलान, केली नाइट को मिला मौका

साउथ अफ्रीका से मुकाबले के लिए न्यूजीलैंड की महिला वनडे टीम का ऐलान, केली नाइट को मिला मौका

IPL 2026 Guidelines: ड्रेसिंग रूम में सिर्फ स्टाफ को एंट्री, मैच के दिन अभ्यास नहीं कर पाएगी टीम

IPL 2026 Guidelines: ड्रेसिंग रूम में सिर्फ स्टाफ को एंट्री, मैच के दिन अभ्यास नहीं कर पाएगी टीम

पाकिस्तान में खेलने आए, तो मार देंगे, पीएसएल पर मंडराया खतरा, वार्नर-स्टीव को मिली धमकी

पाकिस्तान में खेलने आए, तो मार देंगे, पीएसएल पर मंडराया खतरा, वार्नर-स्टीव को मिली धमकी

आईपीएल 2026: दिल्ली कैपिटल्स को मिचेल स्टार्क के क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से एनओसी मिलने का इंतजार

आईपीएल 2026: दिल्ली कैपिटल्स को मिचेल स्टार्क के क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से एनओसी मिलने का इंतजार

अरुंधति रेड्डी फरवरी के लिए 'आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ' चुनी गईं, जानिए कैसा था प्रदर्शन?

अरुंधति रेड्डी फरवरी के लिए 'आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ' चुनी गईं, जानिए कैसा था प्रदर्शन?

40 साल बाद होगी राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप: 33 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 350 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

40 साल बाद होगी राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप: 33 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 350 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

हॉकी इंडिया ने सलाना अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेशन किए जारी, सलीमा-हार्दिक प्लेयर ऑफ द ईयर की रेस में शामिल

हॉकी इंडिया ने सलाना अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेशन किए जारी, सलीमा-हार्दिक प्लेयर ऑफ द ईयर की रेस में शामिल