Monday, July 06, 2026
BREAKING
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान ने भारत की एकता, अखंडता को किया मज़बूत : नायब सिंह सैनी संगठन की शक्ति पदाधिकारियों के समर्पण, अनुशासन, संवाद एवं टीम भावना में निहित : अशोक बुवानीवाला गिरते भूजल स्तर के कारण जिले के गांवों में गहराया पेयजल संकट, सरकार नहीं दे रही कोई ध्यान: कुमारी सैलजा छात्रों की गूंज बनेगी हरियाणा में बदलाव की हुंकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा सांसद से लेकर पंच तक भाजपा का कार्यकर्ता दिखाई देना चाहिए : डा. अर्चना गुप्ता हरियाणा में कानून व्यवस्था बदहाल, अपराधियों में खत्म हो रहा कानून का डर: कुमारी सैलजा मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर ढेर, पुलिस का एक जवान घायल हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन खुशखबरी: हरियाणा के सरकारी अस्पतालों को इसी महीने मिलेंगे 431 नए डॉक्टर, पोस्टिंग के लिए मिले सिर्फ 4 दिन चानौत धरने के बीच सरकार का बड़ा फैसला; भाखड़ा-हांसी पाइपलाइन योजना का काम फिलहाल रुका....NHAI की एनओसी का इंतजार

राष्ट्रीय

हम पंजाब को निवेशकों की पहली पसंद बनाने के लिए प्रतिबद्ध: कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा

30 सितंबर, 2025 10:48 PM
चंडीगढ़/नई दिल्ली: कैबिनेट मंत्री श्री संजीव अरोड़ा ने बताया कि पंजाब सरकार ने इन्वेस्ट पंजाब  पहल के तहत अपनी पहुँच गतिविधियों को जारी रखते हुए 13-15 मार्च तक मोहाली में होने वाले प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन 2026 के 6वें संस्करण की तैयारी के हिस्से के रूप में आज नई दिल्ली में एक समर्पित रोड शो आयोजित किया। दिन भर के इस कार्यक्रम में पंजाब सत्र - उद्योग के अग्रदूतों के साथ संवाद विषय पर बड़े कॉर्पोरेट घरानों के साथ बिज़नेस-टू-बिज़नेस मीटिंगें की गईं।

पंजाब के मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान ने वफ़द की अगुवाई की। इस मौके पर उनके साथ उद्योग एवं वाणिज्य तथा निवेश प्रोत्साहन मंत्री, श्री संजीव अरोड़ा, मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा, आई.ए.एस., प्रशासनिक सचिव निवेश प्रोत्साहन के.के. यादव, आई.ए.एस., पंजाब विकास आयोग की उप-चेयरपर्सन श्रीमती सीमा बंसल, सी ई ओ इन्वेस्ट पंजाब अमित ढाका, आई.ए.एस. और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि वफ़द ने सी एन एच इंडस्ट्रियल, ए आई एच सी एल,(ताज होटल) एक्मे सोलर, एल टी फूड्स,आईटीसी, इन्फो एज,हल्दीराम फूड्स,आर जे कॉरपोरेशन,फ्रंटलाइन ग्रुप, मेदांता ग्रुप और अन्य प्रमुख कॉर्पोरेटों के साथ विचार-विमर्श किया। कृषि और फ़ूड प्रोसेसिंग, आतिथ्य, आईटी और डिजिटल सेवाओं, नवाचारशील ऊर्जा, स्वास्थ्य देखभाल, ऑटोमोबाइल, एफ एम सी जी  और औद्योगिक बुनियादी ढांचे में पंजाब की व्यापक संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा वेरका  से श्री बिक्रम सिहाग ने भी वफ़द से मुलाकात की, जिन्होंने हाल ही में पंजाब में पेय पदार्थों और फ़ूड प्रोसेसिंग क्षेत्र में 987 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

श्री संजीव अरोड़ा ने बताया कि शाम को हुए पंजाब सत्र में एडवांटेज पंजाब ए वी प्रस्तुति दिखाई गई, जिसके उपरांत श्री निकेश सिन्हा (सोने सोलर), श्री राहुल गोयल (विंसेट लैब्स) और श्री अनिल राजपूत (आई टी सी) ने अपने महत्वपूर्ण विचार साझा किए। इन्वेस्ट इंडिया की एम डी  श्रीमती निवृति राय ने अपने संबोधन में पंजाब की सुधारमुखी पहुँच और निवेशक-हितैषी नीतियों की सराहना की। उन्होंने आगे बताया कि सत्र में वी पीओ,सी आई आई ,  और अन्य प्रमुख उद्योग संगठनों के सदस्य इस विचार-विमर्श में शामिल हुए।

मुख्य सचिव श्री के.ए.पी. सिन्हा ने पंजाब के पारदर्शी प्रशासन और सक्रिय रेगुलेटरी सुधारों पर जोर दिया। मंत्री श्री संजीव अरोड़ा ने राज्य में सुगम वाणिज्यिक माहौल संबंधी राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को उजागर करते हुए कहा: "पंजाब के नीतिगत ढांचे को राईट टू बिजनेस एक्ट जैसे साहसी सुधारों के साथ और मजबूत किया जा रहा है ताकि निवेशक द्वारा पंजाब को चुनने पर उन्हें व्यापार करने में सहजता, जवाबदेही और निश्चितता प्रदान की जा सके।"

रोड शो के एक मुख्य आकर्षण के रूप में मोहाली को पंजाब के लिए विकास के अगले केंद्र के रूप में स्थापित किया गया, जो कि ए आई, ग्लोबल क्षमता केंद्रों, डेटा सेंटर्स, सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्रों में मजबूती से उभर रहा है। संजीव अरोड़ा ने आगे कहा कि यहां की साफ़ हवा, कम भीड़-भाड़ वाली सड़कें और विश्व स्तरीय विश्वविद्यालयों एवं शोध संस्थानों की मौजूदगी के कारण मोहाली को "पंजाब का अगला गुरुग्राम" के रूप में मान्यता दी जा रही है।

दिल्ली रोड शो एक इंटरैक्टिव ओपन हाउस के साथ समाप्त हुआ। उद्योग क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने पंजाब में निवेश करने में गहरी रुचि दिखाई, जिससे उत्तरी भारत के प्रमुख निवेश स्थलों में एक के रूप में राज्य की स्थिति को और मजबूती मिली।
--------------
 
Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन

हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन

हिमाचल में बड़ा हादसा: चलती बस पर पहाड़ी से काल बनकर गिरी चट्टान, 21 वर्षीय युवक की मौत...4 घायल

हिमाचल में बड़ा हादसा: चलती बस पर पहाड़ी से काल बनकर गिरी चट्टान, 21 वर्षीय युवक की मौत...4 घायल

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर

मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक

गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

'जनसेवा और राष्ट्रसेवा के लिए स्मरणीय रहेंगे रामविलास', जयंती पर पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

अदाणी ग्रुप कोलकाता के न्यू टाउन में स्थापित करेगा 2,000 बेड का हॉस्पिटल; 1,000 बेड गरीबों के लिए होंगे आरक्षित

अदाणी ग्रुप कोलकाता के न्यू टाउन में स्थापित करेगा 2,000 बेड का हॉस्पिटल; 1,000 बेड गरीबों के लिए होंगे आरक्षित