Thursday, April 02, 2026
BREAKING
होशियारपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के साथ हुई तोड़फोड़ की घटना के विरोध में भारतीय जनता पार्टी सिटी खरड़ ने किया जोरदार प्रदर्शन एच.एस. फुल्का का भाजपा में शामिल होना सरकार पर सिख समुदाय के मजबूत भरोसे का संकेत: सुनील जाखड़ पंजाब में CM भगवंत सिंह मान ने 75 करोड़ रुपये का विकास पैकेज जारी किया आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित करने की कोई स्थाई नीति नहीं, सदन में बोले CM सुक्खू डीसी को पांच फीसदी आरक्षण की शक्तियां देने के मुद्दे पर भाजपा का प्रस्ताव खारिज, विपक्ष ने किया वॉकआउट एंट्री टैक्स पर पंजाब के सीएम से करेंगे बात, सदन में बोले CM सुक्खू, शून्यकाल के दौरान विधायकों ने रखी प्राथमिकताएं सावधान! तेल की किल्लत की खबर पर रेवाड़ी के डीसी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा बड़ा फैसला: मंडियों में किसानों की सहूलियत के लिए हरियाणा सरकार ने बदला एंट्री का तरीका Haryana में इस परीक्षा में फेल अभ्यर्थियों को मिलेगा एक और अवसर, कर लें तैयारी... हरियाणा की मंडियों में 'कच्ची पर्ची' खेल खत्म, हाईकोर्ट की फटकार के बाद सरकार का बड़ा फैसला...अब ये फार्म होगा अनिवार्य

राष्ट्रीय

हमदाबाद विमान हादसे में बड़ी अपडेट आई सामने, जानें पूरी खबर

08 जुलाई, 2025 04:27 PM

12 जून को अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया AI-171 विमान हादसे की जांच अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट नागरिक उड्डयन मंत्रालय और संबंधित विभागों को सौंप दी है। रिपोर्ट में हादसे से जुड़े कई अहम तकनीकी इनपुट शामिल हैं, जो जांच की दिशा तय करेंगे। AAIB ने हादसे के पीछे की वजह जानने के लिए ब्लैक बॉक्स, कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (CVR) और फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (FDR) को मलबे से बरामद कर उनका विश्लेषण किया है।

हादसे में 270 की मौत, अब तक 215 शवों की हो चुकी है पहचान

इस दुर्घटना में कुल 270 लोगों की जान गई, जिनमें 242 यात्री और क्रू मेंबर्स विमान में सवार थे और बाकी 29 लोग जमीन पर हादसे का शिकार हुए। इनमें से अब तक 215 मृतकों की पहचान डीएनए जांच के जरिए हो चुकी है। अहमदाबाद सिविल अस्पताल की टीम ने यह पुष्टि की कि इनमें से 198 शव पीड़ितों के परिजनों को सौंपे जा चुके हैं।

198 शवों में से 149 भारतीय नागरिक थे, जबकि 32 शव ब्रिटिश नागरिकों के, सात पुर्तगाली नागरिकों के और एक शव कनाडाई नागरिक का था। इसके अलावा सात शव ऐसे भी थे जो उन लोगों के थे जो हादसे के वक्त जमीन पर मौजूद थे।

हादसे की जांच में क्या निकला?

हादसे की जांच विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) को सौंपी गई है। AAIB ने अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार एक बहु-विषयक टीम गठित की है, जिसका नेतृत्व खुद ब्यूरो के डायरेक्टर जनरल कर रहे हैं। 13 जून को हादसे की साइट से कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (CVR) और 16 जून को फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (FDR) मलबे से सुरक्षित रूप से बरामद किए गए। इन डिवाइसेज को नियमों के तहत सुरक्षित रखा गया, फिर विश्लेषण के लिए भेजा गया और अब उनके आधार पर पहली रिपोर्ट तैयार कर सरकार को सौंप दी गई है।

प्रारंभिक रिपोर्ट में क्या संकेत मिले?

AAIB द्वारा सौंपी गई प्रारंभिक रिपोर्ट में अब तक हादसे के स्पष्ट कारणों का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन तकनीकी संकेतों से यह जरूर तय हुआ है कि घटना के पीछे पायलट की क्रियाएं, तकनीकी खराबी या किसी अन्य बाहरी वजह की संभावनाओं पर जांच की जा रही है। रिपोर्ट में जिन बिंदुओं का उल्लेख है, वे अगली विस्तृत रिपोर्ट में शामिल होकर दुर्घटना की असल वजह को उजागर करेंगे।

आगे की कार्रवाई क्या होगी?

AAIB अब फाइनल रिपोर्ट तैयार करने की प्रक्रिया में जुट गई है। इसके साथ ही पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिलवाने और तकनीकी कारणों की पूरी पड़ताल के लिए एयर इंडिया और DGCA से भी सहयोग मांगा गया है। हादसे के बाद सरकार ने कहा है कि पीड़ितों को पूरा न्याय मिलेगा और भविष्य में ऐसी त्रासदी न हो, इसके लिए उड़ान सुरक्षा मानकों की समीक्षा की जाएगी।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बने सेना के उप प्रमुख, संभाली नई जिम्मेदारी

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बने सेना के उप प्रमुख, संभाली नई जिम्मेदारी

घरेलू एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ी: केंद्र सरकार

घरेलू एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ी: केंद्र सरकार

‘मैं भी चाय वाला हूं’, जब छोटा था तो चाय बेचता था, आपकी मेहनत मेरे गांव तक पहुंची : असम में पीएम मोदी

‘मैं भी चाय वाला हूं’, जब छोटा था तो चाय बेचता था, आपकी मेहनत मेरे गांव तक पहुंची : असम में पीएम मोदी

राष्ट्रपति मुर्मु ने शिवकुमार महास्वामीजी के 119वें जयंती समारोह में लिया हिस्सा, सेवा और शिक्षा को बताया आधार

राष्ट्रपति मुर्मु ने शिवकुमार महास्वामीजी के 119वें जयंती समारोह में लिया हिस्सा, सेवा और शिक्षा को बताया आधार

असम में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- राज्य की पहचान और सुरक्षा से किया खिलवाड़

असम में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- राज्य की पहचान और सुरक्षा से किया खिलवाड़

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने ‘टाइड्स ऑफ टाइम’ पुस्तक का विमोचन किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने ‘टाइड्स ऑफ टाइम’ पुस्तक का विमोचन किया

आठवें वेतन आयोग के सदस्य मुख्य मुद्दों पर सरकारी कर्मचारियों से मुलाकात करेंगे

आठवें वेतन आयोग के सदस्य मुख्य मुद्दों पर सरकारी कर्मचारियों से मुलाकात करेंगे

किसान हित सर्वोपरि: योगी सरकार ने मुआवजा प्रक्रिया तेज करने के दिए निर्देश

किसान हित सर्वोपरि: योगी सरकार ने मुआवजा प्रक्रिया तेज करने के दिए निर्देश

भारत-पाकिस्तान अटारी-बाघा सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला

भारत-पाकिस्तान अटारी-बाघा सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला

ओडिशा दिवस पर अमित शाह, योगी समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं

ओडिशा दिवस पर अमित शाह, योगी समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं