Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

हरियाणा

'स्वस्थ हरियाणा - समृद्ध हरियाणा अभियान' पकड़ेगा तेज रफ़्तार : आरती सिंह राव

28 मई, 2026 07:58 PM

चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार प्रदेश के हर नागरिक को बेहतर, आधुनिक और सुलभ चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बढ़ाते हुए 'स्वस्थ हरियाणा - समृद्ध हरियाणा अभियान' के अंतर्गत राज्य में 9 महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शुभारंभ होने जा रहा है। हरियाणा की स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान तथा आयुष मंत्री आरती सिंह राव ने जानकारी देते हुए बताया कि इन दूरदर्शी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कल 29 मई को दोपहर 2:00 बजे पी.डब्ल्यू.डी. रेस्ट हाउस, सेक्टर-1, पंचकूला में आयोजित एक भव्य समारोह में किया जाएगा। इस समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी होंगे, जो इन सभी स्वास्थ्य सेवाओं को जनता को समर्पित करेंगे। स्वास्थ्य मंत्री ने इस अभियान को प्रदेश की स्वास्थ्य अवसंरचना को आधुनिक और सशक्त बनाने की दिशा में एक बहुत बड़ा मील का पत्थर बताया है। उन्होंने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए 22.29 करोड़ रुपये की लागत से 30 स्वास्थ्य संस्थानों का उद्घाटन तथा 21.50 करोड़ रुपये की लागत से 16 नए स्वास्थ्य संस्थानों का शिलान्यास किया जाएगा। इसके साथ ही मरीजों के तीमारदारों की सुविधा के लिए जिला नागरिक अस्पताल, सोनीपत में 6.45 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से एक अत्याधुनिक विश्राम गृह का शिलान्यास भी किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि महिलाओं के विशेष और समर्पित उपचार के लिए राज्य के 23 जिला अस्पतालों में प्रतिवर्ष 0.34 करोड़ रुपये की लागत से 'स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार' (SNSP) क्लीनिक की शुरुआत की जा रही है। आम जनता को महंगी और गंभीर चिकित्सा जांचें मुफ्त या बेहद किफायती दरों पर मिल सकें, इसके लिए पीपीपी मॉडल के तहत महत्वपूर्ण विस्तार किया गया है। इसके अंतर्गत पानीपत और कुरुक्षेत्र के जिला अस्पतालों में 12 करोड़ रुपये की लागत से एमआरआई सेवाएं तथा बहादुरगढ़ के सब-डिवीजनल अस्पताल व दादरी के जिला अस्पताल में 10 करोड़ रुपये की लागत से सीटी स्कैन सेवाओं की शुरुआत की जा रही है।

आरती सिंह राव ने आगे बताया कि हृदय रोगों की समय पर पहचान और तुरंत उपचार के लिए राज्य के 600 स्वास्थ्य संस्थानों में टेली-ईसीजी सेवाओं की स्थापना की जा रही है, जिस पर सालाना 3 करोड़ रुपये व्यय होंगे। गुर्दा (किडनी) रोगों से पीड़ित मरीजों को राहत देते हुए महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज, कोरियावास (नारनौल) और श्री अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय मेडिकल कॉलेज, छायंसा (फरीदाबाद) में अब निःशुल्क डायलिसिस की सुविधा प्रदान की जाएगी। आमजन को ब्रांडेड दवाइयां बहुत ही सस्ती और रियायती दरों पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रदेश के 23 जिला अस्पतालों में 1.73 करोड़ रुपये की लागत से 'अमृत फार्मेसी' का भी उद्घाटन किया जाएगा।
स्वास्थ्य मंत्री ने आगे बताया कि निजी क्षेत्र के सहयोग यानी कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) साझेदारी के माध्यम से भी राज्य के अस्पतालों को आधुनिक उपकरणों से लैस किया जा रहा है। इसके तहत 3.60 करोड़ रुपये की लागत से एनेस्थीसिया वर्कस्टेशन व डिफिब्रिलेटर, 20.50 करोड़ रुपये की लागत से एक्स-रे और 150 ट्रूनैट मशीनें तथा 1.84 करोड़ रुपये की लागत से 24 आईसीयू बेड शामिल किए गए हैं।

इसके अतिरिक्त, किसी भी आपातकालीन स्थिति या आपदा प्रबंधन से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग प्रदेश की 4600 आशा कार्यकर्ताओं को 0.91 करोड़ रुपये की लागत से विशेष प्रशिक्षण दे रहा है ताकि ग्रामीण स्तर पर तुरंत राहत पहुंचाई जा सके।
आरती सिंह राव ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हमारी सरकार का एकमात्र उद्देश्य हरियाणा के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक भी बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाना है और यह अभियान राज्य के स्वास्थ्य इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय लिखेगा।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित