Monday, July 06, 2026
BREAKING
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान ने भारत की एकता, अखंडता को किया मज़बूत : नायब सिंह सैनी संगठन की शक्ति पदाधिकारियों के समर्पण, अनुशासन, संवाद एवं टीम भावना में निहित : अशोक बुवानीवाला गिरते भूजल स्तर के कारण जिले के गांवों में गहराया पेयजल संकट, सरकार नहीं दे रही कोई ध्यान: कुमारी सैलजा छात्रों की गूंज बनेगी हरियाणा में बदलाव की हुंकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा सांसद से लेकर पंच तक भाजपा का कार्यकर्ता दिखाई देना चाहिए : डा. अर्चना गुप्ता हरियाणा में कानून व्यवस्था बदहाल, अपराधियों में खत्म हो रहा कानून का डर: कुमारी सैलजा मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर ढेर, पुलिस का एक जवान घायल हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन खुशखबरी: हरियाणा के सरकारी अस्पतालों को इसी महीने मिलेंगे 431 नए डॉक्टर, पोस्टिंग के लिए मिले सिर्फ 4 दिन चानौत धरने के बीच सरकार का बड़ा फैसला; भाखड़ा-हांसी पाइपलाइन योजना का काम फिलहाल रुका....NHAI की एनओसी का इंतजार

राष्ट्रीय

स्वयंभू विश्वगुरु बेनकाब: ट्रंप की पाक सेना प्रमुख मुनीर से मुलाकात पर कांग्रेस का हमला, भारतीय कूटनीति पर उठाए सवाल

01 अक्टूबर, 2025 07:47 PM

कांग्रेस ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर से हालिया मुलाकात का उल्लेख करते हुए बुधवार को दावा किया कि ‘‘स्वयंभू विश्वगुरु'' बेनकाब हो गए हैं तथा भारतीय कूटनीति में अब शेखी बघारने एवं दिखावे का समय खत्म हो चुका है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ट्रंप के एक वक्तव्य का एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह आसिम मुनीर से मुलकात एवं उनकी एक टिप्पणी की तारीफ करते सुने जा सकते हैं। रमेश ने ‘एक्स' पर पोस्ट किया, ‘‘राष्ट्रपति ट्रंप का उस व्यक्ति के प्रति मोह जारी है जिसके भड़काऊ, उकसाने वाले और सांप्रदायिक रूप से द्वेषपूर्ण बयानों ने 22 अप्रैल के पहलगाम आतंकी हमलों की पृष्ठभूमि तैयार की थी।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने पिछले तीन महीनों में न केवल व्हाइट हाउस में फील्ड मार्शल आसिम मुनीर से दो बार मुलाकात की है, बल्कि अब ट्रंप का कहना है कि उन्हें 10 मई को भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष रोककर लोगों की जान बचाने के लिए फील्ड मार्शल (मुनीर) द्वारा की गई प्रशंसा का तरीका बहुत पसंद आया।'' उन्होंने कहा, ‘‘ट्रंप ने आगे कहा कि उनके चीफ ऑफ स्टाफ ने फील्ड मार्शल (मुनीर) की प्रशंसा को 'एक बेहद खूबसूरत बात' बताया।'' रमेश ने दावा किया, ‘‘जहां तक भारतीय कूटनीति का सवाल है, तो अब नारेबाजी, दिखावा, शेखी बघारने और उपदेश देने का समय खत्म हो गया है।

चुनौतियां कई हैं, न केवल अमेरिका के साथ, बल्कि कई अन्य देशों के साथ भी। स्वयंभू विश्वगुरु और उनके चेलों का समूह पूरी तरह से बेनकाब हो गया है।'' अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को एक बार फिर दावा किया कि उन्होंने परमाणु शक्ति संपन्न भारत और पाकिस्तान के बीच ‘बहुत बड़े' संघर्ष को सुलझाया था। पिछले हफ्ते संयुक्त राष्ट्र के मंच से विश्व नेताओं को संबोधित करते हुए, ट्रंप ने अपना यह दावा दोहराया था कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष को रोका था। भारत लगातार यह कहता रहा है कि पाकिस्तान के साथ सैन्य संघर्ष समाप्त करने पर सहमति दोनों देशों के सैन्य अभियान महानिदेशकों के बीच सीधी बातचीत के बाद बनी थी। 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन

हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन

हिमाचल में बड़ा हादसा: चलती बस पर पहाड़ी से काल बनकर गिरी चट्टान, 21 वर्षीय युवक की मौत...4 घायल

हिमाचल में बड़ा हादसा: चलती बस पर पहाड़ी से काल बनकर गिरी चट्टान, 21 वर्षीय युवक की मौत...4 घायल

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर

मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक

गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

'जनसेवा और राष्ट्रसेवा के लिए स्मरणीय रहेंगे रामविलास', जयंती पर पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

अदाणी ग्रुप कोलकाता के न्यू टाउन में स्थापित करेगा 2,000 बेड का हॉस्पिटल; 1,000 बेड गरीबों के लिए होंगे आरक्षित

अदाणी ग्रुप कोलकाता के न्यू टाउन में स्थापित करेगा 2,000 बेड का हॉस्पिटल; 1,000 बेड गरीबों के लिए होंगे आरक्षित