Sunday, October 04, 2026
BREAKING
• 2 साल से भर्तियों के इंतजार में ओवर एज हो रहे युवा, सीईटी तक नहीं करवा पाई सरकार: भूपेंद्र हुड्डा • हरियाणा CMO में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अरुण गुप्ता की रिटायरमेंट के बाद जानें किसे मिली जिम्मेदारी • हरियाणा STF का बड़ा एक्शन; 5 लाख के इनामी वांछित आरोपी को अवैध हथियारों सहित पकड़ा...हत्या के बाद था फरार • कुरुक्षेत्र में एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के साथ बनेगी नई सड़क; सरकार ने दी मंजूरी; ट्रैफिक के लिए मिलेगा वैकल्पिक रास्ता • चंडीगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में पनीर की खेप बरामद • पंजाब के लिए गेमचेंजर बनेगा दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे! 667 KM कॉरिडोर से सफर होगा आसान • पंजाब के स्कूलों में पढ़ने वाले 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए खास खबर, मिलेगी मुफ्त कोचिंग • Shimla: विधानसभा के मानसून सत्र के बाद दूसरी बार टली मंत्रिमंडल बैठक • ​Hamirpur: असंवैधानिक नीतियों, कानूनों और फैसलों का रिकॉर्ड बना रहे हैं सुक्खू : जयराम • हिमाचल में अगले 6 माह में होगी 4 हजार शिक्षकों की नियुक्ति, आऊटसोर्स कर्मचारियों के लिए बनेगी नीति : CM सुक्खू

दुनिया

स्लोवाकिया की लोक संस्कृति से प्रभावित हुए पीएम मोदी, कहा- ‘ब्रातिस्लावा में स्वागत वाकई खास’

15 जून, 2026 12:07 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने स्लोवाकिया दौरे पर लोक संस्कृति और भारतीय समुदाय के गर्मजोशी भरे स्वागत से बेहद प्रभावित नजर आए। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर दौरे की तस्वीरें साझा करते हुए स्लोवाकिया की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की सराहना की।

पीएम मोदी ने लिखा, “रविवार शाम ब्रातिस्लावा में मिला स्वागत वाकई बहुत खास था। मैं भारतीय समुदाय के स्नेह और गर्मजोशी के लिए उनका आभारी हूं। ऐसे भाव हमारे लोगों के बीच के गहरे रिश्तों को दर्शाते हैं और भारत-स्लोवाकिया की दोस्ती को और मजबूत करते हैं।”

पारंपरिक स्वागत और सांस्कृतिक कार्यक्रम
पीएम मोदी ने स्लोवाकिया के पारंपरिक ‘ब्रेड और नमक’ से किए गए स्वागत का जिक्र करते हुए कहा कि यह स्लोवाकिया की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, सद्भावना और मित्रता के मूल्यों की सुंदर झलक है।

उन्होंने म्यावा क्षेत्र के प्रसिद्ध ‘कोपानिसियारिक’ ग्रुप की लोक प्रस्तुति की भी प्रशंसा की। पीएम मोदी ने कहा, “इस तरह की लोक परंपराएं संस्कृति और इतिहास को संजोकर रखने में मदद करती हैं।”

इसके अलावा, स्वागत समारोह के दौरान लुक्निका एन्सेम्बल की टीम द्वारा ‘वंदे मातरम्’ गाए जाने पर प्रधानमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने लिखा कि यह ऐसे समय में हुआ जब हम ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहे हैं और भारत के इतिहास व स्वतंत्रता संग्राम में इसके शानदार योगदान को याद कर रहे हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस दौरे को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि स्लोवाकिया की आजादी के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का यह पहला दौरा है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा से दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंध और मजबूत होंगे तथा साझेदारी के नए रास्ते खुलेंगे।

बता दें प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर सोमवार को ब्रातिस्लावा पहुंचे। इस दौरान स्लोवाक विदेश मंत्री जुराज ब्लानार ने होटल पहुंचकर उनका स्वागत किया।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अमेरिका के ओहायो में हिंदू मंदिर पर हमला, खिड़कियों के टूटे शीशे

अमेरिका के ओहायो में हिंदू मंदिर पर हमला, खिड़कियों के टूटे शीशे

सिडनी में तेज रफ्तार कार की टक्‍कर से नौ घायल, दो की हालत गंभीर

सिडनी में तेज रफ्तार कार की टक्‍कर से नौ घायल, दो की हालत गंभीर

पीयूष गोयल ने प्रवासी भारतीयों को अमेरिका-भारत का 'जीवंत सेतु' बताया

पीयूष गोयल ने प्रवासी भारतीयों को अमेरिका-भारत का 'जीवंत सेतु' बताया

यूएई के शीर्ष अधिकारी ने 'खतरनाक आतंकवादी हमले' के दौरान भारतीय पायलट की हिम्मत को सराहा

यूएई के शीर्ष अधिकारी ने 'खतरनाक आतंकवादी हमले' के दौरान भारतीय पायलट की हिम्मत को सराहा

यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पीएम मोदी के पास अच्छे सुझाव हैं : राष्ट्रपति पुतिन

यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पीएम मोदी के पास अच्छे सुझाव हैं : राष्ट्रपति पुतिन

फ्लाईदुबई घटना भले ही हमारे देश में नहीं हुई लेकिन करेंगे गहन जांच: यूएई

फ्लाईदुबई घटना भले ही हमारे देश में नहीं हुई लेकिन करेंगे गहन जांच: यूएई

तेजी से पिघल रहे स्विट्जरलैंड के ग्लेशियर, 5 वर्षों में ही लगभग 20 फीसदी बर्फ खत्म: रिपोर्ट

तेजी से पिघल रहे स्विट्जरलैंड के ग्लेशियर, 5 वर्षों में ही लगभग 20 फीसदी बर्फ खत्म: रिपोर्ट

भारत दौरे पर आएंगे पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क, 100 बड़ी कंपनियों का प्रतिनिधिमंडल भी होगा साथ

भारत दौरे पर आएंगे पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क, 100 बड़ी कंपनियों का प्रतिनिधिमंडल भी होगा साथ

अफगानिस्तान में 5.3 तीव्रता के भूकंप से दहशत, इस साल कई बार कांपी धरती

अफगानिस्तान में 5.3 तीव्रता के भूकंप से दहशत, इस साल कई बार कांपी धरती

अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमले, लगभग 9 नागरिकों की मौत

अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमले, लगभग 9 नागरिकों की मौत