Saturday, September 05, 2026
BREAKING
IND vs PAK Pitch Report: दुबई की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाजा, बल्लेबाज-गेंदबाज कौन मचाएगा गदर? बीच इंग्लैंड दौरे से 7 खिलाड़ियों को बाहर करने पर पाकिस्तान के कोच ने तोड़ी चुप्पी, बोले- असल में… इंग्लैंड ने किया T20I और वनडे टीम का ऐलान, इस धाकड़ तेज गेंदबाज की हुई वापसी मोहम्मद शमी जड़ेंगे 'शतक', 5 सिंतबर को CAB से मिलेगा खास सम्मान Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़ Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम? हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे? Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड राष्ट्रपति ट्रंप ने दोहराया होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिकी नियंत्रण का दावा, ईरान के साथ ‘पूर्ण युद्ध’ को खारिज किया

हिमाचल

स्कूली छात्रों को मिलेंगे 600 रुपए, सरकार ने भेजा पैसा, सीधे खाते में जमा होगी राशि

09 मार्च, 2026 08:00 PM

शिमला : प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सभी उपनिदेशकों को निर्देश जारी किए हैं कि कक्षा पहली से आठवीं तक पढऩे वाले पात्र विद्यार्थियों को स्कूल यूनिफॉर्म के लिए 600 रुपए की राशि सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाए। यह राशि केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार वर्ष 2025-26 के लिए प्रदान की जा रही है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी किए गए निर्देशों के अनुसार यह राशि सभी लड़कियों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और बीपीएल वर्ग के लडक़ों को दी जाएगी। यह पैसा डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से विद्यार्थियों के बैंक खाते या उनकी माता के बैंक खाते में भेजा जाएगा।

शिक्षा विभाग ने बताया कि प्रति विद्यार्थी 600 रुपए की दर से यह राशि जिलों को भेज दी गई है। अब जिला स्तर पर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे पात्र विद्यार्थियों के खातों में यह राशि समय पर ट्रांसफर करें। इसके लिए जिन विद्यार्थियों के बैंक खाते नहीं हैं, उनके खाते खोलने के लिए विशेष अभियान भी चलाया जाएगा, ताकि किसी भी पात्र छात्र को इस योजना के लाभ से वंचित न रहना पड़े। निर्देशों में यह भी कहा गया है कि राज्य स्तर से राशि जारी होने के एक महीने के भीतर सभी पात्र विद्यार्थियों के खातों में यह पैसा भेजना सुनिश्चित किया जाए। इसके बाद संबंधित अधिकारी इस राशि के उपयोग का प्रमाण पत्र एक सप्ताह के भीतर शिक्षा निदेशालय को भेजेंगे। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन श्रेणियों के विद्यार्थियों को यह लाभ दिया जाना है, उनमें से कोई भी पात्र छात्र इस सुविधा से वंचित नहीं रहना चाहिए। साथ ही बैंक खातों में जमा राशि पर मिलने वाला ब्याज भी सरकारी खजाने में जमा करवाया जाएगा। विभाग ने सभी जिलों से यह भी कहा है कि वे यह सुनिश्चित करते हुए प्रमाण पत्र दें कि उनके जिले में कक्षा पहली से आठवीं तक के सभी पात्र विद्यार्थियों लड़कियों, एससी, एसटी और बीपीएल वर्ग के लडक़ों को यूनिफॉर्म के लिए 600 रुपए की राशि डीबीटी के माध्यम से प्रदान कर दी गई है।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

CAG रिपोर्ट को लेकर सुक्खू सरकार पर बरसे जयराम ठाकुर, लगाए ये गंभीर आरोप

CAG रिपोर्ट को लेकर सुक्खू सरकार पर बरसे जयराम ठाकुर, लगाए ये गंभीर आरोप

हिमाचल में बारिश के कारण 102 सड़कें बंद, 9 सितंबर तक खराब रहेगा मौसम

हिमाचल में बारिश के कारण 102 सड़कें बंद, 9 सितंबर तक खराब रहेगा मौसम

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

"हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा", दीक्षांत समारोह में बोले राज्यपाल कविंद्र गुप्ता

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

विधानसभा : सिंगल टीचर वाले स्कूलों के लिए नई नीति लाएंगे : सुक्खू

विधानसभा : सिंगल टीचर वाले स्कूलों के लिए नई नीति लाएंगे : सुक्खू

Shimla: बिना मंत्रिमंडल गठन के सीएम सुक्खू ने की तालाबंदी, आज भी 3214 स्कूलों में एक ही शिक्षक : जयराम

Shimla: बिना मंत्रिमंडल गठन के सीएम सुक्खू ने की तालाबंदी, आज भी 3214 स्कूलों में एक ही शिक्षक : जयराम

विधानसभा : सरकारी विश्वविद्यालयों में लोक सेवा आयोग से होगी शिक्षकों की भर्ती

विधानसभा : सरकारी विश्वविद्यालयों में लोक सेवा आयोग से होगी शिक्षकों की भर्ती

Shimla: हिम चंडीगढ़ अति आधुनिक और टिकाऊ शहरी केंद्र के रूप में होगा विकसित : सीएम

Shimla: हिम चंडीगढ़ अति आधुनिक और टिकाऊ शहरी केंद्र के रूप में होगा विकसित : सीएम