Wednesday, March 25, 2026
BREAKING
लगातार दूसरे दिन हरे निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स में 850 अंकों की बढ़त पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के संकेतों के बीच कीमती धातुओं ने पकड़ी रफ्तार, सोना 3 प्रतिशत उछला तो चांदी में 5 प्रतिशत की तेजी पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले असदुद्दीन ओवैसी और हुमायूं कबीर साथ आए, कहा-कभी नहीं टूटेगा यह गठबंधन राहुल गांधी की सर्वदलीय बैठक से दूरी पर मनीषा कायंदे का तंज, कहा-नेता प्रतिपक्ष बदलने की जरूरत बिहार में पुलिसतंत्र पूरी तरह फेल, सरकार का इकबाल खत्म : तेजस्वी यादव कांग्रेस को शनिवार तक 24 अकबर रोड मुख्यालय खाली करने का नोटिस, पार्टी ने आवाज दबाने का लगाया आरोप मध्यस्थता की पेशकश के बावजूद ईरान का पाकिस्तान को झटका: सेलेन जहाज होर्मुज से लौटाया मियामी ओपन: कोको गॉफ ने बेलिंडा बेनकिक को हराया, सेमीफाइनल में कैरोलिना मुचोवा से मुकाबला न्यूजीलैंड ने 4-1 से जीती सीरीज, 5वें टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 92 रन से हराया 'अपनी ही फिल्मों पर नहीं आती हंसी', प्रियदर्शन बोले- कॉमेडी बनाना सबसे मुश्किल काम

राष्ट्रीय

सोने-चांदी की कीमतों पर RBI ने लिया ये बड़ा फैसला, अब प्याज-टमाटर के साथ...

06 फ़रवरी, 2026 06:47 PM

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की शुक्रवार को हुई बैठक में कई अहम फैसले लिए गए, जिनका सीधा असर आम लोगों और कारोबारियों पर पड़ेगा। सबसे बड़ा फैसला रेपो रेट को लेकर रहा। RBI ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है, जिससे लोन लेने वालों को राहत मिली है। इसका मतलब साफ है कि फिलहाल आपकी EMI बढ़ने वाली नहीं है। इसके अलावा छोटे कारोबारियों के लिए भी अच्छी खबर आई है। RBI ने MSME सेक्टर के लिए लोन की सीमा बढ़ाकर 20 लाख रुपये कर दी है, जिससे छोटे और मझोले उद्यमों को पूंजी जुटाने में आसानी होगी।

सोना-चांदी भी अब महंगाई की निगरानी में

इस बैठक में RBI ने सोने और चांदी को लेकर भी एक अहम कदम उठाया है। अब इनफ्लेशन मॉनिटरी फ्रेमवर्क यानी महंगाई निगरानी ढांचे में प्याज, टमाटर जैसी जरूरी वस्तुओं के साथ-साथ सोना और चांदी की कीमतों को भी शामिल किया गया है।

दरअसल, बीते कुछ समय से सोने-चांदी की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला है। इसी वजह से केंद्रीय बैंक ने इन्हें महंगाई के आकलन में शामिल करने का फैसला किया है। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि इससे वैश्विक कीमतों में उतार-चढ़ाव और घरेलू मांग से पड़ने वाले असर को बेहतर तरीके से समझा जा सकेगा। हालांकि, इस फैसले का सोने-चांदी की कीमतों पर सीधा असर पड़ने की संभावना नहीं है।

महंगाई फिलहाल काबू में

RBI के मुताबिक, CPI के आधार पर मापी जाने वाली कोर महंगाई (जिसमें खाद्य और ईंधन शामिल नहीं होते) अभी नियंत्रण में है। दिसंबर के आंकड़े बताते हैं कि सोना-चांदी को छोड़कर महंगाई दर 2.6 फीसदी पर बनी हुई है, जो राहत देने वाला संकेत है।

हालांकि, केंद्रीय बैंक ने आगाह भी किया है कि भू-राजनीतिक तनाव, ऊर्जा बाजारों में अस्थिरता और मौसम से जुड़ी अनिश्चितताएं आने वाले महीनों में महंगाई को प्रभावित कर सकती हैं। 2025-26 के अंत तक आधार प्रभाव के चलते सालाना महंगाई दर में बढ़ोतरी का जोखिम भी बना रह सकता है।

सोने-चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव

पिछले एक साल में सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखी गई है। वैश्विक अनिश्चितता, डॉलर की कमजोरी, ब्याज दरों को लेकर आशंकाएं और भू-राजनीतिक तनाव इसके बड़े कारण माने जा रहे हैं।
शुक्रवार शाम करीब 5 बजे MCX पर सोना 1000 रुपये की तेजी के साथ 1.53 लाख रुपये के स्तर पर पहुंच गया, जबकि चांदी 3000 रुपये टूटकर 2,40,540 रुपये पर कारोबार करती दिखी।

कुल मिलाकर, RBI के ताजा फैसले जहां लोन लेने वालों और MSME सेक्टर के लिए राहत लेकर आए हैं, वहीं महंगाई और कीमती धातुओं पर बढ़ती नजर यह साफ संकेत देती है कि केंद्रीय बैंक आगे के जोखिमों को लेकर सतर्क है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले असदुद्दीन ओवैसी और हुमायूं कबीर साथ आए, कहा-कभी नहीं टूटेगा यह गठबंधन

पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले असदुद्दीन ओवैसी और हुमायूं कबीर साथ आए, कहा-कभी नहीं टूटेगा यह गठबंधन

राहुल गांधी की सर्वदलीय बैठक से दूरी पर मनीषा कायंदे का तंज, कहा-नेता प्रतिपक्ष बदलने की जरूरत

राहुल गांधी की सर्वदलीय बैठक से दूरी पर मनीषा कायंदे का तंज, कहा-नेता प्रतिपक्ष बदलने की जरूरत

बिहार में पुलिसतंत्र पूरी तरह फेल, सरकार का इकबाल खत्म : तेजस्वी यादव

बिहार में पुलिसतंत्र पूरी तरह फेल, सरकार का इकबाल खत्म : तेजस्वी यादव

कांग्रेस को शनिवार तक 24 अकबर रोड मुख्यालय खाली करने का नोटिस, पार्टी ने आवाज दबाने का लगाया आरोप

कांग्रेस को शनिवार तक 24 अकबर रोड मुख्यालय खाली करने का नोटिस, पार्टी ने आवाज दबाने का लगाया आरोप

गैस रिफिल नियमों पर भ्रम खत्म: न कोई बदलाव, न ही घबराने की जरूरत- पेट्रोलियम मंत्रालय

गैस रिफिल नियमों पर भ्रम खत्म: न कोई बदलाव, न ही घबराने की जरूरत- पेट्रोलियम मंत्रालय

ईंधन की कमी की अफवाहें बेबुनियाद, देश में पर्याप्त पेट्रोल-डीजल और एलपीजी स्टॉक: तेल कंपनियां

ईंधन की कमी की अफवाहें बेबुनियाद, देश में पर्याप्त पेट्रोल-डीजल और एलपीजी स्टॉक: तेल कंपनियां

स्टेट ऑफ हॉर्मुज को कैसे पार करना है, भारतीय फ्लैग्ड शिप्स को नेवी कर रही है गाइड

स्टेट ऑफ हॉर्मुज को कैसे पार करना है, भारतीय फ्लैग्ड शिप्स को नेवी कर रही है गाइड

आर्थिक-सुरक्षा चिंताओं के बीच केंद्र ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

आर्थिक-सुरक्षा चिंताओं के बीच केंद्र ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

एनसीआर में 29 मार्च को तेज बारिश और आंधी-तूफान की संभावना, मौसम विभाग का अलर्ट

एनसीआर में 29 मार्च को तेज बारिश और आंधी-तूफान की संभावना, मौसम विभाग का अलर्ट

पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं, ‘दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की’

पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं, ‘दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की’