Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

हरियाणा

सोनीपत में पुलिस और कुख्यात बदमाशों के बीच मुठभेड़, इंस्पेक्टर की जैकेट पर लगी गोली

20 मई, 2026 09:00 PM

सोनीपत : हरियाणा के सोनीपत में मंगलवार देर रात क्राइम यूनिट-1 और कुख्यात बदमाशों के बीच जोरदार मुठभेड़ हो गई। गांव गौरड़ के खेतों में हुई इस मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से कई राउंड गोलियां चलीं। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि उसके साथी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान सीआईए इंस्पेक्टर राजीव की बुलेटप्रूफ जैकेट पर भी गोली लगी, लेकिन वे बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार, क्राइम यूनिट-1 की टीम को सूचना मिली थी कि गांव गौरड़ के खेतों के पास दो संदिग्ध युवक हथियारों के साथ घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों को पकड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में कुख्यात बदमाश राजू उर्फ बांडा निवासी किडौली के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी संजय निवासी बहादुरगढ़ को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से 32 बोर की अवैध पिस्टल और बर्फ तोड़ने वाला सुंआ बरामद किया है। घायल बदमाश राजू को इलाज के लिए खरखौदा के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि गिरफ्तार आरोपी संजय से लगातार पूछताछ की जा रही है।

मुठभेड़ के दौरान एक गोली सीआईए इंस्पेक्टर राजीव की बुलेटप्रूफ जैकेट पर आकर लगी। घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर तलाशी अभियान चलाया गया।
पुलिस के मुताबिक, दोनों बदमाशों का आपराधिक रिकॉर्ड काफी लंबा है। राजू उर्फ बांडा पर हत्या, लूट, डकैती, गैंगवार, जेल एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत दर्जनभर से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं। वहीं गिरफ्तार आरोपी संजय पर भी बहादुरगढ़ और दिल्ली के रोहिणी थाना क्षेत्र में चोरी, लूट, हत्या और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज बताए जा रहे हैं।

खरखौदा एसीपी जोगिंदर शर्मा ने बताया कि क्राइम यूनिट को गुप्त सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध युवक हथियारों के साथ खेतों में घूम रहे हैं। पुलिस टीम ने जैसे ही उन्हें घेरने का प्रयास किया, उन्होंने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी घायल हुआ और दूसरे को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों पर दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित