इंदौर- वासुकी कौशिक और मनोज भंडागे (तीन-तीन विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के बाद मनीष पांडे (42) और कप्तान मयंक अग्रवाल (30) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर कर्नाटक ने रविवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के ग्रुन बी मुकाबले में तमिलनाडु को 51 गेंदे शेष रहते सात विकेट से हराया। 91 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मनीष पांडे और मयंक अग्रवाल की सलामी जोड़ी ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 76 रन की साझेदारी हुई।
10वें ओवर में गुरजपनीत ङ्क्षसह ने मयंक अग्रवाल (30) को आउट कर तमिलनाडु को पहली सफलता दिलाई। इसी ओवर में गुरजपनीत ने मनीष पांडे (42) को भी पैवेलियन भेजा। कृष्णन श्रीजीत (नाबाद नौ) और अभिनव मनोहर (दो) ने 11.3 ओवर में तीन विकेट पर 93 रन बनाकर अपनी टीम को सात विकेट से जीत दिला दी।