Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद केंद्रीय मंत्रियों एवं कई सीएम ने काफिले का आकार घटाया एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित के माध्यम से शक्ति और सामर्थ्य के सामंजस्य का बताया महत्व पेट्रोल-डीजल और सोने के 10 फीसदी कम इस्तेमाल से हर साल 2 लाख करोड़ विदेशी मुद्रा बचेगी : गौरव वल्लभ एयर इंडिया ने जून से तीन महीनों के लिए कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द किया पोखरण परमाणु परीक्षण भारत की अटल इच्छाशक्ति का प्रतीक: पीएम मोदी सोने-चांदी के दाम में तेजी, कस्टम ड्यूटी बढ़ने का दिख रहा असर जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस बनी लोगों की पहली पसंद, 10 दिनों में करीब 45 हजार यात्रियों ने किया सफर: केंद्र समय से पहले दस्तक देगा मॉनसून, दिल्ली-एनसीआर में बादलों का जमावड़ा

खेल

सेमीफाइनल में मेसी से ज्यादा चला अल्वारेज का जादू:10 साल पहले मेसी के फैन थे, फोटो खिंचवाया था; अब मिलकर क्रोएशिया को हराया

14 दिसंबर, 2022 06:03 PM

अर्जेंटीना फुटबॉल वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच गया है। उसने सेमीफाइनल में मंगलवार की देर रात क्रोएशिया को 3-0 से हरा दिया। मैच के हीरो जूलियन अल्वारेज रहे। जूलियन ने 2 और लियोनल मेसी ने एक गोल दागा। अल्वारेज 10 साल पहले अपने चेहते खिलाड़ी मेसी के साथ फोटो खिंचवाने के लिए स्टेडियम पहुंचे थे। अब वह फोटो वायरल हो रहा है। वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल बुधवार देर रात 12:30 बजे फ्रांस और मोरक्को के बीच होगा। जबकि फाइनल 18 दिसंबर को होगा। वहीं मेसी का यह आखिरी वर्ल्ड कप हो सकता है। मेसी ने जीत के बाद प्रेस वार्ता में जानकारी दी और कहा कि फाइनल उनका वर्ल्ड कप के सफर का आखिरी मैच हो सकता है।

अर्जेंटीना ने 3 गोल ऐसे दागे...

ऐसे हुआ पहला गोल: फर्स्ट हाफ के 31वें मिनट में अर्जेंटीना के जूलियन अल्वारेज को साथी खिलाड़ी ने पास दिया। पेनल्टी बॉक्स के पास बॉल मिलते ही वह बॉल को आगे ले गए। अल्वारेज बॉल लेकर आगे जा रहे थे तभी पेनल्टी बॉक्स में उन्हें रोकने के लिए क्रोएशिया के गोलकीपर लिवाकोविच ने चैलेंज किया। अल्वारेज गिर गए और बॉल को क्रोएशिया के डिफेंडर ने गोलपोस्ट में जाने से रोक लिया।
रेफरी ने गोलकीपर के फाउल पर यलो कार्ड देते हुए अर्जेंटीना को पेनल्टी दे दी। लियोनल मेसी ने 34वें मिनट में पेनल्टी पर कोई गलती नहीं की। उन्होंने राइट कॉर्नर में शॉट मारकर गोल दाग दिया। मेसी का इस वर्ल्ड कप में तीसरा पेनल्टी गोल है। उन्होंने 2 फील्ड गोल भी दागे हैं। इस मेसी वर्ल्ड कप में अपनी टीम की ओर से सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उनके नाम 11 गोल हो गए हैं। उन्होंने अपने स्वदेशी खिलाड़ी गेब्रियल बतिस्तुता के 10 गोल के रिकॉर्ड को तोड़ा।

दूसरा गोल: 39वें मिनट में अल्वारेज ने दागा
37वें मिनट में अर्जेंटीना के अल्वारेज को मेसी ने हाफ-वे लाइन के पास बॉल दी। अल्वारेज बॉल को आगे लेकर दौड़े। वह क्रोएशियन डिफेंडर्स को छकाते हुए बॉल को पेनल्टी बॉक्स की तरफ ले गए। 39वें मिनट में उन्होंने पेनल्टी बॉक्स में उन्होंने गोलकीपर और डिफेंडर्स को छकाते हुए गोल दाग दिया। इस गोल के साथ ही अल्वारेज ने अर्जेंटीना को मैच के फर्स्ट हाफ में ही 2-0 की बढ़त दिला दी। फर्स्ट हाफ में इसके बाद कोई और गोल नहीं आया।

तीसरा गोल: 69वें मिनट में मेसी के पास पर अल्वारेज ने किया गोल 69वें मिनट में अर्जेंटीना के लियोनल मेसी हाफ-वे लाइन से बॉल को ड्रिबल करते हुए क्रोएशिया के पेनल्टी बॉक्स की ओर ले गए। मेसी ने राइट कॉर्नर से पेनल्टी बॉक्स के अंदर साथी प्लेयर अल्वारेज को पास दिया। मेसी के पास पर अल्वारेज ने गोल दाग दिया। इस गोल के बाद स्कोर लाइन 3-0 हो गई।

पहले हाफ में अर्जेंटीना का पलड़ा भारी
फर्स्ट हाफ में अर्जेंटीना का पलड़ा भारी रहा। टीम ने 5 शॉट गोल की तरफ मारे, इनमें से 2 शॉट को गोल में कन्वर्ट भी किया। वहीं, क्रोएशिया ने पहले हाफ में 4 शॉट गोल की तरफ मारे पर एक भी शॉट टारगेट पर नहीं गया। क्रोएशिया ने 68% टाइम बॉल पजेशन अपने पास रखा। लेकिन, अर्जेंटीना ने दो बड़े काउंटर अटैक किए और पहले हाफ में 2-0 की बढ़त बना ली।

क्रोएशिया ने अटैक किया पर फिनिश करने में नाकाम
क्रोएशिया ने मैच में 61% समय बॉल पजेशन बनाई रखी। टीम ने गोल की तरफ 12 शॉट मारे, उनमें से 2 ही शॉट टारगेट पर थे। अर्जेंटीना ने इस दौरान 9 शॉट मारे। इनमें से 7 शॉट टारगेट पर थे। यही वजह थी कि अर्जेंटीना ने 3 गोल स्कोर किए। वहीं, क्रोएशिया एक भी गोल नहीं कर सका। दूसरे हाफ में अर्जेंटीना ने एक गोल कर डिफेंसिव गेम खेलना शुरू कर दिया। जिस कारण क्रोएशिया को गोल करने के मौके नहीं मिले।

छठी बार फाइनल में पहुंचा
क्रोएशिया पर जीत के साथ अर्जेंटीना ने फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में अपनी अनबीटन स्ट्रीक बरकरार रखी। टीम छठी बार फाइनल में पहुंची। इससे पहले टीम ने 5 सेमीफाइनल खेले, पांचों में उन्हें जीत मिली। लेकिन, टीम 2 बार 1978 और 1986 में ही वर्ल्ड कप जीत पाई। 1978 में उन्होंने नीदरलैंड और 1986 में वेस्ट जर्मनी को हराया था। टीम ने आखिरी बार 2014 में फाइनल खेला था। तब जर्मनी ने उसे हरा दिया था।

2002 विनिंग टीम के प्लेयर्स ने देखा मैच
2002 में ब्राजील को फीफा वर्ल्ड कप जिताने वाले प्लेयर्स भी अर्जेंटीना-क्रोएशिया का सेमीफाइनल देखने पहुंचे। इनमें रॉबर्टो कार्लोस, रोनाल्डिन्हो, काफू, रोनाल्डो नाजिएरो और दीदा मैच देखने पहुंचे। इंग्लैंड के डेविड बेकहम भी मैच देखने पहुंचे। इस वर्ल्ड कप में ब्राजील की टीम क्वार्टर फाइनल हार कर बाहर हो गई थी। उन्हें क्रोएशिया ने पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराया था।

मेसी का आखिरी वर्ल्ड कप
अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी और सेमीफाइनल में क्रोएशिया के खिलाफ जीत में अहम रोल अदा करने वाले मेसी का यह आखिरी वर्ल्ड कप है। उन्होंने क्रोएशिया से जीत के बाद कहा कि वर्ल्ड कप फाइनल अर्जेंटीना के लिए वर्ल्ड कप में आखिरी मुकाबला होगा। उन्होंने कहा, "अगले वर्ल्ड कप के लिए कई साल हैं और मुझे नहीं लगता कि मैं ऐसा कर पाऊंगा। और इस तरह खत्म करना सबसे अच्छा है।"
दोनों टीमों का स्टार्टिंग इलेवन...

अर्जेंटीना (4-4-2): एमिलियो मार्टिनेज, सर्जियो रोमेरो, टागलियाफिको, निकोलस ओटामेंडी, मोलिना, रोड्रिगो डी पॉल, एल पेरेडेस, एंजो फर्नांडेज, मैक एलिस्टर, लियोनल मेसी और जूलियन अल्वारेज।

क्रोएशिया (4-3-3): लिवाकोविच (गोलकीपर), जुरानोविक, डेंजेन लॉवरेन, ग्वर्डिओल, सोसा, कोवासिच, ब्रोजोविक, लुका मोड्रिच, क्रेमरिच, पसालिक और इवान पेरिसिच।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

आईपीएल 2026: एसआरएच कप्तान पैट कमिंस पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: एसआरएच कप्तान पैट कमिंस पर लगा 12 लाख का जुर्माना

इटैलियन ओपन: कोको गॉफ ने मिरा एंड्रीवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

इटैलियन ओपन: कोको गॉफ ने मिरा एंड्रीवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

महिला टी20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स होंगी 15 सदस्यीय टीम की कप्तान

महिला टी20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स होंगी 15 सदस्यीय टीम की कप्तान

'हम किसी खास स्टाइल की क्रिकेट नहीं खेलते', एसआरएच को हराने के बाद बोले जीटी कप्तान शुभमन गिल

'हम किसी खास स्टाइल की क्रिकेट नहीं खेलते', एसआरएच को हराने के बाद बोले जीटी कप्तान शुभमन गिल

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर