Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
उत्तर प्रदेश: इटावा में ट्रक से टकराई बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर मौ*त, 20 से अधिक यात्री घायल पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने गोल्डी बराड़ पर रखा 50 हजार डॉलर का इनाम, गिरफ्तारी में मदद की अपील वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,685 हुई '4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर Lock Upp 2: शिल्पा शिंदे पर आकांक्षा चौधरी ने साधा निशाना, बोलीं- पिछला शो रोटियां बेलकर जीता, लेकिन यहां पर... अक्षय की फिल्म वीक डेज में भी कर रही है कमाई, 120 करोड़ पार पहुंचा कलेक्शन आलिया की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कर रही है स्ट्रगल, मंगलवार को कमाए इतने करोड़ मध्य पूर्व में तनाव से सोने में बिकवाली, चांदी भी 2.30 लाख रुपए के नीचे फिसली अमेरिका के ईरान पर हमले के बाद लाल निशान में खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स 78,000 के नीचे फिसला

राष्ट्रीय

सुशासन के लिए मुझे मिलना चाहिए नोबेल पुरस्कार: अरविंद केजरीवाल

09 जुलाई, 2025 02:24 PM

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि सुशासन के लिए उन्हे नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि एलजी के रोकने के बावजूद उन्होंने जितना काम किया उसके बाद शासन और प्रशासन के लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए। केजरीवाल इससे पहले अपने दो करीबी साथियों मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के लिए भारत रत्न की मांग कर चुके हैं। यह संभवत: पहली बार है जब उन्होंने खुद को इस तरह किसी पुरस्कार का हकदार बताया है।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता जैसमीन शाह की किताब 'केजरीवाल मॉडल' को पंजाबी भाषा में लॉन्च किया गया। पंजाब में मोहाली के कलकट भवन में आयोजित कार्यक्रम में अरविंद केजरीवाल ने एक नौकरशाह से नेता बनने की अपनी कहानी सुनाई और दिल्ली में उनकी सरकार की ओर से किए गए कामकाज का भी जिक्र किया। उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में उनकी सरकार में हुए कामकाज की जमकर तारीफ की।

आरटीआई कार्यकर्ता के रूप में मैग्सेसे पुरस्कार जीत चुके अरविंद केजरीवाल ने खुद को नोबेल पुरस्कार का भी हकदार बताया। उन्होंने कहा, ‘जितने दिन हमारी सरकार रही हमें काम नहीं करने दिया उसके बावजूद हमने काम किया। इसमें तो मुझे लगता है, गवर्नेंस के ऊपर और एडमिनिस्ट्रेशन के अंदर नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए कि एलजी के रहते हुए मैंने कितने काम कर दिए दिल्ली के अंदर। इतनी मुश्किलों के अंदर।’ केजरीवाल ने कहा कि भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वह नाम काम करना चाहते हैं और ना करने देना चाहते हैं। तीन बार दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे अरविंद केजरीवाल का केंद्र की ओर से नियुक्त किए जाने वाले उपराज्यपाल (एलजी) के साथ टकराव रहा। वह आरोप लगाते रहे कि उन्हें काम नहीं करने दिया जा रहा है।

मैं एक मॉडल बनाना चाहता था: केजरीवाल
केजरीवाल ने कहा कि वह एक मॉडल पेश करना चाहते थे कि सरकारी स्कूल और अस्पताल ठीक हो सकते हैं। उन्होंने कहा, 'मैं कोई सिकंदर नहीं हूं। ना मुझे सारे चुनाव जीतने का शौक है। मेरा तो यह था कि हम एक मॉडल क्रिएट कर दें। एक उम्मीद जो देश के अंदर खत्म हो गई थी कि सरकारी स्कूल और अस्पताल ठीक नहीं हो सकते। हम वो माइंटसेट चेंज करना चाहते थे कि नीयत सही होनी चाहिए, स्कूल भी ठीक हो सकते हैं, अस्पताल भी ठीक हो सकते हैं, बिजली ठीक हो सकती है, सड़कें भी ठीक हो सकती है। वह हमने करके दिखाया।'

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

उत्तर प्रदेश: इटावा में ट्रक से टकराई बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर मौ*त, 20 से अधिक यात्री घायल

उत्तर प्रदेश: इटावा में ट्रक से टकराई बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर मौ*त, 20 से अधिक यात्री घायल

पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

उत्तराखंड: चमोली में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद

उत्तराखंड: चमोली में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद

बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं

बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

नर्मदा अवॉर्ड भुगतान विवाद पर ऐतिहासिक समझौता, चार राज्यों के बीच दशकों पुराना मामला सुलझा : अमित शाह

नर्मदा अवॉर्ड भुगतान विवाद पर ऐतिहासिक समझौता, चार राज्यों के बीच दशकों पुराना मामला सुलझा : अमित शाह

भारत की विकास यात्रा यानी 1.4 अरब लोगों की आगे बढ़ती उम्मीदें : प्रधानमंत्री मोदी

भारत की विकास यात्रा यानी 1.4 अरब लोगों की आगे बढ़ती उम्मीदें : प्रधानमंत्री मोदी

समुद्री क्षेत्र में भारत की ताकत बढ़ी, कामराजार पोर्ट ने हासिल की नई क्षमता

समुद्री क्षेत्र में भारत की ताकत बढ़ी, कामराजार पोर्ट ने हासिल की नई क्षमता

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन