Saturday, September 05, 2026
BREAKING
IND vs PAK Pitch Report: दुबई की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाजा, बल्लेबाज-गेंदबाज कौन मचाएगा गदर? बीच इंग्लैंड दौरे से 7 खिलाड़ियों को बाहर करने पर पाकिस्तान के कोच ने तोड़ी चुप्पी, बोले- असल में… इंग्लैंड ने किया T20I और वनडे टीम का ऐलान, इस धाकड़ तेज गेंदबाज की हुई वापसी मोहम्मद शमी जड़ेंगे 'शतक', 5 सिंतबर को CAB से मिलेगा खास सम्मान Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़ Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम? हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे? Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड राष्ट्रपति ट्रंप ने दोहराया होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिकी नियंत्रण का दावा, ईरान के साथ ‘पूर्ण युद्ध’ को खारिज किया

हिमाचल

सुक्खू आज मंडी में, नेगी का दौरा आगे खिसका, CM नेरचौक मेडिकल कालेज में करेंगे रोबोटिक सर्जरी का शुभारंभ

06 मार्च, 2026 05:07 PM

मंडी : राज्यसभा चुनावों के बीच मंडी में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के एक दिवसीय दौरे से सियासी हलचल तेज हो गई है। इस बीच राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी का मंडी का दौरा आगे सरक गया है। मंडी में कांग्रेस और सुक्खू सरकार के मंत्रियों के ताबड़तोड़ दौरे से नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के गृह जिला में राजनीतिक सरगर्मियां बढ गई हैं। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू एक दिवसीय दौरे के दौरान मंडी छह मार्च को मंडी आएंगे, जबकि राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी का दौरा आगे सरक गया है। यह दौरा सात मार्च को प्रस्तावित था। अब राजस्व मंत्री 13 मार्च को आएंगे। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू छह मार्च को मंडी जिला के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह शिमला से हेलिकॉप्टर के माध्यम से सुंदरनगर पहुंचेंगे। यहां से वह सडक़ मार्ग द्वारा नेरचौक स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री यहां रोबोटिक सर्जरी सुविधा का उदघाटन करेंगे तथा मेडिकल कॉलेज के फैकल्टी सदस्यों के साथ संवाद भी करेंगे। इसके उपरांत मुख्यमंत्री नाचन विधानसभा के दियारगी में विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर बाद शिमला लौटेंगे। वहीं, कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंपा ठाकुर ने कहा है कि छह मार्च सीएम सुक्खू नेरचौक मेडिकल कालेज में रोबोटिक सर्जरी का शुभारंभ करेंगे और दयारगी में जनसभा को संबोधित करेंगे।

जन शिकायत निवारण समिति की बैठक अब 13 को
मंडी जिला जन शिकायत निवारण समिति की बैठक, जो पहले सात मार्च को प्रात: 11 बजे विपाशा सदन मंडी में आयोजित की जानी निर्धारित थी, वह प्रशासनिक कारणों से स्थगित कर दी गई है। मंडी में अब यह बैठक 13 मार्च को पूर्व निर्धारित समय व स्थान पर आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता राजस्व, बागबानी, जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी करेंगे। बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित जन शिकायतों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। मंडी के अतिरिक्त उपायुक्त मंडी गुरसिमर सिंह ने बताया कि जन शिकायत निवारण समिति की बैठक सात मार्च की बजाय 13 मार्च को होगी। इस बैठक की अध्यक्षता राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी करेंगे।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

CAG रिपोर्ट को लेकर सुक्खू सरकार पर बरसे जयराम ठाकुर, लगाए ये गंभीर आरोप

CAG रिपोर्ट को लेकर सुक्खू सरकार पर बरसे जयराम ठाकुर, लगाए ये गंभीर आरोप

हिमाचल में बारिश के कारण 102 सड़कें बंद, 9 सितंबर तक खराब रहेगा मौसम

हिमाचल में बारिश के कारण 102 सड़कें बंद, 9 सितंबर तक खराब रहेगा मौसम

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

"हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा", दीक्षांत समारोह में बोले राज्यपाल कविंद्र गुप्ता

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

विधानसभा : सिंगल टीचर वाले स्कूलों के लिए नई नीति लाएंगे : सुक्खू

विधानसभा : सिंगल टीचर वाले स्कूलों के लिए नई नीति लाएंगे : सुक्खू

Shimla: बिना मंत्रिमंडल गठन के सीएम सुक्खू ने की तालाबंदी, आज भी 3214 स्कूलों में एक ही शिक्षक : जयराम

Shimla: बिना मंत्रिमंडल गठन के सीएम सुक्खू ने की तालाबंदी, आज भी 3214 स्कूलों में एक ही शिक्षक : जयराम

विधानसभा : सरकारी विश्वविद्यालयों में लोक सेवा आयोग से होगी शिक्षकों की भर्ती

विधानसभा : सरकारी विश्वविद्यालयों में लोक सेवा आयोग से होगी शिक्षकों की भर्ती

Shimla: हिम चंडीगढ़ अति आधुनिक और टिकाऊ शहरी केंद्र के रूप में होगा विकसित : सीएम

Shimla: हिम चंडीगढ़ अति आधुनिक और टिकाऊ शहरी केंद्र के रूप में होगा विकसित : सीएम