धर्मशाला: बीसीसीआई के सीनियर वूमन्स टी-20 प्रतियोगिता के लिए हिमाचल की टीम की घोषणा कर दी गई है। 15 सदस्यीय टीम की कमान सुषमा वर्मा को सौंपी गई है। हिमाचल को प्रतियोगिता के ग्रुप-डी में रखा गया है। बीसीसीआई वूमन्स टी-20 प्रतियोगिता में हिमाचल पहला मैच बुधवार को केरल के साथ खेलेगा। 18 अक्तूबर को हिमाचल की भिड़ंत हरियाणा से, 20 को यूनियन टेरिटरी चंडीगढ़, 24 को रेलवे की टीम के साथ, जबकि 26 को हिमाचल त्रिपुरा और 28 अक्तूबर को सिक्किम के साथ होगी।
एचपीसीए द्वारा मंगलवार को घोषित की गई महिला टीम में सुषमा वर्मा को कप्तान बनाया है। इसके अलावा टीम में हरलीन कौर, निकिता चौहान, सोनल, नीना चौधरी, शिवांगी सिंह, मोनिका देवी, पूजा नेगी, सुष्मिता नेगी, निकिता चौहान, यमुना राणा, वासुवी फिष्टा, ज्योति, कशिश वर्मा और प्राची शामिल हैं। टीम में बतौर कोच पवन सेन को जिम्मेदारी दी गई है, जबकि शिवानी सहायक कोच बनाई गई हैं।