Monday, October 05, 2026
BREAKING
• New Release: 9 अक्टूबर को थिएटर में रिलीज होंगी ये 6 फिल्में, कॉमेडी, हॉरर और थ्रिलर का मिलेगा भरपूर डोज • ये रिश्ता क्या कहलाता है स्टार मोहसिन खान ने कर ली शादी, पत्नी संग शेयर की पहली वेडिंग फोटो • Bigg Boss 20 : सलमान खान ने आसिफ खान के मर्दानगी कमेंट पर लगाई क्लास, बोले- तुम जैसे कई… • गुरुग्राम को मिलेगी ग्लोबल पहचान, 25 एकड़ में विकसित होगा विश्व स्तरीय कन्वेंशन सेंटर : नायब सिंह सैनी • हरियाणा में 8 अक्टूबर को INDIA गठबंधन का ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मार्च, सभी जिलों में कांग्रेस करेगी प्रदर्शन : राव नरेंद्र सिंह • हरियाणा कांग्रेस में फिर CM फेस की चर्चा, कुलदीप शर्मा ने कांग्रेस अध्यक्ष को पत्र लिख सामूहिक नेतृत्व पर चुनाव लड़ने का दिया सुझाव • अम्बाला के लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी सौगात, सिविल अस्पताल के विस्तार के लिए आगे आए कैबिनेट मंत्री अनिल विज • हरियाणा के राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत, प्रदेश के करीब 39.89 लाख बीपीएल और एएवाई परिवारों को मिलेगा इस योजना का लाभ... • मैड संधू की ह*त्या के मामले को लेकर बड़ी अपडेट, पुलिस कमिश्नर ने खोले राज • केंद्र की वित्तीय मदद पर राजनीति कर रही हिमाचल सरकार : जयराम

हरियाणा

'सीएम विंडो की शिकायतों में लापरवाही पर होगी कार्रवाई', गुरुग्राम में बोले नायब सिंह सैनी

25 जुलाई, 2026 07:52 PM

गुरुग्राम : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को गुरुग्राम में शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें 15 शिकायतों की समीक्षा की गई। उन्होंने बताया कि 13 मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि दो मामलों को लंबित रखा गया। इस दौरान, शिकायतों पर समाधान में लापरवाही पर मुख्यमंत्री ने सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सीएंडडी कचरे (निर्माण और विध्वंस से निकला कचरा) को अवैध रूप से डंप करने और सीएम विंडो की शिकायतों का समाधान न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री सैनी ने मीडिया से संवाद में कहा, "आज के एजेंडा में 15 शिकायतें शामिल थीं, जिनमें से 13 का समाधान कर दिया गया है, जबकि दो अभी भी लंबित हैं। हमने स्पष्ट कर दिया है कि गुरुग्राम की स्वच्छता और सुंदरता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। हमने यह भी कहा कि कोई निर्माण चल रहा है और कहीं भी गलत तरीके से सीएंडडी कचरा नहीं डालेगा। अगर कोई ऐसा कर रहा है तो कार्रवाई की जाएगी।"

उन्होंने बताया कि कुछ समस्याएं 'सीएम विंडो' को लेकर आई हैं। मैंने निर्देश दिए हैं कि इस पर जो भी शिकायत आती है, अधिकारी उसका समाधान सुनिश्चित करें। मैं स्वयं इसकी निगरानी कर रहा हूं। अगर किसी की भी दुर्भावना 'सीएम विंडो' में नजर आई तो कार्रवाई होगी, क्योंकि लोगों की समस्याओं का समाधान करना हमारी जिम्मेदारी है।
इस दौरान, उन्होंने युवाओं से जुड़े मुद्दों का राजनीतिकरण करने के लिए विपक्ष की आलोचना की। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, "कांग्रेस के पास उठाने के लिए कोई असली मुद्दा नहीं है और उसे पहले आत्म-मंथन करना चाहिए।"

सीएम सैनी ने कहा, "यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पार्टी युवाओं को लेकर राजनीति कर रही है। कांग्रेस लंबे समय तक सत्ता में रही और उसके कार्यकाल में ही युवाओं को सबसे अधिक भ्रष्टाचार और बेरोजगारी का सामना करना पड़ा। आरोप है कि नौकरियों का बंटवारा गलत तरीके से किया गया और जब इसे चुनौती दी गई, तो मामला अक्सर कोर्ट तक पहुंच गया।"
इससे पहले, मुख्यमंत्री ने गुरुग्राम स्थित ज्यूडिशियल कॉम्प्लेक्स 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया। उन्होंने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "प्रधानमंत्री मोदी की ओर से शुरू किया गया 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने की एक प्रेरणादायी पहल है। यह अभियान हमें प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का स्मरण कराते हुए मां के सम्मान और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और हरित पर्यावरण के निर्माण का संदेश देता है। आइए, हम सभी इस अभियान का हिस्सा बनें, अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनका संरक्षण करें और हरियाली की दिशा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।"

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

गुरुग्राम को मिलेगी ग्लोबल पहचान, 25 एकड़ में विकसित होगा विश्व स्तरीय कन्वेंशन सेंटर : नायब सिंह सैनी

गुरुग्राम को मिलेगी ग्लोबल पहचान, 25 एकड़ में विकसित होगा विश्व स्तरीय कन्वेंशन सेंटर : नायब सिंह सैनी

हरियाणा में 8 अक्टूबर को INDIA गठबंधन का ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मार्च, सभी जिलों में कांग्रेस करेगी प्रदर्शन : राव नरेंद्र सिंह

हरियाणा में 8 अक्टूबर को INDIA गठबंधन का ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मार्च, सभी जिलों में कांग्रेस करेगी प्रदर्शन : राव नरेंद्र सिंह

हरियाणा कांग्रेस में फिर CM फेस की चर्चा, कुलदीप शर्मा ने कांग्रेस अध्यक्ष को पत्र लिख सामूहिक नेतृत्व पर चुनाव लड़ने का दिया सुझाव

हरियाणा कांग्रेस में फिर CM फेस की चर्चा, कुलदीप शर्मा ने कांग्रेस अध्यक्ष को पत्र लिख सामूहिक नेतृत्व पर चुनाव लड़ने का दिया सुझाव

अम्बाला के लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी सौगात, सिविल अस्पताल के विस्तार के लिए आगे आए कैबिनेट मंत्री अनिल विज

अम्बाला के लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी सौगात, सिविल अस्पताल के विस्तार के लिए आगे आए कैबिनेट मंत्री अनिल विज

हरियाणा के राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत, प्रदेश के करीब 39.89 लाख बीपीएल और एएवाई परिवारों को मिलेगा इस योजना का लाभ...

हरियाणा के राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत, प्रदेश के करीब 39.89 लाख बीपीएल और एएवाई परिवारों को मिलेगा इस योजना का लाभ...

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी 3 दिवसीय सिंगापुर दौरे पर, जंगल सफारी और इंफ्रास्ट्रक्चर मॉडल का करेंगे अवलोकन

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी 3 दिवसीय सिंगापुर दौरे पर, जंगल सफारी और इंफ्रास्ट्रक्चर मॉडल का करेंगे अवलोकन

करप्शन : सब्जी विक्रेता से हर महीने मांग रहा था घूस, एसीबी ने सहायक सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

करप्शन : सब्जी विक्रेता से हर महीने मांग रहा था घूस, एसीबी ने सहायक सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

2 साल से भर्तियों के इंतजार में ओवर एज हो रहे युवा, सीईटी तक नहीं करवा पाई सरकार: भूपेंद्र हुड्डा

2 साल से भर्तियों के इंतजार में ओवर एज हो रहे युवा, सीईटी तक नहीं करवा पाई सरकार: भूपेंद्र हुड्डा

हरियाणा CMO में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अरुण गुप्ता की रिटायरमेंट के बाद जानें किसे मिली जिम्मेदारी

हरियाणा CMO में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अरुण गुप्ता की रिटायरमेंट के बाद जानें किसे मिली जिम्मेदारी

हरियाणा STF का बड़ा एक्शन; 5 लाख के इनामी वांछित आरोपी को अवैध हथियारों सहित पकड़ा...हत्या के बाद था फरार

हरियाणा STF का बड़ा एक्शन; 5 लाख के इनामी वांछित आरोपी को अवैध हथियारों सहित पकड़ा...हत्या के बाद था फरार