Sunday, October 04, 2026
BREAKING
• 2 साल से भर्तियों के इंतजार में ओवर एज हो रहे युवा, सीईटी तक नहीं करवा पाई सरकार: भूपेंद्र हुड्डा • हरियाणा CMO में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अरुण गुप्ता की रिटायरमेंट के बाद जानें किसे मिली जिम्मेदारी • हरियाणा STF का बड़ा एक्शन; 5 लाख के इनामी वांछित आरोपी को अवैध हथियारों सहित पकड़ा...हत्या के बाद था फरार • कुरुक्षेत्र में एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के साथ बनेगी नई सड़क; सरकार ने दी मंजूरी; ट्रैफिक के लिए मिलेगा वैकल्पिक रास्ता • चंडीगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में पनीर की खेप बरामद • पंजाब के लिए गेमचेंजर बनेगा दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे! 667 KM कॉरिडोर से सफर होगा आसान • पंजाब के स्कूलों में पढ़ने वाले 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए खास खबर, मिलेगी मुफ्त कोचिंग • Shimla: विधानसभा के मानसून सत्र के बाद दूसरी बार टली मंत्रिमंडल बैठक • ​Hamirpur: असंवैधानिक नीतियों, कानूनों और फैसलों का रिकॉर्ड बना रहे हैं सुक्खू : जयराम • हिमाचल में अगले 6 माह में होगी 4 हजार शिक्षकों की नियुक्ति, आऊटसोर्स कर्मचारियों के लिए बनेगी नीति : CM सुक्खू

दुनिया

सिडनी में तेज रफ्तार कार की टक्‍कर से नौ घायल, दो की हालत गंभीर

03 अक्टूबर, 2026 01:44 PM

सिडनी: ऑस्ट्रेलिया में शनिवार सुबह सिडनी के उत्तर में एक तेज रफ्तार कार लोगों की भीड़ में घुस गई। हादसे में नौ लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर बड़े पैमाने पर इमरजेंसी सेवाओं को तैनात किया गया। पुलिस ने बताया कि शनिवार स्थानीय समय के मुताबिक सुबह करीब 9:30 बजे सिडनी से लगभग 110 किलोमीटर उत्तर में स्थित न्यूकैसल शहर में एक वाहन के भीड़ में मौजूद लोगों को टक्कर मारने की सूचना मिली। घटना में कई लोगों के घायल होने की सूचना के बाद पुलिस और इमरजेंसी टीमें मौके पर पहुंचीं।

सिडनी के अखबार 'द डेली टेलीग्राफ' की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना में कुल नौ लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर है और पांच को मामूली चोट आई हैं।

अखबार ने बताया कि गंभीर रूप से घायल लोगों में एक नवजात बच्ची शामिल है जिसे दिल का दौरा पड़ा और एक व्यक्ति जिसके पैरों में कई फ्रैक्चर हुए हैं।

समाचार एजेंसी स‍िन्हुआ के अनुसार, पुलिस ने कार के ड्राइवर को घटनास्थल पर ही गिरफ्तार कर लिया।

ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (एबीसी) के मुताबिक, लोग स्थानीय रग्बी टीम न्यूकैसल नाइट्स को विदाई देने के लिए जमा हुए थे। टीम रविवार रात होने वाले नेशनल रग्बी लीग ग्रैंड फाइनल में खेलने के लिए सिडनी जा रही थी।

न्यूकैसल के मेयर गैविन मॉरिस ने ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन टेलीविजन को बताया कि ड्राइवर टीम का समर्थक था और गाड़ी पर उसका नियंत्रण नहीं रहा और वह भीड़ में घुस गई। मेरा मानना है कि लगभग नौ लोग घायल हुए, जिनमें दुखद रूप से बच्चे भी शामिल हैं।

न्यू साउथ वेल्स के प्रीमियर क्रिस मिन्स ने घटना को बेहद दुखद बताया। उन्होंने कहा क‍ि मेरी संवेदनाएं उन लोगों के परिवारों और दोस्तों के साथ हैं, जो इस हादसे का शिकार हुए हैं या इसमें घायल हुए हैं।

उन्होंने कहा क‍ि हमने देखा है कि इस ग्रैंड फाइनल ने न्यूकैसल को किस तरह एकजुट किया है। मुझे उम्मीद है कि इस घटना से निपटने के दौरान पूरा समुदाय एकजुट रहेगा। न्यूकैसल नाइट्स ने भी सोशल मीडिया पर बताया कि एक बड़ी घटना की वजह से टीम की बस का तय रास्ता बदल दिया गया था।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अमेरिका के ओहायो में हिंदू मंदिर पर हमला, खिड़कियों के टूटे शीशे

अमेरिका के ओहायो में हिंदू मंदिर पर हमला, खिड़कियों के टूटे शीशे

पीयूष गोयल ने प्रवासी भारतीयों को अमेरिका-भारत का 'जीवंत सेतु' बताया

पीयूष गोयल ने प्रवासी भारतीयों को अमेरिका-भारत का 'जीवंत सेतु' बताया

यूएई के शीर्ष अधिकारी ने 'खतरनाक आतंकवादी हमले' के दौरान भारतीय पायलट की हिम्मत को सराहा

यूएई के शीर्ष अधिकारी ने 'खतरनाक आतंकवादी हमले' के दौरान भारतीय पायलट की हिम्मत को सराहा

यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पीएम मोदी के पास अच्छे सुझाव हैं : राष्ट्रपति पुतिन

यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पीएम मोदी के पास अच्छे सुझाव हैं : राष्ट्रपति पुतिन

फ्लाईदुबई घटना भले ही हमारे देश में नहीं हुई लेकिन करेंगे गहन जांच: यूएई

फ्लाईदुबई घटना भले ही हमारे देश में नहीं हुई लेकिन करेंगे गहन जांच: यूएई

तेजी से पिघल रहे स्विट्जरलैंड के ग्लेशियर, 5 वर्षों में ही लगभग 20 फीसदी बर्फ खत्म: रिपोर्ट

तेजी से पिघल रहे स्विट्जरलैंड के ग्लेशियर, 5 वर्षों में ही लगभग 20 फीसदी बर्फ खत्म: रिपोर्ट

भारत दौरे पर आएंगे पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क, 100 बड़ी कंपनियों का प्रतिनिधिमंडल भी होगा साथ

भारत दौरे पर आएंगे पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क, 100 बड़ी कंपनियों का प्रतिनिधिमंडल भी होगा साथ

अफगानिस्तान में 5.3 तीव्रता के भूकंप से दहशत, इस साल कई बार कांपी धरती

अफगानिस्तान में 5.3 तीव्रता के भूकंप से दहशत, इस साल कई बार कांपी धरती

अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमले, लगभग 9 नागरिकों की मौत

अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमले, लगभग 9 नागरिकों की मौत

भारत ब्राजील का बेहद महत्वपूर्ण व्यापारिक साझेदार: मंत्री मार्सियो रोजा

भारत ब्राजील का बेहद महत्वपूर्ण व्यापारिक साझेदार: मंत्री मार्सियो रोजा