Monday, October 05, 2026
BREAKING
• किसानों को मंडियों में सुचारू खरीद व्यवस्था उपलब्ध करवाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता : डिप्टी कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख • धान की सरकारी खरीद के दौरान किसानों, आढ़तियों व मिलरों को नहीं आने दी जा रही कोई दिक्कत : लाल चंद कटारूचक्क • एचबीपीई के चेयरमैन मोहन लाल बड़ौली ने किया कीर्ति का अभिनंदन, कहा - कीर्ति की उपलब्धि पर पूरे देश को गर्व • एशियाई खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 32 पदकों के साथ बढ़ाया प्रदेश का गौरव : गौरव गौतम • सिंगापुर में SING FORUM के मंच पर सीएम नायब सैनी, हरियाणा में निवेश के नए अवसरों पर कंपनियों से चर्चा • सोनीपत में कांग्रेस का ब्लॉक कार्यकर्ता सम्मेलन,संजय दत्त, राव नरेंद्र सिंह और दीपेंद्र हुड्डा ने किसानों, युवाओं और आम जनता के मुद्दों पर सरकार को घेरा • गन्नौर में 90 हजार रुपये की रिश्वत लेते हलका पटवारी गिरफ्तार, SV&ACB ने की कार्रवाई • पंजाब सीएम के कार्यालय से जुड़े निजी लोगों पर भ्रष्टाचार का आरोप, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने सीबीआई को सौंपी जांच • अमृतसर में जीआरपी के एएसआई पर जानलेवा हमला, कंधे को छूकर निकली गोली, भाजपा ने मान सरकार पर सवाल उठाए • Hamirpur: किसानों के हित में हिमाचल के साथ हमेशा खड़ी है मोदी सरकार : अनुराग

हरियाणा

सिंगापुर में SING FORUM के मंच पर सीएम नायब सैनी, हरियाणा में निवेश के नए अवसरों पर कंपनियों से चर्चा

05 अक्टूबर, 2026 07:44 PM

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर में SING FORUM के मंच पर विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर प्रदेश में निवेश के नए अवसरों पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में हरियाणा में डेटा सेंटर स्थापित करने, हिसार के आसपास रक्षा क्षेत्र में निवेश, आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और नई तकनीकों को बढ़ावा देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार उद्यमियों और निवेशकों को हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कंपनियों के प्रतिनिधियों को हरियाणा आने और प्रदेश में निवेश करने का आमंत्रण दिया। सैनी ने कहा कि निवेशकों के हर कदम पर राज्य सरकार उनके साथ खड़ी रहेगी और परियोजनाओं के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने में कोई कमी नहीं रखी जाएगी।

डेटा सेंटर और रक्षा क्षेत्र में निवेश पर जोर
बैठक के दौरान हरियाणा में डेटा सेंटर स्थापित करने की संभावनाओं पर चर्चा हुई। इसके अलावा हिसार के आसपास रक्षा क्षेत्र में निवेश आकर्षित करने तथा प्रदेश के आधारभूत इंफ्रास्ट्रक्चर को और मजबूत बनाने के मुद्दे पर भी मंथन किया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नई तकनीकों को अपनाकर हरियाणा को औद्योगिक और तकनीकी विकास का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में सरकार लगातार काम कर रही है।

पानीपत और गुरुग्राम में किफायती आवास पर चर्चा
बैठक में पानीपत में हाउसिंग क्षेत्र के विकास से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। इसी क्रम में गुरुग्राम में किफायती दरों पर रिहायशी क्षेत्र विकसित करने तथा हाउसिंग फॉर रेंटल नीति को लेकर भी चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में आवास व्यवस्था को अधिक सुलभ बनाने और लोगों को किफायती आवास उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार आगे बढ़ रही है। इसके लिए निजी क्षेत्र के निवेश और सहयोग की संभावनाओं पर भी विचार किया जा रहा है।

‘मेक इन इंडिया’ में हरियाणा की महत्वपूर्ण भूमिका
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे ‘मेक इन इंडिया’ अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि इस अभियान को आगे बढ़ाने में सभी को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा ‘मेक इन इंडिया’ के लक्ष्यों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और राज्य को औद्योगिक तथा तकनीकी विकास का प्रमुख केंद्र बनाने के प्रयास जारी रहेंगे।
बैठक में शामिल कंपनियों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के सकारात्मक रुख और हरियाणा सरकार की निवेश-अनुकूल नीतियों की सराहना की। इस दौरान प्रदेश में निवेश के अनुकूल माहौल तैयार करने, इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने और नई तकनीकों को बढ़ावा देने को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार उद्यमियों के साथ मिलकर प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने निवेशकों को आश्वस्त किया कि उनके हितों की रक्षा और परियोजनाओं के शीघ्र क्रियान्वयन के लिए प्रशासनिक सहयोग निरंतर उपलब्ध कराया जाएगा।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

एचबीपीई के चेयरमैन मोहन लाल बड़ौली ने किया कीर्ति का अभिनंदन, कहा - कीर्ति की उपलब्धि पर पूरे देश को गर्व

एचबीपीई के चेयरमैन मोहन लाल बड़ौली ने किया कीर्ति का अभिनंदन, कहा - कीर्ति की उपलब्धि पर पूरे देश को गर्व

एशियाई खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 32 पदकों के साथ बढ़ाया प्रदेश का गौरव : गौरव गौतम

एशियाई खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 32 पदकों के साथ बढ़ाया प्रदेश का गौरव : गौरव गौतम

सोनीपत में कांग्रेस का ब्लॉक कार्यकर्ता सम्मेलन,संजय दत्त, राव नरेंद्र सिंह और दीपेंद्र हुड्डा ने किसानों, युवाओं और आम जनता के मुद्दों पर सरकार को घेरा

सोनीपत में कांग्रेस का ब्लॉक कार्यकर्ता सम्मेलन,संजय दत्त, राव नरेंद्र सिंह और दीपेंद्र हुड्डा ने किसानों, युवाओं और आम जनता के मुद्दों पर सरकार को घेरा

गन्नौर में 90 हजार रुपये की रिश्वत लेते हलका पटवारी गिरफ्तार, SV&ACB ने की कार्रवाई

गन्नौर में 90 हजार रुपये की रिश्वत लेते हलका पटवारी गिरफ्तार, SV&ACB ने की कार्रवाई

Cabinet Meeting: 10 अक्टूबर को होगी Haryana कैबिनेट की बड़ी बैठक, CM सैनी कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगा सकते हैं मुहर

Cabinet Meeting: 10 अक्टूबर को होगी Haryana कैबिनेट की बड़ी बैठक, CM सैनी कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगा सकते हैं मुहर

एंटी नारकोटिक्स सेल की बड़ी कामयाबी; 56 लाख की हेरोइन के साथ महिला समेत 2 आरोपी पकड़े, हिसार में करनी थी सप्लाई

एंटी नारकोटिक्स सेल की बड़ी कामयाबी; 56 लाख की हेरोइन के साथ महिला समेत 2 आरोपी पकड़े, हिसार में करनी थी सप्लाई

48 विधायकों की मौजूदगी में PM मोदी ने अनिल विज को दिया विशेष सम्मान, मोदी बोले- अनिल विज ‘बहुत पुराने’ और ‘बहुत अच्छे साथी’

48 विधायकों की मौजूदगी में PM मोदी ने अनिल विज को दिया विशेष सम्मान, मोदी बोले- अनिल विज ‘बहुत पुराने’ और ‘बहुत अच्छे साथी’

सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उद्योग और निवेश को लेकर रखी हरियाणा की प्राथमिकताएं

सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उद्योग और निवेश को लेकर रखी हरियाणा की प्राथमिकताएं

गुरुग्राम को मिलेगी ग्लोबल पहचान, 25 एकड़ में विकसित होगा विश्व स्तरीय कन्वेंशन सेंटर : नायब सिंह सैनी

गुरुग्राम को मिलेगी ग्लोबल पहचान, 25 एकड़ में विकसित होगा विश्व स्तरीय कन्वेंशन सेंटर : नायब सिंह सैनी

हरियाणा में 8 अक्टूबर को INDIA गठबंधन का ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मार्च, सभी जिलों में कांग्रेस करेगी प्रदर्शन : राव नरेंद्र सिंह

हरियाणा में 8 अक्टूबर को INDIA गठबंधन का ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मार्च, सभी जिलों में कांग्रेस करेगी प्रदर्शन : राव नरेंद्र सिंह