Wednesday, April 01, 2026
BREAKING
होशियारपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के साथ हुई तोड़फोड़ की घटना के विरोध में भारतीय जनता पार्टी सिटी खरड़ ने किया जोरदार प्रदर्शन एच.एस. फुल्का का भाजपा में शामिल होना सरकार पर सिख समुदाय के मजबूत भरोसे का संकेत: सुनील जाखड़ पंजाब में CM भगवंत सिंह मान ने 75 करोड़ रुपये का विकास पैकेज जारी किया आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित करने की कोई स्थाई नीति नहीं, सदन में बोले CM सुक्खू डीसी को पांच फीसदी आरक्षण की शक्तियां देने के मुद्दे पर भाजपा का प्रस्ताव खारिज, विपक्ष ने किया वॉकआउट एंट्री टैक्स पर पंजाब के सीएम से करेंगे बात, सदन में बोले CM सुक्खू, शून्यकाल के दौरान विधायकों ने रखी प्राथमिकताएं सावधान! तेल की किल्लत की खबर पर रेवाड़ी के डीसी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा बड़ा फैसला: मंडियों में किसानों की सहूलियत के लिए हरियाणा सरकार ने बदला एंट्री का तरीका Haryana में इस परीक्षा में फेल अभ्यर्थियों को मिलेगा एक और अवसर, कर लें तैयारी... हरियाणा की मंडियों में 'कच्ची पर्ची' खेल खत्म, हाईकोर्ट की फटकार के बाद सरकार का बड़ा फैसला...अब ये फार्म होगा अनिवार्य

राष्ट्रीय

सावन के तीसरे सोमवार को शिव मंदिर में भगदड़, 2 की मौत, 29 घायल

28 जुलाई, 2025 02:23 PM

बाराबंकी :पवित्र श्रावण मास के तीसरे सोमवार को शिव मंदिर में हुई भगदड़ में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। दुर्घटना में महिलाओं और बच्चों समेत कुल 29 अन्य श्रद्धालु भी घायल हो गए है। जानकारी के अनुसार बाराबंकी के औसानेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक अनुष्ठान के दौरान रात लगभग दो बजे भगदड़ मच गई। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, मंदिर परिसर में बिजली का करंट फैलने के बाद यह भगदड़ मची। अधिकारियों ने कहा कि कुछ बंदरों के कूदने के कारण बिजली का तार टूटकर मंदिर परिसर के अंदर टिन शेड पर गिर गया जिससे शॉर्ट सर्किट हो गया।

करंट लगने और उसके बाद मची भगदड़ से श्रद्धालुओं में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई। घायलों को तुरंत एम्बुलेंस से हैदरगढ़ और त्रिवेदीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल स्थानांतरित किया गया। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने घटना के कारण की पुष्टि करते हुए कहा कि टूटा हुआ बिजली का तार टिन शेड के संपर्क में आ गया था, जिससे करंट फैला और बाद में बगदड़ मच गई। मृतकों में मुबारकपुरा निवासी प्रशांत (22) भी शामिल है, जिसकी त्रिवेदीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान मौत हो गई। एक अन्य अज्ञात श्रद्धालु की भी मौत हो गई। 10 घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जिनमें से पांच की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए स्थानांतरित किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुष्टि की कि बिजली का करंट लगने की अफवाह फैलने के बाद भगदड़ मची जिससे श्रद्धालु घबरा गए और अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे। घटना की जांच चल रही है और अधिकारियों ने भविष्य में ऐसी त्रासदियों को रोकने के लिए और सुरक्षा उपाय करने का आश्वासन दिया है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बने सेना के उप प्रमुख, संभाली नई जिम्मेदारी

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बने सेना के उप प्रमुख, संभाली नई जिम्मेदारी

घरेलू एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ी: केंद्र सरकार

घरेलू एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ी: केंद्र सरकार

‘मैं भी चाय वाला हूं’, जब छोटा था तो चाय बेचता था, आपकी मेहनत मेरे गांव तक पहुंची : असम में पीएम मोदी

‘मैं भी चाय वाला हूं’, जब छोटा था तो चाय बेचता था, आपकी मेहनत मेरे गांव तक पहुंची : असम में पीएम मोदी

राष्ट्रपति मुर्मु ने शिवकुमार महास्वामीजी के 119वें जयंती समारोह में लिया हिस्सा, सेवा और शिक्षा को बताया आधार

राष्ट्रपति मुर्मु ने शिवकुमार महास्वामीजी के 119वें जयंती समारोह में लिया हिस्सा, सेवा और शिक्षा को बताया आधार

असम में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- राज्य की पहचान और सुरक्षा से किया खिलवाड़

असम में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- राज्य की पहचान और सुरक्षा से किया खिलवाड़

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने ‘टाइड्स ऑफ टाइम’ पुस्तक का विमोचन किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने ‘टाइड्स ऑफ टाइम’ पुस्तक का विमोचन किया

आठवें वेतन आयोग के सदस्य मुख्य मुद्दों पर सरकारी कर्मचारियों से मुलाकात करेंगे

आठवें वेतन आयोग के सदस्य मुख्य मुद्दों पर सरकारी कर्मचारियों से मुलाकात करेंगे

किसान हित सर्वोपरि: योगी सरकार ने मुआवजा प्रक्रिया तेज करने के दिए निर्देश

किसान हित सर्वोपरि: योगी सरकार ने मुआवजा प्रक्रिया तेज करने के दिए निर्देश

भारत-पाकिस्तान अटारी-बाघा सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला

भारत-पाकिस्तान अटारी-बाघा सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला

ओडिशा दिवस पर अमित शाह, योगी समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं

ओडिशा दिवस पर अमित शाह, योगी समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं