Friday, August 28, 2026
BREAKING
रक्षाबंधन पर महिलाओं को मान सरकार का तोहफा, ‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ की सम्मान राशि करेंगे जारी टोरेस ज्वैलर्स घोटाला : 177 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले का मुख्य आरोपी दुबई में गिरफ्तार कंगना रनौत से बैर खत्म करना चाहते हैं बाबा रामदेव, रक्षाबंधन पर भेजे तोहफे और मिठाई कैलाश मानसरोवर से लौट रहे 37 श्रद्धालुओं को सीएम फडणवीस ने दिलाई मदद नारी शक्ति वंदन एक्ट को 2029 तक लागू करना सरकार का लक्ष्य : केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भारत और कनाडा आर्थिक पूरकताओं के आधार पर मजबूत वित्तीय साझेदारी का निर्माण कर सकते हैं: वित्त मंत्री सीतारमण लगातार चौथे सत्र में टूटा सोना, पिछले 4 दिनों में एमसीएक्स पर 2.37 प्रतिशत सस्ता हुआ भाव भारत-चीन की नजदीकी से सहमा पाकिस्तान, PoK में अनुच्छेद-370 जैसा फैसला लेने की तैयारी दिल्ली आ रहे BRICS के नेता, क्यों मंडराया फूट का खतरा? भारत के सामने बड़ी चुनौती पहले विदेश दौरे पर भारत आएंगे नेपाली PM बालेन शाह, जलप्रलय में संकटमोचक बना है भारत

धर्म

साप्ताहिक राशिफल 6-12 जुलाई 2026: जुलाई के दूसरे सप्ताह में किस राशि को होगा लाभ, किसकी बढ़ेंगी मुश्किलें

05 जुलाई, 2026 11:20 AM

6 से 12 जुलाई 2026 के सप्ताह में ग्रहों की चाल सभी 12 राशियों के जीवन पर अलग-अलग असर डालेगी। कुछ राशियों को करियर, कारोबार और आर्थिक मामलों में लाभ के संकेत मिलेंगे, जबकि कुछ लोगों को सेहत, खर्च, यात्रा और रिश्तों में अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी। जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का साप्ताहिक राशिफल।
साप्ताहिक राशिफल 6-12 जुलाई 2026: जुलाई के दूसरे सप्ताह में किस राशि को होगा लाभ, किसकी बढ़ेंगी मुश्किलें
Weekly Horoscope, साप्ताहिक राशिफल 6 से 12 जुलाई 2026: जुलाई का दूसरा सप्ताह शुरू हो गया है। आने वाले सात दिनों में ग्रहों की चाल का असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग देखने को मिलेगा। कुछ लोगों के लिए नौकरी और कारोबार में आगे बढ़ने के मौके बनेंगे। कई लोगों के रुके काम पूरे हो सकते हैं। वहीं कुछ राशियों को सेहत, खर्च और रिश्तों के मामलों में थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत होगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि नया सप्ताह आपके लिए क्या लेकर आया है, तो पढ़ें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल। यहां जानिए करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति, पारिवारिक जीवन, प्रेम, सेहत और पूरे सप्ताह का आसान उपाय।

राशिफल
मेष राशि- मेष राशि की स्थिति स्वास्थ्य के मामले में अच्छी है, लेकिन लग्नेश थोड़ा कमजोर है, जिसके कारण छोटी-छोटी परेशानियाँ हो सकती हैं। हालांकि, कोई बड़ी परेशानी नहीं दिख रही है। प्रेम की स्थिति काफी अच्छी है। आपका प्रेम आपके साथ ग्रो कर रहा है। करियर के क्षेत्र में आप दोनों लोग एक-दूसरे के साथ ग्रो कर रहे हैं। अच्छी स्थिति है। संतान वाले जो हैं, संतान को लेकर थोड़ा मन चिंतित है, लेकिन संतान के करियर को लेकर आप सही फील कर रहे हैं। अच्छा है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप बहुत अग्रेसिवली आगे बढ़ रहे हैं। करियर के क्षेत्र में अच्छी-अच्छी चीजें आपके जीवन में जुड़ रही हैं और आप ग्रो करते जा रहे हैं।

अब सप्ताह की शुरुआत जो होगी, उसमें आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। थोड़ा मन परेशान रहने का संकेत है। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है। मध्य में खर्च की अधिकता, अनाप-शनाप खर्चे आपके मन को परेशान करेंगे। सिरदर्द, नेत्र पीड़ा इत्यादि बनी रहेगी। लेकिन सप्ताह के अंत से अच्छे दिनों की शुरुआत होगी और धीरे-धीरे सारी बाधाओं को पार करते हुए आप एक नई स्थिति में आ जाएंगे, जो बेहतर होगी। सूर्य को जल देना आपके लिए शुभ है।

वृषभ राशि- स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है, खासकर रक्तचाप, रक्त संक्रमण, मांसपेशियों की प्रॉब्लम इत्यादि पर। अग्रेशन बढ़ेगा। क्रोध के कारण आप थोड़ा गलत निर्णय ले सकते हैं। सरकारी तंत्र से जुड़ रहे हैं। पिता का साथ होगा, राजनीतिक लाभ मिलेगा और व्यापारिक दृष्टिकोण से आपके जीवन में चार चाँद लगे हुए हैं। वंडरफुल टाइम।

सप्ताह की शुरुआत में व्यापार में थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा। कोर्ट-कचहरी में थोड़ा-सा मनमाफिक रिज़ल्ट नहीं आएगा। सीने में थोड़ा विकार संभव है। ध्यान रखिए। मध्य में आय के नए-नए स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। यात्रा उतनी लाभप्रद नहीं महसूस होगी, लेकिन लाभप्रद होगी। ऐसा आपको फील होगा कि लाभ नहीं हुआ, लेकिन आगे चलकर वही लाभ देगा। अंत में खर्च की अधिकता थोड़ी मन को परेशान करेगी। सप्ताह अच्छा है, लेकिन बहुत प्लेजेंट नहीं है। तांबे की वस्तु दान करना शुभ होगा।


मिथुन राशि- पराक्रमी बने रहेंगे और आपके अंदर एक तेज आया है, जिसे आप महसूस कर रहे हैं। धन की स्थिति बड़ी सुदृढ़ दिख रही है। जुबान से आप जग जीत लेने की क्षमता रखते हैं इस समय। प्रेम की स्थिति थोड़ी मध्यम है। अगर बहुत ध्यान नहीं देंगे, तो कुछ नेगेटिव ऊर्जा काम करेगी और ब्रेकअप की तरफ चीजें जा सकती हैं। थोड़ा ध्यान रखिएगा। नाक, कान और गले की बड़ी परेशानी हो सकती है। इस बात का ध्यान रखिएगा। बाकी व्यापार में अभी नया कुछ शुरू न करें। जैसे चल रहा है, कुछ दिन तक वैसे ही चलने दें।

सप्ताह की शुरुआत में अपमानित होने का भय रहेगा। थोड़ा बचकर पार करिए। यात्रा अभी रोक दें। मध्य में व्यापार में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा, लेकिन अच्छा चलेगा। कुछ बुरा नहीं होगा। अंत बहुत अच्छा होगा। आय के नए मार्ग बनेंगे। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। यात्रा का योग बन रहा है। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। इस पूरे सप्ताह की सारी भरपाई अंत में हो जाएगी। वंडरफुल टाइम। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कर्क राशि- स्वास्थ्य थोड़ा ऊपर-नीचे चलता रहता है। प्रेम-संतान की स्थिति वंडरफुल है। व्यापार वंडरफुल है। आय के नए-नए स्रोत बन रहे हैं। बहुत अच्छी स्थिति है। आप लाभान्वित होते रह रहे हैं। बस पिता से किसी कारणवश थोड़ी दूरी संभव है। उच्चाधिकारियों के कोपभाजन के शिकार हो सकते हैं। ये सब चीजें थोड़ी आपको विचलित कर सकती हैं। ध्यान देने की आवश्यकता है।


सप्ताह की शुरुआत में चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। बचकर पार करें। मध्य में यात्रा अभी रोक दें। लाभ नहीं होगा। धर्म-कर्म में अतिवादी न बनें। अंत में व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी।

सिंह राशि- जीवनसाथी के साथ और स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। सप्तमेश अष्टम भाव में बैठा हुआ है, इसलिए इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है। सरकारी तंत्र से संबंध आपके सुधर चुके हैं। प्रेम-संतान अभी मध्यम चल रहा है, इसलिए आप एक डिस्टर्बिंग टाइम में चल रहे हैं। थोड़ा ध्यान रखिएगा। राहत सिर्फ सरकारी तंत्र से है, कोर्ट-कचहरी से है और राजनीति से है।

सप्ताह की शुरुआत में बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक दें। नुकसान संभव है। मध्य में शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। अंत में जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा और नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। मध्यम सप्ताह कह सकते हैं। शनिदेव को प्रणाम करना, उनकी शरण में बने रहना शुभ होगा।

कन्या राशि- इस हफ्ते काम पहले से ज्यादा रहेगा। जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी, लेकिन आप एक-एक करके सारे काम निपटा लेंगे। सेहत ठीक रहेगी, हालांकि पेट की गड़बड़ी या थकान परेशान कर सकती है। कारोबार में धीरे-धीरे रफ्तार आएगी। प्यार और बच्चों से जुड़ी बातों में राहत मिलेगी। हफ्ते की शुरुआत में काम का दबाव रहेगा, लेकिन विरोधियों की चिंता करने की जरूरत नहीं है। बीच के दिनों में कमाई बढ़ाने का मौका मिल सकता है। रुके हुए काम भी पूरे होंगे। पढ़ाई करने वालों के लिए समय अच्छा रहेगा। हफ्ते के आखिर में किसी काम की तारीफ मिल सकती है और घर में खुशी का माहौल रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करें।

तुला राशि- इस हफ्ते मन थोड़ा उलझा रह सकता है। किसी बात को लेकर चिंता रहेगी, लेकिन जल्दबाजी करने से बचेंगे तो बात संभल जाएगी। कारोबार ठीक चलेगा और प्यार का रिश्ता भी सामान्य रहेगा। साझेदारी में कोई भी फैसला सोच-समझकर लें। हफ्ते की शुरुआत में बड़े फैसले टालना ही बेहतर रहेगा। बीच के दिनों में दोस्तों का साथ मिलेगा। पैसों की स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। हफ्ते के आखिर में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। घर वालों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। मसूर की दाल का दान करें।

वृश्चिक राशि- यह हफ्ता आपके लिए अच्छा रहने वाला है। सेहत ठीक रहेगी और कारोबार में भी फायदा मिलने के योग हैं। सरकारी काम अटके हैं तो उनमें भी आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। प्यार और परिवार का पूरा साथ मिलेगा। हफ्ते की शुरुआत में घर की छोटी-छोटी बातों को लेकर बहस करने से बचें। बीच के दिनों में कारोबार में अच्छा लाभ हो सकता है। पुराने निवेश का फायदा भी मिल सकता है। हफ्ते के आखिर में मन खुश करने वाली खबर मिल सकती है। नौकरी में अधिकारियों का साथ मिलेगा। काली चीज का दान करें।

धनु राशि- इस हफ्ते सेहत को हल्के में न लें। नाक, कान या गले की दिक्कत परेशान कर सकती है। कारोबार में धीरे-धीरे सुधार होगा। प्यार और परिवार की स्थिति सामान्य रहेगी। नया काम शुरू करने से पहले अच्छी तरह सोच लें। हफ्ते की शुरुआत भागदौड़ में बीतेगी। बीच के दिनों में पैसों की स्थिति सुधर सकती है। यात्रा का भी योग बन रहा है। हफ्ते के आखिर में रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। घर वालों का पूरा साथ मिलेगा। उड़द की दाल का दान करें।

मकर राशि- यह हफ्ता मेहनत का फल देने वाला रहेगा। नौकरी और कारोबार दोनों में अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन दांत, मुंह या गले की परेशानी हो सकती है। प्यार और परिवार का साथ बना रहेगा। हफ्ते की शुरुआत में खर्च सोच-समझकर करें। बीच के दिनों में काम के नए मौके मिल सकते हैं। बड़े अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। हफ्ते के आखिर में पैसों की स्थिति मजबूत होगी और घर में खुशी का माहौल रहेगा। भगवान शिव का जलाभिषेक करें।

कुंभ राशि- इस हफ्ते सेहत का थोड़ा ज्यादा ध्यान रखें। घबराहट या बेचैनी महसूस हो सकती है। कारोबार ठीक चलता रहेगा। प्यार और परिवार का साथ भी बना रहेगा। हफ्ते की शुरुआत में मन परेशान रह सकता है। कहीं बाहर जा रहे हैं तो सावधानी रखें। बीच के दिनों में नए लोगों से मुलाकात होगी और उसका फायदा काम में मिलेगा। हफ्ते के आखिर में रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मां काली को प्रणाम करें।

मीन राशि- इस हफ्ते सेहत थोड़ी नरम रह सकती है। सिरदर्द, आंखों में तकलीफ या थकान महसूस हो सकती है। कारोबार चलता रहेगा, लेकिन खर्च बढ़ सकते हैं। प्यार और परिवार की स्थिति सामान्य रहेगी। हफ्ते की शुरुआत में फालतू खर्च से बचें। बड़े निवेश का फैसला अभी टाल दें। बीच के दिनों में पूजा-पाठ या धार्मिक कामों में मन लगेगा। परिवार का साथ मिलेगा। हफ्ते के आखिर में करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। मन हल्का रहेगा और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें।

 

Have something to say? Post your comment

और धर्म खबरें

सावन पूर्णिमा पर अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, सरयू में श्रद्धालुओं ने लगाई पवित्र डुबकी

सावन पूर्णिमा पर अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, सरयू में श्रद्धालुओं ने लगाई पवित्र डुबकी

नाग पंचमी पर खुले भगवान नागचंद्रेश्वर के पट; भोर में 2:30 बजे खुले बाबा महाकाल के कपाट, बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालु

नाग पंचमी पर खुले भगवान नागचंद्रेश्वर के पट; भोर में 2:30 बजे खुले बाबा महाकाल के कपाट, बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालु

सावन का तीसरा सोमवार : वाराणसी में भक्तों और कांवड़ियों की उमड़ी भारी भीड़, प्रशासन ने किए खास इंतजाम

सावन का तीसरा सोमवार : वाराणसी में भक्तों और कांवड़ियों की उमड़ी भारी भीड़, प्रशासन ने किए खास इंतजाम

बाबा बैद्यनाथ के दर्शन को उमड़ा जनसैलाब, तीसरी सोमवारी पर 12 किमी तक लगी कतार

बाबा बैद्यनाथ के दर्शन को उमड़ा जनसैलाब, तीसरी सोमवारी पर 12 किमी तक लगी कतार

गुरु पूर्णिमा पर योगी आदित्यनाथ समेत कई मुख्यमंत्रियों ने गुरुजनों के प्रति जताई श्रद्धा और कृतज्ञता

गुरु पूर्णिमा पर योगी आदित्यनाथ समेत कई मुख्यमंत्रियों ने गुरुजनों के प्रति जताई श्रद्धा और कृतज्ञता

प्रयागराज में गुरु पूर्णिमा पर उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई पवित्र डुबकी

प्रयागराज में गुरु पूर्णिमा पर उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई पवित्र डुबकी

भारत में कब दिखेगा अगला सूर्य और चंद्र ग्रहण? जानें तारीख, समय और विजिबिलिटी

भारत में कब दिखेगा अगला सूर्य और चंद्र ग्रहण? जानें तारीख, समय और विजिबिलिटी

गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 और 5 जुलाई को

गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 और 5 जुलाई को

मोरक्को से आया धमाकों का ईमेल, केदारनाथ-बदरीनाथ समेत पूरे उत्तराखंड को दहलाने की थी धमकी

मोरक्को से आया धमाकों का ईमेल, केदारनाथ-बदरीनाथ समेत पूरे उत्तराखंड को दहलाने की थी धमकी

वाराणसी की मस्जिद को अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बनाने की कोशिश, पाकिस्तानी राष्ट्रपति जरदारी की हरकत

वाराणसी की मस्जिद को अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बनाने की कोशिश, पाकिस्तानी राष्ट्रपति जरदारी की हरकत