Saturday, March 28, 2026
BREAKING
भगवंत मान सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ को भरपूर समर्थन; मेगा पीटीएम में 18 लाख से अधिक अभिभावकों की भागीदारी फरीदकोट नशा विरोधी अभियान में पंजाब के शीर्ष जिलों में शामिल; अपराध में 37% गिरावट, लूटपाट के मामलों में 97% रिकवरी बिना दवा लिए कोलेस्ट्रॉल को कर सकते हैं संतुलित, बस फॉलो करने होंगे यह टिप्स पाचन तंत्र को मजबूत और तनाव को दूर करने के लिए रोज करें 'गर्भासन इंडोनेशिया में अब 16 साल से कम उम्र के बच्चे नहीं कर पाएंगे सोशल मीडिया एक्सेस आईपीएल 2026: एसआरएच के खिलाफ आरसीबी ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, डफी-अभिनंदन का डेब्यू 'आचारी बा' में नीना गुप्ता के अभिनय की कायल हुईं हेमा मालिनी, सभी से की फिल्म देखने की अपील अपारशक्ति खुराना का नया गाना ‘तेरे पीछे’ रिलीज, महिमा मकवाना संग दिखी केमिस्ट्री '71 साल का युवा मॉडल', अनुपम खेर ने दिया मॉडलिंग के लिए आवेदन! फिल्मों के बाद अब एनीमेशन में 'ताल' ठोकेंगे सुभाष घई, राजीव चिलाका संग की बड़ी पार्टनरशिप

खेल

सादियो माने चोट के कारण वर्ल्ड कप से बाहर:सेनेगल को बड़ा झटका; क्योंकि, वे टीम के कप्तान और...

18 नवंबर, 2022 12:00 PM

2 दिन बाद कतर में FIFA वर्ल्ड कप शुरू हो रहा है। इस फुटबॉल महाकुंभ से ठीक पहले सेनेगल (अफ्रीका का एक देश) की टीम को बड़ा झटका लगा है। उसके बाद कप्तान और स्टार फॉरवर्ड सादियो माने चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

सेनेगल ने शुक्रवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में माने के वर्ल्ड कप से बाहर होने की जानकारी दी। टीम के डॉक्टर मैनुअल अफोंसो ने कहा- 'बायर्न म्यूनिख के फॉरवर्ड सादियो माने अब वर्ल्ड कप में सेनेगल के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। वे कुछ दिनों में म्यूनिख में अपना रिहैबिलिटेशन करेंगे।'

इससे पहले अफोंसो ने उम्मीद जतायी थी कि माने वर्ल्ड कप के कुछ मैच खेलेंगे। उन्होंने कहा- 'हमने आज का MRI देखा है और दुर्भाग्य से उनकी रिकवरी उम्मीदों के अनुरूप नहीं है।'

30 साल के सादियो माने का चोटिल होना इसलिए भी चर्चा का विषय है। क्योंकि, वे दुनिया के बेहतरीन फॉरवर्ड में से एक माने जाते हैं। वहीं, अफ्रीकन देश सेनेगल उन टीमों में से है, जो बड़ी टीमों को हराकर टूर्नामेंट में बड़ा उलटफेर कर सकती है।

नीदरलैंड से होगा पहला मुकाबला
सेनेगल का पहला मुकाबला 21 नवंबर को नीदरलैंड के साथ होगा। यह मैच रात 9 बजे से खेला जाएगा। टीम को ग्रुप-ए में मेजबान कतर, नीदरलैंड और इक्वाडोर के साथ रखा है। हर चार साल में होने वाले इस फुटबॉल महाकुंभ में 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें चार-चार के आठ ग्रुप में बांटा गया है।

इंजरी से रिकवर कर रहे थे माने
माने इंजरी से रिकवर कर रहे थे। उसके बाद भी उन्हें टीम में रखा गया था। क्योंकि, चयनकर्ताओं को लगा था कि वे रिकवर कर जाएंगे। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ। सेनेगल अफ्रीकन कप ऑफ नेशंस का चैंपियन है। यह अफ्रीका के उन 5 देशों में से एक है, जो वर्ल्ड कप खेल रहे हैं।

माने ने अब तक 33 गोल दागे हैं
माने ने सेनेगल के लिए अब तक खेले 92 मैच में 33 गोल दागे हैं। पहले वे इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब लिवरपूल की ओर से खेलते थे। अब वे बायर्न म्यूनिख का प्रतिनिधित्व करते हैं।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

आईपीएल 2026: एसआरएच के खिलाफ आरसीबी ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, डफी-अभिनंदन का डेब्यू

आईपीएल 2026: एसआरएच के खिलाफ आरसीबी ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, डफी-अभिनंदन का डेब्यू

बांग्लादेश में IPL 2026 का लाइव प्रसारण होगा या नहीं, BAN सरकार का आ गया बड़ा बयान

बांग्लादेश में IPL 2026 का लाइव प्रसारण होगा या नहीं, BAN सरकार का आ गया बड़ा बयान

IPL से ठीक पहले CSK के फैंस को बड़ा झटका, शुरुआती चार मैचों से बाहर रह सकते हैं MS धोनी

IPL से ठीक पहले CSK के फैंस को बड़ा झटका, शुरुआती चार मैचों से बाहर रह सकते हैं MS धोनी

100 पारियों में नाबाद रहे एमएस धोनी, यह हैं ज्यादा नॉट आउट रहने वाले टॉप-5 खिलाड़ी

100 पारियों में नाबाद रहे एमएस धोनी, यह हैं ज्यादा नॉट आउट रहने वाले टॉप-5 खिलाड़ी

पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह की अभिषेक शर्मा को फटकार, ध्यान भटकेगा, तो यही होगा

पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह की अभिषेक शर्मा को फटकार, ध्यान भटकेगा, तो यही होगा

धर्मशाला में होंगे आईपीएल के तीन मैच, पंजाब किंग्स की टीम दिल्ली, मुंबई, आरसीबी के साथ भिड़ेगी

धर्मशाला में होंगे आईपीएल के तीन मैच, पंजाब किंग्स की टीम दिल्ली, मुंबई, आरसीबी के साथ भिड़ेगी

BCCI ने पुरुषों का घरेलू शेड्यूल जारी किया, गुवाहाटी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी मैच

BCCI ने पुरुषों का घरेलू शेड्यूल जारी किया, गुवाहाटी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी मैच

पैट कमिंस ने अपनी इंजरी पर दिया अपडेट, बताया आईपीएल 2026 में कब होगी वापसी

पैट कमिंस ने अपनी इंजरी पर दिया अपडेट, बताया आईपीएल 2026 में कब होगी वापसी

आरसीबी बनाम एसआरएच: 38 छक्के और 43 चौके, जब एक ही आईपीएल मैच में बने 549 रन

आरसीबी बनाम एसआरएच: 38 छक्के और 43 चौके, जब एक ही आईपीएल मैच में बने 549 रन

मियामी ओपन: सबालेंका ने लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में बनाई जगह

मियामी ओपन: सबालेंका ने लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में बनाई जगह