Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

हरियाणा

सांसद सैलजा ने असम सीएम की टिप्पणी पर की कड़ी निंदा, कहा-दलित सम्मान पर आघात बर्दाश्त नहीं

08 अप्रैल, 2026 08:10 PM

चंडीगढ़ : सिरसा की सांसद, पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री, कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव कुमारी सैलजा ने असम के मुख्यमंत्री द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष के प्रति की गई आपत्तिजनक एवं अमर्यादित टिप्पणी की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह बयान न केवल एक वरिष्ठ और सम्मानित नेता का अपमान है, बल्कि भारतीय लोकतंत्र की मूल भावना और राजनीतिक शिष्टाचार पर भी सीधा आघात है। कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जो देश के एक प्रतिष्ठित दलित नेता हैं और जिनका सार्वजनिक जीवन पांच दशकों से अधिक का रहा है, उनके प्रति इस प्रकार की भाषा का प्रयोग अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। सांसद ने आरोप लगाया कि इस प्रकार की बयानबाजी भाजपा की दलित विरोधी मानसिकता को उजागर करती है और यह केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि पूरे दलित समाज के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला कृत्य है। सांसद सैलजा ने कहा कि आज जब देश के सामने अनेक गंभीर मुद्दे हैं और कांग्रेस पार्टी उन पर सरकार से जवाब मांग रही है, तब सत्तारूढ़ दल के नेता मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए इस तरह की गैर-जिम्मेदाराना भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। यह उनकी घबराहट और वास्तविक मुद्दों से बचने की प्रवृत्ति को दर्शाता है। कुमारी सैलजा ने मांग की कि असम के मुख्यमंत्री को अपने इस बयान के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए और भविष्य में इस प्रकार की अमर्यादित भाषा के प्रयोग से बचना चाहिए। कुमारी सैलजा ने कहा कि राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन व्यक्तिगत एवं अपमानजनक टिप्पणियां किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं हो सकतीं। सांसद कुमारी सैलजा ने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी दलित समाज के सम्मान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रही है और ऐसे किसी भी कृत्य का पुरजोर विरोध करती रहेगी।

हरियाणा में किसानों के साथ हो रहा अन्याय तुरंत रोका जाए – कुमारी सैलजा
हरियाणा में गेहूं खरीद को लेकर पैदा हुई गंभीर स्थिति पर कड़ी चिंता व्यक्त करते हुए सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा एक-एक दाना खरीदने के दावे पूरी तरह खोखले साबित हो रहे हैं। मंडियों में किसान कई दिनों से अपनी फसल लेकर बैठे हैं, लेकिन सरकारी खरीद शुरू न होने से उन्हें भारी आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सांसद ने कहा है कि चरखी दादरी, फतेहाबाद, रोहतक और नरवाना सहित कई जिलों में हजारों क्विंटल गेहूं मंडियों में पहुंच चुका है, लेकिन खरीद प्रक्रिया शुरू नहीं हुई। सरकार नमी और तकनीकी कारणों का बहाना बनाकर किसानों को गुमराह कर रही है, जिससे किसान मजबूर होकर अपनी उपज प्राइवेट खरीदारों को कम कीमत पर बेचने को विवश हो रहे हैं।

कुमारी सैलजा ने कहा कि यह स्थिति केवल प्रशासनिक लापरवाही नहीं बल्कि किसानों को कमजोर करने की एक सोची-समझी नीति का हिस्सा प्रतीत होती है। मंडियों के बाहर लंबी कतारें, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का जाम और किसानों की बढ़ती चिंता इस बात का प्रमाण है कि सरकार पूरी तरह विफल रही है। सांसद कुमारी सैलजा ने हरियाणा सरकार से मांग की है कि तुरंत सभी मंडियों में सरकारी खरीद शुरू की जाए, किसानों की फसल रूस्क्क पर बिना किसी बहाने के खरीदी जाए, मंडियों में पर्याप्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, किसानों को हो रही देरी के लिए मुआवजा दिया जाए। सांसद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ खड़ी है और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेगी।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित