Sunday, July 05, 2026
BREAKING
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान ने भारत की एकता, अखंडता को किया मज़बूत : नायब सिंह सैनी संगठन की शक्ति पदाधिकारियों के समर्पण, अनुशासन, संवाद एवं टीम भावना में निहित : अशोक बुवानीवाला गिरते भूजल स्तर के कारण जिले के गांवों में गहराया पेयजल संकट, सरकार नहीं दे रही कोई ध्यान: कुमारी सैलजा छात्रों की गूंज बनेगी हरियाणा में बदलाव की हुंकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा सांसद से लेकर पंच तक भाजपा का कार्यकर्ता दिखाई देना चाहिए : डा. अर्चना गुप्ता हरियाणा में कानून व्यवस्था बदहाल, अपराधियों में खत्म हो रहा कानून का डर: कुमारी सैलजा मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर ढेर, पुलिस का एक जवान घायल हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन खुशखबरी: हरियाणा के सरकारी अस्पतालों को इसी महीने मिलेंगे 431 नए डॉक्टर, पोस्टिंग के लिए मिले सिर्फ 4 दिन चानौत धरने के बीच सरकार का बड़ा फैसला; भाखड़ा-हांसी पाइपलाइन योजना का काम फिलहाल रुका....NHAI की एनओसी का इंतजार

हरियाणा

सांसद से लेकर पंच तक भाजपा का कार्यकर्ता दिखाई देना चाहिए : डा. अर्चना गुप्ता

05 जुलाई, 2026 07:49 PM

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने फरीदाबाद में आयोजित स्वागत एवं अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ की हड्डी है। जब एक बूथ अध्यक्ष और बूथ पर काम करने वाला कार्यकर्ता अपना पसीना बहाता है तथा बूथ जीतकर भाजपा की झोली में डालने का काम करता है, तब विधायक और सांसद बनते हैं तथा सरकारें बनती हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के श्रम से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है। इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अर्चना के फरीदाबाद आगमन पर एमवीएन स्कूल अरावली हिल के सामने भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने डॉ. अर्चना गुप्ता का भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया। इसके उपरांत प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने वजीरपुर गांव परशुराम चौक से भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सचिन ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित साइक्लोथॉन में सहभागिता की। डॉ. अर्चना गुप्ता ने स्वयं साइकिल चलाकर कार्यक्रम स्थल अमृता अस्पताल तक पहुंचते हुए युवाओं का उत्साहवर्धन किया।


कार्यक्रम स्थल अमृता अस्पताल सेक्टर 89 के ऑडिटोरियम में पहुंचने पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, खाद्य मंत्री राजेश नागर, विधायक धनेश अदलखा, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक मूलचंद शर्मा, सतीश फगाना, महापौर प्रवीण बत्रा जोशी, राष्ट्रीय परिषद सदस्य संदीप जोशी, मुख्यमंत्री के पूर्व राजनैतिक सचिव अजय गौड़, जिला प्रभारी नरेंद्र वत्स, पूर्व जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, राजकुमार वोहरा, पूर्व विधायक नरेंद्र गुप्ता, टेकचंद शर्मा, मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव राजीव जेटली, पूर्व शिक्षा मंत्री श्रीमती सीमा त्रिखा, जिला महामंत्री चौधरी प्रवीण गर्ग, शोभित अरोड़ा, प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम देख रहे हरविंदर कोहली समेत अनेक वरिष्ठ नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता का पुष्प गुच्छ और फूलमालाओं से स्वागत और अभिनंदन किया। प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अर्चना गुप्ता ने मंचासीन नेताओं के साथ माँ अमृता आनंदमयी, भारत माता, श्रद्धेय श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर पुष्पांजलि अर्पित की। अमृता अस्पताल के ऑडिटोरियम में हजारों लोगों ने डॉ. अर्चना गुप्ता का ढोल नगाड़ों, पुष्पमालाओं, पुष्पगुच्छ, शॉल, पटका एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का स्वागत और अभिनंदन के लिए आभार जताया और कहा कि यह स्वागत व्यक्ति नहीं, बल्कि सभी परिश्रमी और कर्मठ कार्यकर्ताओं का स्वागत है।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता देने के भाव से पार्टी में आता है, जबकि कांग्रेस और इनेलो की सरकारें केवल लूटने और अपना घर भरने के लिए आई थी। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री प्रधान सेवक के रूप में और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य सेवक के रूप में देश और प्रदेश की सेवा कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को गर्व होना चाहिए कि वह विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी का सदस्य है।
प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे प्रखर विद्वान ने मंत्री पद छोड़कर जन आंदोलन शुरू किया और भारतीय जनसंघ की स्थापना की। आज भारतीय जनता पार्टी उसी विचारधारा का विस्तार है। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी पार्टी का कार्यकर्ता होना गर्व की बात है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि देने वाला लेने वाले से हमेशा बड़ा होता है। सभी कार्यकर्ता समाज सेवा के माध्यम से कार्य करें और संगठन को और अधिक मजबूत बनाएं।


प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम का ही परिणाम है कि आज फरीदाबाद जिले में छह में से पांच विधायक भाजपा के हैं और लोकसभा में केंद्रीय मंत्री भी फरीदाबाद का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। यह सफलता प्रत्येक कार्यकर्ता की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि वे महिलाओं, डॉक्टरों, युवाओं तथा समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों को भाजपा की विचारधारा से जोड़ने का काम करें। उन्होंने कहा कि हमारे लिए मुझसे बड़ा मेरा दल है और दल से बड़ा मेरा देश है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एक पोर्टल शुरू किया जाएगा, जिसके माध्यम से समाज सेवा के कार्यों में समय देने की इच्छा रखने वाले लोगों को मंच उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब कोई नया व्यक्ति सेवा भाव से पार्टी से जुड़ेगा तो धीरे-धीरे वह एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में स्थापित होगा और संगठन को नई शक्ति देगा।


डा. गुप्ता ने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्ष गरीब कल्याण, जनविश्वास, सुशासन और कठोर तपस्या के रहे हैं। मोदी सरकार ने हर वर्ग के कल्याण के लिए अनेकों योजनाएं लागू की हैं। इसी प्रकार हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं। प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाए और पात्र लोगों को उनका लाभ दिलाए। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बिना पर्ची और बिना खर्ची का पारदर्शी सिस्टम लागू कर हरियाणा की राजनीति की दिशा बदल दी और यह बता दिया कि हरियाणा में ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ भी राजनीति की जा सकती है।


प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने पर्यावरण संरक्षण पर भी विशेष जोर देते हुए कहा कि हर कार्यकर्ता अधिक से अधिक पेड़ लगाएं और साथ ही जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करें। उन्होंने फरीदाबाद भाजपा संगठन की सराहना करते हुए कहा कि यदि संगठन का विशाल स्वरूप कहीं देखना हो तो वह फरीदाबाद में दिखाई देता है। यहां का संगठन अत्यंत मजबूत और सक्रिय है। डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि अगले वर्ष पंचायती राज चुनाव होने हैं। सांसद से लेकर पंच तक जहां भी नजर जाए, वहां भाजपा का कार्यकर्ता दिखाई देना चाहिए। यह कार्य एक दिन में संभव नहीं है, इसलिए इसकी तैयारी आज से ही शुरू करनी होगी।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान ने भारत की एकता, अखंडता को किया मज़बूत : नायब सिंह सैनी

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान ने भारत की एकता, अखंडता को किया मज़बूत : नायब सिंह सैनी

संगठन की शक्ति पदाधिकारियों के समर्पण, अनुशासन, संवाद एवं टीम भावना में निहित : अशोक बुवानीवाला

संगठन की शक्ति पदाधिकारियों के समर्पण, अनुशासन, संवाद एवं टीम भावना में निहित : अशोक बुवानीवाला

गिरते भूजल स्तर के कारण जिले के गांवों में गहराया पेयजल संकट, सरकार नहीं दे रही कोई ध्यान: कुमारी सैलजा

गिरते भूजल स्तर के कारण जिले के गांवों में गहराया पेयजल संकट, सरकार नहीं दे रही कोई ध्यान: कुमारी सैलजा

छात्रों की गूंज बनेगी हरियाणा में बदलाव की हुंकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

छात्रों की गूंज बनेगी हरियाणा में बदलाव की हुंकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

हरियाणा में कानून व्यवस्था बदहाल, अपराधियों में खत्म हो रहा कानून का डर: कुमारी सैलजा

हरियाणा में कानून व्यवस्था बदहाल, अपराधियों में खत्म हो रहा कानून का डर: कुमारी सैलजा

मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर ढेर, पुलिस का एक जवान घायल

मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर ढेर, पुलिस का एक जवान घायल

खुशखबरी: हरियाणा के सरकारी अस्पतालों को इसी महीने मिलेंगे 431 नए डॉक्टर, पोस्टिंग के लिए मिले सिर्फ 4 दिन

खुशखबरी: हरियाणा के सरकारी अस्पतालों को इसी महीने मिलेंगे 431 नए डॉक्टर, पोस्टिंग के लिए मिले सिर्फ 4 दिन

चानौत धरने के बीच सरकार का बड़ा फैसला; भाखड़ा-हांसी पाइपलाइन योजना का काम फिलहाल रुका....NHAI की एनओसी का इंतजार

चानौत धरने के बीच सरकार का बड़ा फैसला; भाखड़ा-हांसी पाइपलाइन योजना का काम फिलहाल रुका....NHAI की एनओसी का इंतजार

2029 को लेकर CM नायब सैनी का बड़ा बयान, कहा- विकास और जनकल्याण के दम पर चौथी बार बनेगी भाजपा सरकार

2029 को लेकर CM नायब सैनी का बड़ा बयान, कहा- विकास और जनकल्याण के दम पर चौथी बार बनेगी भाजपा सरकार

जिसने स्वयं को संभाला, उसने भगवान को पाया -राष्ट्र सन्त आचार्य सुधांशु जी महाराज

जिसने स्वयं को संभाला, उसने भगवान को पाया -राष्ट्र सन्त आचार्य सुधांशु जी महाराज