Tuesday, July 21, 2026
BREAKING
गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी दिग्विजय चौटाला ने दिल्ली में संसद मार्च में शामिल होकर युवाओं की आवाज की बुलंद संगठन की मजबूती ही भाजपा को सत्ता से बाहर करने की सबसे बड़ी ताकत, कार्यकर्ता जन-जन तक कांग्रेस की विचारधारा पहुंचाएं : संजय दत्त पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था पर संसद में प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग राजनीति से ही समाज के व्यापक हितों की पैरवी संभव : अशोक बुवानीवाला संगठन की मजबूती और श्रमिक विरोधी कानूनों के खिलाफ इंटक की हुंकार मानसून सत्र में राष्ट्रीय से लेकर सिरसा के स्थानीय मुद्दों तक हर आवाज़ उठाऊंगी : कुमारी सैलजा हरियाणा के झज्जर में बड़ा हादसा; बछड़े को बचाने कुएं में उतरे चार लोगों की जहरीली गैस से मौत हाइड्रोजन ट्रेन खराब होने का दावा भ्रामक, लोको पायलट ने कहा-गाड़ी पूरी तरह सही चल रही है भाजपा की सीमा देवी बनीं जिला परिषद कांगड़ा की अध्यक्ष, अभिमन्यु कंवर उपाध्यक्ष

हरियाणा

सशक्त शक्ति केंद्र से और सशक्त होगा संगठन: डा. अर्चना गुप्ता

19 जुलाई, 2026 08:18 PM

भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में 377 मंडलों के बाद अब 4729 शक्ति केंद्रों को मजबूत बनाने के लिए पूरा जोर लगा दिया है। प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने 21 जुलाई को प्रदेश के सभी शक्ति केंद्रों पर एक साथ बैठक रखने के निर्देश दिए हैं। इन सभी बैठकों में विषय लेने के लिए जाने वाले वक्ताओं के नाम भी तय कर दिए गए हैं। खुद मुख्यमंत्री नायब सैनी पिंजौर में शक्ति केंद्र की बैठक लेंगे, जबकि प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता सोनीपत के राई शक्ति केंद्र और संगठन मंत्री फणींद्रनाथ शर्मा गन्नौर शक्ति केंद्र पर मौजूद रहेंगे। रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता और संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा ने पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पंचकमल में पंचकूला जिले के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और यहीं से प्रदेश के बाकी सभी 25 जिलों के कार्यकतर्काओं के साथ वर्चुअली जूम के माघ्यम से मीटिंग की। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी जिलों के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि शक्ति केंद्रों का और अधिक मजबूत होना समय की मांग है, इसलिए सभी कार्यकर्ता सभी शक्ति केंद्रों को और अधिक मजबूत करने में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि सशक्त शक्ति केंद्र से संगठन और अधिक मजबूत होगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने इस बात पर जोर दिया कि शक्ति केंद्रों की बैठक में उस शक्ति केंद्र क्षेत्र के अंदर रहने वाले सभी भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और चुने हुए जनप्रतिनिधि बैठक में उपस्थित रहें। डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम पर भी प्रदेश अध्यक्ष और संगठन मंत्री ने विशेष जोर दिया। प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने बैठक में सभी जिलों में 11 सदस्यीय समिति बनाने के भी निर्देश दिए।


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि शक्ति केंद्रों पर होने वाली बैठकों में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पिंजौर, संगठनमंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा गन्नौर और वह स्वयं राई में होने वाली बैठक में उपस्थित रहेंगी और बूथ समितियां बनाने, मन की बात को सभी बूथों पर सुनने और सरल पर अपलोड करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।


कार्यकर्ताओं में आत्मीयता बढ़ाने के लिए बैठकों को टिफिन बैठकों का रूप
शक्ति केंद्रों पर होने वाली बैठकों को टिफिन बैठक का रूप दिया गया है। बैठक में जाने वाला हर कार्यकर्ता और वक्ता अपने घर से भोजन का टिफिन लेकर बैठक में शामिल होंगे और सभी मिलकर सहभोज करेंगे। खुद मुख्यमंत्री नायब सैनी, प्रदेश अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता भी अपने घर से टिफिन लेकर ही बैठक में शामिल होंगे।
डाक्टर अर्चना गुप्ता ने कहा कि सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारी, वक्ता तथा जनप्रतिनिधि अपने-अपने घरों से टिफिन लेकर बैठक में पहुंचेंगे और कार्यकर्ताओं के साथ सह भोज करेंगे तो आपसी आत्मीयता बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं में आपसी तालमेल ही भाजपा की शक्ति है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस तरह की बैठकों से कार्यकर्ताओं के बीच आपसी मेलजोल, संवाद और समन्वय बढ़ेगा तो पार्टी के प्रति निष्ठा और समर्पण भाव भी कार्यकर्ताओं में प्रबल होगा।


प्रदेश अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने कहा कि संगठन द्वारा निर्धारित प्रत्येक अभियान में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने विश्वास जताया कि हर कार्यकर्ता पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ संगठन के हर अभियान को सफल बनाएंगे तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के विकसित हरियाणा के संकल्प को साकार करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।


प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के निर्माण का संकल्प तभी साकार होगा जब मोदी और नायब सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों तक पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा विकास और जनकल्याण की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वह सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाए।


प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष लगातार झूठ, भ्रम और दुष्प्रचार का वातावरण बनाने का प्रयास करता है। ऐसे समय में भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचकर केंद्र की मोदी सरकार और हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा ऐतिहासिक उपलब्धियों की सही जानकारी लोगों तक पहुंचाएं। साथ ही विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों और प्रमाणों के आधार पर प्रभावी जवाब दें।


संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा ने कहा कि भाजपा का संगठन पूरी तरह बूथ आधारित संगठन है और उसकी सभी गतिविधियों का केंद्र बूथ ही है। उन्होंने कहा कि जब तक बूथ मजबूत नहीं होगा, तब तक संगठन की वास्तविक शक्ति विकसित नहीं हो सकती। इसलिए प्रत्येक पदाधिकारी को बूथ सशक्तिकरण को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए नियमित प्रवास, सतत संपर्क और कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद बनाए रखना होगा। उन्होंने कहा कि शक्ति केंद्रों की सक्रियता ही संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगी और आने वाले सभी चुनावों में भाजपा की सफलता का मजबूत आधार बनेगी।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी

गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी

दिग्विजय चौटाला ने दिल्ली में संसद मार्च में शामिल होकर युवाओं की आवाज की बुलंद

दिग्विजय चौटाला ने दिल्ली में संसद मार्च में शामिल होकर युवाओं की आवाज की बुलंद

संगठन की मजबूती ही भाजपा को सत्ता से बाहर करने की सबसे बड़ी ताकत, कार्यकर्ता जन-जन तक कांग्रेस की विचारधारा पहुंचाएं : संजय दत्त

संगठन की मजबूती ही भाजपा को सत्ता से बाहर करने की सबसे बड़ी ताकत, कार्यकर्ता जन-जन तक कांग्रेस की विचारधारा पहुंचाएं : संजय दत्त

पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था पर संसद में प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था पर संसद में प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

राजनीति से ही समाज के व्यापक हितों की पैरवी संभव : अशोक बुवानीवाला

राजनीति से ही समाज के व्यापक हितों की पैरवी संभव : अशोक बुवानीवाला

संगठन की मजबूती और श्रमिक विरोधी कानूनों के खिलाफ इंटक की हुंकार

संगठन की मजबूती और श्रमिक विरोधी कानूनों के खिलाफ इंटक की हुंकार

मानसून सत्र में राष्ट्रीय से लेकर सिरसा के स्थानीय मुद्दों तक हर आवाज़ उठाऊंगी : कुमारी सैलजा

मानसून सत्र में राष्ट्रीय से लेकर सिरसा के स्थानीय मुद्दों तक हर आवाज़ उठाऊंगी : कुमारी सैलजा

हरियाणा के झज्जर में बड़ा हादसा; बछड़े को बचाने कुएं में उतरे चार लोगों की जहरीली गैस से मौत

हरियाणा के झज्जर में बड़ा हादसा; बछड़े को बचाने कुएं में उतरे चार लोगों की जहरीली गैस से मौत

हाइड्रोजन ट्रेन खराब होने का दावा भ्रामक, लोको पायलट ने कहा-गाड़ी पूरी तरह सही चल रही है

हाइड्रोजन ट्रेन खराब होने का दावा भ्रामक, लोको पायलट ने कहा-गाड़ी पूरी तरह सही चल रही है

लोक भवन में सम्पन्न हुई हरियाणा राज्य भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की 44वीं वार्षिक सामान्य सभा

लोक भवन में सम्पन्न हुई हरियाणा राज्य भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की 44वीं वार्षिक सामान्य सभा