Friday, March 27, 2026
BREAKING
अयोध्या की तर्ज पर बना खरड़ का राम मंदिर आम लोगों के लिए खुला पेरियासामी कुमारन यूनाइटेड किंगडम में भारत के अगले उच्चायुक्त नियुक्त ‘प्रभु राम के आदर्शों में निहित है जीवन का मार्गदर्शन’, राष्ट्रपति मुर्मु समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं मर्यादा पुरुषोत्तम राम के जीवन से हर परिस्थिति का सामना करने की प्रेरणा मिलती है: पीएम मोदी एशिया-प्रशांत क्षेत्र में ऑफिस फिट-आउट के लिए भारत बना सबसे सस्ता, रिपोर्ट विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर दो दिवसीय फ्रांस दौरे पर, जी-7 बैठक में लेंगे हिस्सा दिल्ली में तकनीकी कार्य के चलते रात में 5 घंटे बाधित रहेगा रेलवे आरक्षण सिस्टम महाअष्टमी पर पीएम मोदी का संदेश: मां महागौरी से सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना बदलते वैश्विक समीकरणों में घिरा अमेरिका, चीन-रूस से बढ़ी चुनौती CM ने प्रदेशवासियों के साथ मनाया 62वां जन्मदिवस, चिनार का पौधा रोपित कर हरित पहल को दिया बढ़ावा

हरियाणा

सरसाईनाथ डेरा के महंत सुंदराईनाथ ने किया प्राचीन श्री शनिधाम के प्रवेशद्वार का भूमि पूजन व रखी नींव

14 जुलाई, 2025 11:18 AM

सिरसा।(सतीश बंसल)। नोहरिया बाजार स्थित प्राचीन श्री शनिधाम में सावन मास के प्रथम शनिवार के पावन अवसर पर मंदिर के प्रवेशद्वार का भूमिपूजन किया गया व आधारशिला रखी गई। डेरा बाबा सरसाईनाथ के महंत सुंदराईनाथ ने अपने पावन कर कमलों से मंदिर के प्रवेश द्वार की नींव रखी। इस अवसर पर देवकुमार शर्मा, समाजसेवी जोगेंद्र सेतिया, शिवकुमार मंत्री, राजेंद्र रातुसरिया, कृष्ण सिंगला, अमित कुमार, ललित अग्रवाल, विश्व बंधु अग्रवाल, डॉ. राजेंद्र रूहानी, विनोद बंसल, श्री शनिमंदिर चेरीटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारी चंद्रमोहन भृगुवंशी, आनंद भार्गव, दीपक भार्गव, सागरमल ढकारी, आशु भार्गव, रोहित भार्गव, राहुल भार्गव, राजन भार्गव, गोकुल सेतिया व अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे। इस अवसर पर मंदिर चेरीटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। महंत सुंदराई नाथ जी ने मंदिर में विधि विधान से पूजा की तत्पश्चात उन्होंने कन्या के हाथों से मंदिर के प्रवेशद्वार की आधारशिला की पहली ईंट रखवाई। पंडित शुक्ला जी ने विधिविधानपूर्वक मंत्रोच्चारण कर भूमि पूजन करवाया। अपने संबोधन में महंत सुंदराई नाथ ने कहा कि भगवान शनिदेव नवग्रहों में सर्वोपरि हैं, न्यायदाता है। भगवान शिव ने इन्हें जीवों के अच्छे बुरे कर्मों के अनुसार फल देने का दायित्व दिया है। उन्होंने कहा कि सिरसा धर्मनगरी है और यहां पर संतों महात्माओं की विशेष कृपा रही है। प्राचीन शनिधाम नगर के मुख्य मंदिरों में से एक है और जीणोद्धार के बाद भव्य रूप ले चुका है। इस अवसर पर मंदिर चेरीटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने उन्हें शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।इस अवसर पर श्री शनिमंदिर चेरीटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारी चंद्रमोहन भृगुवंशी ने बताया कि सिरसावासियों के सहयोग से भगवान शनिदेव का मंदिर जीणोद्धार के बाद भव्य रूप ले रहा है। अब इस मंदिर का भव्य प्रवेशद्वार बनेगा और प्रथम तल पर मल्टी पर्पज हॉल्, लंगरघर, रसोईघर इत्यादि बनाए जाएंगे। मंदिर के मुख्य द्वार को कलात्मक डिजाइन से सजाया जाएगा।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

प्रदेश में गैस और ईंधन की नहीं है कोई कमी : राजेश नागर

प्रदेश में गैस और ईंधन की नहीं है कोई कमी : राजेश नागर

बाल संरक्षण से जुड़े पाठ्यक्रमों की पढ़ाई के लिए गुरू जम्भेश्वर विश्वविद्यालय व सी-लैब में करार

बाल संरक्षण से जुड़े पाठ्यक्रमों की पढ़ाई के लिए गुरू जम्भेश्वर विश्वविद्यालय व सी-लैब में करार

पंचकूला में एचआईवी वायरल लोड टेस्टिंग लैब को मंजूरी, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा बड़ा बल : डॉ. सुमिता मिश्रा

पंचकूला में एचआईवी वायरल लोड टेस्टिंग लैब को मंजूरी, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा बड़ा बल : डॉ. सुमिता मिश्रा

नायब सिंह सैनी ने रबी सीजन 2026-27 की तैयारियों को दिया जोर, 550 करोड़ की खरीद में 80 करोड़ की बचत

नायब सिंह सैनी ने रबी सीजन 2026-27 की तैयारियों को दिया जोर, 550 करोड़ की खरीद में 80 करोड़ की बचत

महेंद्रगढ़ सरसों बारदाना घोटाला : भाजपा शासन में भ्रष्ट तंत्र की पोल खुली, घोटाले ने पार कीं नई हदें : राव नरेंद्र सिंह

महेंद्रगढ़ सरसों बारदाना घोटाला : भाजपा शासन में भ्रष्ट तंत्र की पोल खुली, घोटाले ने पार कीं नई हदें : राव नरेंद्र सिंह

महंगाई और गैस संकट से आम जनता पर बढ़ता बोझ, सरकार तुरंत कदम उठाए : कुमारी सैलजा

महंगाई और गैस संकट से आम जनता पर बढ़ता बोझ, सरकार तुरंत कदम उठाए : कुमारी सैलजा

नगर निगम पंचकूला FD घोटालाः कोटक महिंद्रा बैंक के रिलेशनशिप मैनेजर गिरफ्तार

नगर निगम पंचकूला FD घोटालाः कोटक महिंद्रा बैंक के रिलेशनशिप मैनेजर गिरफ्तार

विधान सभा चुनाव होते ही हरियाणा सरकार ने एक साल में काटे 1343474 राशन कार्ड : दीपेन्द्र हुड्डा

विधान सभा चुनाव होते ही हरियाणा सरकार ने एक साल में काटे 1343474 राशन कार्ड : दीपेन्द्र हुड्डा

केंद्र योजनाओं की राशि का समयबद्ध उपयोग सुनिश्चित करें अधिकारी : नायब सिंह सैनी

केंद्र योजनाओं की राशि का समयबद्ध उपयोग सुनिश्चित करें अधिकारी : नायब सिंह सैनी

किसानों पर 32.65 लाख करोड़ रुपयों का कर्ज चिंताजनक, एमएसपी की गारंटी नहीं, आय दोगुनी का वादा जुमला साबित : सैलजा

किसानों पर 32.65 लाख करोड़ रुपयों का कर्ज चिंताजनक, एमएसपी की गारंटी नहीं, आय दोगुनी का वादा जुमला साबित : सैलजा